• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
CG Panchayat News

CG Panchayat News

हमर पंचायत, डिजिटल पंचायत

नशे को कहा “ना”, बनीं महिला सशक्तिकरण की मिसाल

  • साहसी बेटी (दुल्हन) को जांजगीर-चांपा पुलिस ने बनाया परिवार परामर्श केंद्र की महिला काउंसलर
  • विवाह समारोह के दौरान शराब के नशे में धुत दूल्हे को सिंदूर रस्म के समय देखकर, बारात सहित वापस लौटाया था
  • नशे को कहा ना, समाज को दिया संदेश; जांजगीर-चांपा पुलिस ने किया सम्मानित”

जांजगीर-चांपा, समाज में नशामुक्ति और महिला सशक्तिकरण का प्रेरणादायक संदेश देने वाली एक साहसी बेटी को जांजगीर-चांपा पुलिस ने विशेष सम्मान प्रदान किया है। थाना चांपा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कोसमंदा की एक युवती ने विवाह समारोह के दौरान शराब के नशे में धुत दूल्हे को सिंदूर रस्म के समय देखकर साहसिक निर्णय लेते हुए पूरी बारात को वापस लौटा दिया था। उनके इस कदम की पूरे क्षेत्र में व्यापक सराहना हुई थी।

इस साहसी एवं सामाजिक संदेश देने वाले निर्णय को देखते हुए पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS) ने उक्त बेटी को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में सम्मानित किया। साथ ही समाज में सकारात्मक बदलाव और पारिवारिक विवादों के समाधान में उनकी सहभागिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से उन्हें परिवार परामर्श केंद्र, जांजगीर का महिला काउंसलर नियुक्त किया गया।

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि नशे के विरुद्ध युवती का यह साहसिक कदम समाज के लिए प्रेरणास्रोत है तथा युवाओं और महिलाओं को अपने अधिकारों एवं आत्मसम्मान के प्रति जागरूक रहने का संदेश देता है।

इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कुमार कश्यप, सीएसपी जांजगीर योगिताबाली खापर्डे, डीएसपी सतरूपा तारम, थाना प्रभारी चांपा निरीक्षक अशोक वैष्णव सहित क्षेत्र के जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

युवती के इस निर्णय को महिला सम्मान, आत्मगौरव एवं नशामुक्त समाज की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है। जांजगीर-चांपा पुलिस द्वारा दिया गया यह सम्मान निश्चित रूप से समाज में सकारात्मक सोच और जागरूकता को बढ़ावा देगा।

Related Posts:

  • Untitled-1 copy
    सरगुजा, छत्तीसगढ़ —  Unique Wedding Viral News में…
  • Untitled-1 copy
    चोली के पीछे गाने ने तुड़वा दी शादी, दुल्हन के पिता…
  • fd23fd6a-8e20-4b04-9e59-beb0fbabfc12
    महाशिवरात्रि की शिव बारात में १२ ज्योतिर्लिंग के हुए दर्शन
  • WhatsApp Image 2025-07-31 at 18.49.37_709cdf84
    ⏺ परिवार परामर्श केन्द्र जांजगीर म प्राप्त आवेदन…
  • ad8cb321-a84c-44c1-bf12-cc45bd0f5a96
    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज सक्ती जिला के…
  • 11354327-ad96-4983-b354-aea03f22afab
    महाशिवरात्रि के शिव बारात म १२ ज्योतिर्लिंग के होही दर्शन…

Primary Sidebar

Latest News

रक्तदान शिविर ….

श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की 166वीं महाआरती में पंडित श्रीकांत शर्मा हुए शामिल

चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि…

गुप्त नवरात्रि 2026 : नवमीं तिथि पर चांपा अग्रवाल ऐरन परिवार परम सौभाग्य गौमाता के दर्शन लाभ

शेयर मार्केट में पैसा दोगुना करने का झांसा, ₹2.04 करोड़ की ठगी करने वाले पति-पत्नी गिरफ्तार

डीजल चोरी का फरार ड्राइवर पंजाब से गिरफ्तार

National Flag Adoption Day पर खास आलेख…

डीजल चोरी का फरार ड्राइवर पंजाब से गिरफ्तार

“अब शराब पीकर वाहन चलाना पड़ेगा भारी — माननीय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट जांजगीर कोर्ट ने सुनाई अनोखी सजा”

19 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ अलग अलग जगहों से 02 आरोपी गिरफ्तार

Footer

Categories

Facebook WhatsApp Twitter Instagram LinkedIn

शेयर जरूर करें...

© 2026 · cgpanchayat · Log in