• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
CG Panchayat News

CG Panchayat News

हमर पंचायत, डिजिटल पंचायत

चांपा पुलिस का नशे पर बड़ा प्रहार – 95 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ 2 महिला समेत 3 तस्कर गिरफ्तार

  • पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में थाना चांपा क्षेत्र के ग्राम सिवनी में अवैध शराब के मामले में छापेमार कार्यवाही
  • CSP जांजगीर योगिताबाली खापर्डे के नेतृत्व में सिवनी गांव में छापा –
  • आरोपी नारायण धीवर, भूलीन बाई और सरोज बाई के घर से निकली अवैध शराब
  • तीनों आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल

पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय IPS के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कुमार कश्यप के कुशल मार्गदर्शन में जांजगीर -चांपा पुलिस ने अवैध शराब के कारोबार पर करारा प्रहार करते हुए थाना चांपा सिवनी गांव से 95 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त की है। CSP जांजगीर योगिताबाली खापर्डे के नेतृत्व में की गई रेड कार्रवाई में 2 महिला आरोपी सहित कुल 3 लोगों को गिरफ्तार किया गया।

कहां-कहां पड़ा छापा

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि थाना चांपा क्षेत्र के सिवनी गांव में बड़े पैमाने पर कच्ची महुआ शराब का भंडारण कर बिक्री की जा रही है। सूचना पर तत्काल टीम गठित कर सिवनी के भाटापारा और सारथी मोहल्ला में एक साथ दबिश दी गई।

किसके पास से कितनी शराब मिली

  1. आरोपी नारायण धीवर, उम्र 55 वर्ष, निवासी भाटापारा सिवनी – कब्जे से 45 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद
  2. महिला आरोपी भूलीन बाई बरेठ, उम्र 50 वर्ष, निवासी सारथी मोहल्ला सिवनी – कब्जे से 20 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद
  3. महिला आरोपी सरोज बाई बरेठ, उम्र 56 वर्ष, निवासी सारथी मोहल्ला सिवनी – कब्जे से 30 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद

कुल बरामदगी: 95 लीटर कच्ची महुआ शराब, अनुमानित कीमत 19,000/ रुपये

तीनों आरोपियों के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर सभी को विधिवत गिरफ्तार किया गया। आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक अशोक वैष्णव, सउनि बाबूलाल दिवाकर, प्र0आर0 नरसिंह बर्मन, म0प्र0आर0 पुष्पलता साहू, प्रउनि गोपी सिंह, निकिता साहू, रुकसाना बानो, आर0 गौरी शंकर, ईश्वरी राठौर, सुमंत कँवर, म0आर0 निरमा टोप्पो का सराहनीय योगदान रहा।

Related Posts:

  • धीवर समाज के द्वारा केरा में धुमधाम से मनाई गई श्री गुहा निषाद राज जयंती
    धीवर समाज के द्वारा केरा में धुमधाम से मनाई गई श्री…
  • चाम्पा में 17 जून को छात्र-छात्राओं का सम्मान समारोह, कैरियर काउंसलिंग कार्यक्रम छत्तीसगढ़ युवा धीवर समाज द्वारा किया जायेगा
    चाम्पा में 17 जून को छात्र-छात्राओं का सम्मान…
  • 7bb271b1-1d3f-40e6-9c87-e968497cc70b
    धीवर समाज महासभा अध्यक्ष बिलासपुर संभाग के लिए…
  • शोकसभा में शामिल हुए छत्तीसगढ़ युवा धीवर समाज के पदाधिकारीगण
    शोकसभा में शामिल हुए छत्तीसगढ़ युवा धीवर समाज के पदाधिकारीगण
  • WhatsApp Image 2026-06-24 at 1.34.54 PM
    CSP जांजगीर योगिताबाली खापर्डे एवं DSP अजाक सतरूपा…
  • WhatsApp Image 2025-08-18 at 09.30.39_ee6bda3d
    Kisaan School : छत्तीसगढ़ के 36 भाजि ल देख खूब…

Primary Sidebar

Latest News

रक्तदान शिविर ….

श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की 166वीं महाआरती में पंडित श्रीकांत शर्मा हुए शामिल

चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि…

गुप्त नवरात्रि 2026 : नवमीं तिथि पर चांपा अग्रवाल ऐरन परिवार परम सौभाग्य गौमाता के दर्शन लाभ

शेयर मार्केट में पैसा दोगुना करने का झांसा, ₹2.04 करोड़ की ठगी करने वाले पति-पत्नी गिरफ्तार

डीजल चोरी का फरार ड्राइवर पंजाब से गिरफ्तार

National Flag Adoption Day पर खास आलेख…

डीजल चोरी का फरार ड्राइवर पंजाब से गिरफ्तार

“अब शराब पीकर वाहन चलाना पड़ेगा भारी — माननीय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट जांजगीर कोर्ट ने सुनाई अनोखी सजा”

19 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ अलग अलग जगहों से 02 आरोपी गिरफ्तार

Footer

Categories

Facebook WhatsApp Twitter Instagram LinkedIn

शेयर जरूर करें...

© 2026 · cgpanchayat · Log in