• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
CG Panchayat News

CG Panchayat News

हमर पंचायत, डिजिटल पंचायत

नाबालिक बालिका के शादी के झांसा देके दैहिक शोषण करने वाला अपचारी सहित अऊ ओकर साथ देने वाला आरोपी मन ल करिस गिरफ्तार

रोपी

(01) हीरालाल कश्यप उम्र 50 वर्ष

(02) देवेश करन कश्यप उम्र 18 वर्ष 06 माह

(03) खगेश्वरी कश्यप उम्र 22 वर्ष

(04) गंगोत्री कश्यप उम्र 55 वर्ष

सभी निवासी ग्राम जर्वे (घ) थाना सिटी कोतवाली जांजगीर जिला जांजगीर चांपा

⏺️आरोपियों के विरुद्ध धारा 303,366.368,376 376(2) (3), 34 मा.द.वि. 6 पास्को एक्ट के तहत कार्यवाही कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर

(05) एक विधि से संघर्षरत बाल अपचारी को किशोर न्यायालय पेश उपरांत भेजा गया है बाल संप्रेक्षण गृह कोरबा

⏩ मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि अपहृता दिनाक 09.04.2024 को रात्रि अपने परिवार सहित सोयी थी। सुबह उसके परिवार वाले देखे तो नाबालिक बालिका घर में नहीं थी आसपास रिश्तेदारी में पता किये तो पता नहीं चला कोई अज्ञात व्यक्ति द्वारा बहला फुसलाकर ले गया है कि रिपोर्ट पर अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया।

⏩ दौरान विवेचना अपहृत बालिका की पतासाजी किया गया जिसको दिनांक 12.05.2024 को विधि से संघर्षरत बाल अपचारी के कब्जे से बरामद किया गया बाद अपहृत बालिका का महिला पुलिस अधिकारी से कथन कराया गया।

⏩ विवेचना दौरान पाया गया कि अपहृता बालिका दिनांक 19.11.2023 को ग्राम पेंड्री मेले देखने गयी थी जंहा विधि से संघर्षरत बाल अपचारी मिला था। दोनो में जान पहचान होने से मोबाइल में बातचीत करता था। और प्रेमजाल में फंसाकर शादी करूंगा कहकर जबरजस्ती दैहिक शोषण किया। दिनांक 09.04.2024 को रात्रि में अपने साथ अपने बुलेट मोटर सायकल में बैठाकर अपने घर लाया जहा पर उसके रिश्तेदार के द्वारा अपहृता को नाबालिक होने से घर छोड़ने कहने पर वह अपने साथ अपने अन्य रिश्तेदार देवेश कश्यप के घर में रखा था जहा इस बात को विधि से संघर्षरत बाल अपचारी के रिश्तेदार देवेश कश्यप, खगेश्वरी कश्यप, गंगोत्री कश्यप एंव हीरालाल कश्यप जानते थे। विवेचना दौरान प्रकरण में धारा 366,368,376, 376 (2) (4) 34 भादवि 6 पास्को एक्ट जोड़ी गई ।

⏩ विधि से संघर्षरत बाल अपचारी द्वारा घटना में प्रयुक्त बुलेट को पेश करने पर बरामद किया गया है। अब तक की विवेचना कार्यवाही में पाया गया कि विधि विरुध्द संघर्षरत बाल अपचारी के द्वारा अपहृता को दिनांक 09.04.2024 को बहला फुसलाकर भगा कर अपने रिश्तेदार के घर ग्राम जर्वे (च) ले गया था। तथा पूर्व में 09.02.24 से अब तक पीड़िता को शादी का झांसा देकर उसके साथ लगातार दैहिक शोषण करना तथा रिश्तेदार देवेश कश्यप, खगेश्वरी कश्यप, गंगोत्री कश्यप एव हीरालाल कश्यप के द्वारा उक्त घटना में सहयोग करना पाये जाने से दिनांक 13.05.2024 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

⏩ उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक प्रवीण कुमार द्विवेदी थाना प्रभारी जांजगीर, प्रधान आरक्षक राकेश तिवारी, रमेश त्रिपाठी, राजकुमार चंद्रा एवम थाना जांजगीर स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

Related Posts:

  • WhatsApp-Image-2024-05-18-at-18.37.50
    मोटर साइकिल, लेपटॉप अऊ कैमरा चोरी करने वाला विधि ले…
  • d8983793-4245-4a46-9ec5-f81a3b6086e3
    अपनी ही मासूम बच्ची को लकड़ी के बत्ता से मारकर हत्या…
  • WhatsApp Image 2026-06-13 at 6.16.11 PM
    नव विवाहिता को दहेज के नाम पर प्रताड़ित कर मारपीट…
  • ऑटो चलोइया ल चाकू ले हमला कर ऑटो ल  लूट के  भगोइया   विधि के  विरुद्ध संघर्षरत बाल अपचारी ल  पकडे  म थाना जांजगीर पुलिस ल मिलीस  सफलता
    ऑटो चलोइया ल चाकू ले हमला कर ऑटो ल लूट के भगोइया…
  • WhatsApp Image 2026-05-01 at 8.10.38 PM
    शादी का झांसा देकर नाबालिक बालिका का शारीरिक शोषण…
  • WhatsApp Image 2026-06-22 at 4.20.03 PM
    शादी का झांसा देकर नाबालिक बालिका से अनाचार करने…

Primary Sidebar

Latest News

रक्तदान शिविर ….

श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की 166वीं महाआरती में पंडित श्रीकांत शर्मा हुए शामिल

चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि…

गुप्त नवरात्रि 2026 : नवमीं तिथि पर चांपा अग्रवाल ऐरन परिवार परम सौभाग्य गौमाता के दर्शन लाभ

शेयर मार्केट में पैसा दोगुना करने का झांसा, ₹2.04 करोड़ की ठगी करने वाले पति-पत्नी गिरफ्तार

डीजल चोरी का फरार ड्राइवर पंजाब से गिरफ्तार

National Flag Adoption Day पर खास आलेख…

डीजल चोरी का फरार ड्राइवर पंजाब से गिरफ्तार

“अब शराब पीकर वाहन चलाना पड़ेगा भारी — माननीय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट जांजगीर कोर्ट ने सुनाई अनोखी सजा”

19 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ अलग अलग जगहों से 02 आरोपी गिरफ्तार

Footer

Categories

Facebook WhatsApp Twitter Instagram LinkedIn

शेयर जरूर करें...

© 2026 · cgpanchayat · Log in