• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
CG Panchayat News

CG Panchayat News

हमर पंचायत, डिजिटल पंचायत

थाना पामगढ़ पुलिस द्वारा ग्राम पंचायत दर्री में नशा मुक्ति/सायबर जन जागरूकता का विशेष अभियान आयोजित किया

  • गांव में महिला कमांडो टीम का भी गठन किया गया, जिसे टोपी, सीटी वितरण किया गया पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय IPS के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कुमार कश्यप के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी पामगढ़ सावन कुमार सारथी द्वारा आज दिनांक 24.05.26 को ग्राम पंचायत दर्री में पहुंचकर व्यापक जन -जागरूकता अभियान चलाया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों, विशेषकर महिलाओं एवं युवाओं को सुरक्षा, कानून एवं सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक करना रहा।

महिला कमांडो टीम का गठन

अभियान के दौरान महिला कमांडो टीम का गठन किया गया। टीम की महिलाओं को साइबर अपराधों से बचाव, ऑनलाइन ठगी की पहचान एवं सतर्कता संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। साथ ही यातायात नियमों के पालन, हेलमेट एवं सीट बेल्ट के उपयोग, सड़क सुरक्षा तथा राहगीरों की सुरक्षा हेतु संचालित राहवीर योजना के बारे में विस्तारपूर्वक समझाया गया।

नशा मुक्ति पर विशेष जोर

कार्यक्रम में नशा मुक्ति अभियान के अंतर्गत युवाओं एवं ग्रामीणों को शराब एवं अन्य नशीले पदार्थों से दूर रहने की समझाइश दी गई। महिला संबंधी अपराध, घरेलू हिंसा, छेड़छाड़, बाल विवाह एवं महिला सुरक्षा कानूनों के संबंध में भी उपस्थित महिलाओं को जानकारी प्रदान की गई तथा किसी भी आपात स्थिति में तुरंत पुलिस सहायता लेने हेतु प्रेरित किया गया।

महिला कमांडो टीम को सुरक्षा एवं जागरूकता गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी हेतु टोपी, सीटी का वितरण किया गया। पुलिस अधिकारियों ने महिलाओं को समाज में जागरूकता फैलाने, अपराधों की सूचना तत्काल पुलिस तक पहुंचाने तथा ग्राम स्तर पर सुरक्षा सहयोगी के रूप में कार्य करने के लिए प्रेरित किया।

अभियान का उद्देश्य

थाना पामगढ़ पुलिस ने बताया कि इस प्रकार के जागरूकता अभियान का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में कानून के प्रति विश्वास बढ़ाना, साइबर अपराधों एवं सामाजिक बुराइयों के प्रति जागरूकता फैलाना तथा महिला सुरक्षा एवं सामाजिक सहभागिता को मजबूत करना है।

Related Posts:

  • साइबर जागृति अभियान के तहत विद्यार्थियों को किया गया साइबर अपराधों के प्रति जागरूक
    साइबर जागृति अभियान के तहत विद्यार्थियों को किया गया…
  • WhatsApp Image 2026-06-10 at 8.04.22 PM
    थाना पामगढ़ पुलिस की विशेष पहल, ग्राम भड़ेसर में 60…
  • WhatsApp-Image-2024-04-15-at-5.58.14-PM-1
    कलेक्टर के निर्देशन म शत प्रतिशत मतदान कराये सेती…
  • WhatsApp Image 2026-06-06 at 2.29.18 PM (1)
    पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय IPS की पहल पर…
  • WhatsApp Image 2026-03-31 at 5.22.32 PM
    जांजगीर में महिला थाना का शुभारंभ IG बिलासपुर रेंज…
  • WhatsApp Image 2026-06-20 at 3.31.11 PM
    पुलिस अधीक्षक की अनुकरणीय पहल, थाना बलौदा क्षेत्र के…

Primary Sidebar

Latest News

पति, ससुर और जेठ ने काटी जेल, अब ‘मृत’ महिला मिली जिंदा

हिंदू जागरण मंच ने साहित्यकार एल आर जायसवाल को दिया श्रद्धांजलि…

डॉ. रवींद्र को सिविल सर्जन बनने पर एडवोकेट चितरंजय ने दी बधाई

थाना पामगढ़ पुलिस का अवैध शराब पर ताबड़तोड़ प्रहार

थाना अकलतरा पुलिस की सक्रियता से 16 घंटे के भीतर नाबालिक बालिका को सुरक्षित बरामद किया

नवीन जिला सक्ती की चतुर्थ वर्षगांठ : विकास के दावों के बीच जनहित का यक्ष प्रश्न

अब 25 दिन में ही होगी गैस सिलेंडर की बुकिंग

श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की 173वीं महाआरती में शामिल हुए पंडित पी. श्रीनिवास राव

कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ने ली साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक

हनुमान अंश में सरस्वती शिशु मंदिर के विद्यार्थी सत्या ने निभाया नीम करौली बाबा का किरदार बाबा की शर्त पर बना था नीम करौली रेलवे स्टेशन :

Footer

Categories

Facebook WhatsApp Twitter Instagram LinkedIn

शेयर जरूर करें...

© 2026 · cgpanchayat · Log in