• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
CG Panchayat News

CG Panchayat News

हमर पंचायत, डिजिटल पंचायत

जीपीएम जिला जल अभाव ग्रस्त क्षेत्र घोषित: पेयजल के अलावा किसी अन्य प्रयोजन के लिए नलकूप खनन पर लगा प्रतिबंध

प्रमोद कुमार सोनवानी की रिपोर्ट

गौरेला पेंड्रा मरवाही। ग्रीष्म ऋतु में पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए छत्तीसगढ़ पेयजल परीरक्षण अधिनियम 1986 में प्रदत्त शक्तियों को प्रयोग में लाते हुए कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी लीना कमलेश मंडावी ने गौरेला पेण्ड्रा मरवाही सम्पूर्ण जिले को 18 अप्रैल 2026 से आगामी आदेश पर्यन्त जल अभाव क्षेत्र घोषित कर दिया है। इस अवधि में पेयजल के अलावा अन्य किसी प्रयोजन के लिए सक्षम अधिकारी की पूर्वानुमति के बिना कोई नया नलकूप खनन नहीं किया जा सकेगा। इस संबंध में जारी आदेश में कहा गया है कि लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग को सम्पूर्ण जिले में तथा नगरपालिका परिषदों व नगर पंचायतों को केवल पेयजल के लिए अपने नगरीय निकाय की सीमा के अंतर्गत आने वाले क्षेत्र में नलकूप खनन हेतु अनुमति की आवश्यकता नहीं होगी, लेकिन उन्हें केवल इस अवधि में खनन कराए गए नलकूपों की जानकारी प्राधिकृत अधिकारी को भेजना होगा। कलेक्टर द्वारा नलकूप खनन हेतु अनुमति प्रदान करने के लिए अतिरिक्त कलेक्टर को प्राधिकृत अधिकारी अधिकृत करते हुए उनकी अध्यक्षता में दो सदस्यीय समिति का गठन किया गया है। राजस्व अनुभाग गौरेला एवं पेण्ड्रा कार्यक्षेत्र के लिए अनुविभागीय अधिकारी राजस्व पेण्ड्रारोड और राजस्व अनुभाग मरवाही कार्यक्षेत्र के लिए अनुविभागीय अधिकारी राजस्व मरवाही को नलकूप खनन संबंधी अनुमति के लिए प्राधिकृत अधिकारी बनाया गया है।
नलकूप खनन की अनुमति हेतु संबंधित अनुविभागीय अधिकारी राजस्व के कार्यालय में दो रूपए की शुल्क जमा कर कार्यालयीन समय में आवेदन पत्र प्राप्त किया जा सकता है तथा निर्धारित आवेदन पत्र में आवश्यक दस्तावेज एवं जानकारी के साथ आवेदन जमा करना होगा। प्राधिकृत अधिकारी द्वारा दस दिवस के भीतर छानबीन कर उपयुक्त पाए जाने पर अनुमति प्रदान कर सकेंगे। आदेश में कहा गया है कि यदि किसी व्यक्ति या एजेंसी द्वारा बिना अनुमति के नलकूप खनन करना पाया जाता है, तो उसके विरूद्ध नियमानुसार कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।

Related Posts:

  • ad8cb321-a84c-44c1-bf12-cc45bd0f5a96
    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज सक्ती जिला के…
  • WhatsApp-Image-2024-04-15-at-5.58.14-PM-1
    कलेक्टर के निर्देशन म शत प्रतिशत मतदान कराये सेती…
  • e46f5785-2b15-4134-8128-9b0e37cf9086
    कलेक्टर लीन हे साप्ताहिक समय सीमा के बईठक ,…
  • 8a76a906-a7c1-4eff-85d9-6f95771d3656
    कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय सीमा की बैठक
  • जनदर्शन में कलेक्टर को अपनी समस्याएं बताने दूर-दूर के गांव से पहुंच रहे ग्रामीण  जनदर्शन में आज कुल 26 आवेदन हुए प्राप्त
    जनदर्शन में कलेक्टर को अपनी समस्याएं बताने दूर-दूर…
  • डिजिटल पंचायत बेलादुला के स्वास्थ्य केन्द्र सहित कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना किस किस स्थान पर किए है निरीक्षण
    डिजिटल पंचायत बेलादुला के स्वास्थ्य केन्द्र सहित…

Primary Sidebar

Latest News

➡️ फर्जी बैंक छपोरा मामले में फरार एक और आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक रिमांड पर जेल|

दुष्कर्म का फरार आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक रिमांड पर जेल|

कोटमी सोनार क्रोकोडाइल पार्क मगरमच्छ देखने जाने का अवसर चांपा अग्रवाल ऐरन परिवार के सदस्य

जावलपुर में अघरिया समाज की संगठनात्मक बैठक आयोजित

मवेशी तस्करी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह के 05 आरोपियों को पकड़ने में शिवरीनारायण पुलिस को मिली बड़ी सफलता

थाना नवागढ़ क्षेत्र के ग्राम राछा भांटा में नशा मुक्ति एवं सायबर जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन”

अघरिया समाज की बेटी संध्या नायक प्रदेश में अव्वल…

पत्रकारिता के क्षेत्र में विशिष्ट योगदान के सम्मान और स्मरण का पर्व है विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस…

सक्ती पुलिस की बड़ी कार्यवाही: अवैध रेत उत्खनन और परिवहन पर लगाम, चंद्रपुर क्षेत्र से 01 जेसीबी और 04 ट्रैक्टर जप्त

आज दिनांक 03.05.26 को प्रातः लगभग 07:50 बजे कोरबा से सारंगढ़ जा रही एक यात्री बस ग्राम करनौद, थाना बिर्रा के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। घटना की सूचना मिलते ही बिर्रा पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य प्रारंभ किया गया।

Footer

Categories

Facebook WhatsApp Twitter Instagram LinkedIn

शेयर जरूर करें...

© 2026 · cgpanchayat · Log in