• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
CG Panchayat News

CG Panchayat News

हमर पंचायत, डिजिटल पंचायत

प्रधानमंत्री ने मन की बात के 136वें संस्करण में कारगिल के शहीदों का किया स्मरणसमाज, शिक्षा, संस्कृति, पर्यावरण और नवाचार के साथ प्रेरक व्यक्तित्वों को वैश्विक पहचान दिलाने का मंच है ‘मन की बात’ —

अधिवक्ता चितरंजय पटेल सक्ती।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 26 जुलाई को ‘मन की बात’ के 136वें संस्करण में कारगिल विजय दिवस के अवसर पर देश के वीर शहीदों और सैनिकों को नमन करते हुए कार्यक्रम की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि कारगिल विजय दिवस देश के लिए गर्व का दिन है और यह भारतीय सैनिकों के अदम्य साहस, शौर्य एवं बलिदान की याद दिलाता है।कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने देश में जल संरक्षण, आत्मनिर्भरता, युवा शक्ति, पर्यावरण संरक्षण और जनभागीदारी से जुड़ी विभिन्न पहलुओं का उल्लेख किया। उन्होंने लोगों से अपने आसपास के तालाबों, कुओं और बावड़ियों जैसे पारंपरिक जलस्रोतों के संरक्षण की दिशा में जिम्मेदारी निभाने का आह्वान किया। छत्तीसगढ़ के कोरबा में जल संरक्षण के प्रयासों का भी उल्लेख ‘कैच द रेन’ अभियान के संदर्भ में किया गया। उन्होंने सेवा संकल्प अभियान के तहत छत्तीसगढ़ ने आंगनबाड़ियों में आंगन मिलन समारोह में पोषण आहार के रूप में मोरेगा @ मूनगा @ सहजन को प्रोत्साहित करने के लिए मुनगा पौधे भेंट करने को तारीफ ए काबिल बताया।इसी क्रम में प्रधानमंत्री ने देश की प्रतिभाओं, नवाचारों और स्थानीय स्तर पर किए जा रहे जनहितकारी कार्यों को राष्ट्रीय मंच प्रदान करने की भूमिका पर भी प्रकाश डाला। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले लोगों और संस्थाओं के प्रयासों को सामने लाया गया।उच्च न्यायालय अधिवक्ता चितरंजय पटेल ने कहा कि ‘मन की बात’ अब केवल सरकारी योजनाओं की जानकारी देने वाला कार्यक्रम नहीं रह गया है, बल्कि यह समाज, शिक्षा, संस्कृति, पर्यावरण, नवाचार तथा देशभर के प्रेरणादायक व्यक्तित्वों और जनभागीदारी की कहानियों को व्यापक पहचान दिलाने का प्रभावी माध्यम बन चुका है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक संस्करण में अलग-अलग क्षेत्रों से जुड़ी प्रेरक पहल सामने आने के कारण लोगों में यह उत्सुकता बनी रहती है कि इस बार प्रधानमंत्री देशवासियों के साथ किन विषयों और उपलब्धियों को साझा करेंगे।पटेल ने कहा कि कारगिल विजय दिवस जैसे अवसरों पर वीर जवानों के बलिदान का स्मरण नई पीढ़ी में राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी और कर्तव्यबोध को मजबूत करने का माध्यम भी बनता है। उन्होंने कहा कि जल संरक्षण, पर्यावरण, आत्मनिर्भरता और सामाजिक सहभागिता जैसे विषयों को जनसंवाद का हिस्सा बनाना समाज को सकारात्मक दिशा में प्रेरित करता है।

Related Posts:

  • Untitled-1
    मुरिया दरबार में राष्ट्रपति ने आदिवासी समाज की…
  • *“शहादत से सेवा तक: एक वीर पत्नी की अडिग कहानी”*
    *“शहादत से सेवा तक: एक वीर पत्नी की अडिग कहानी”*
  • WhatsApp Image 2026-10-21 at 2.14.55 PM
    कर्तव्य की वेदी पर सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर…
  • WhatsApp Image 2026-06-28 at 4.16.37 PM
    वर्षा के हर बूंद का संरक्षण वक्त की जरूरत…नरेंद्र…
  • Untitled-1
    छत्तीसगढ़ बनेगा बड़े आयोजनों और पर्यटन का नया केंद्र…
  • WhatsApp Image 2026-05-12 at 7.18.24 AM
    RSS का शताब्दी काल…अधिवक्ता परिषद भारतीय स्वाभिमान…

Primary Sidebar

Latest News

मिलनसार व्यक्तित्व के धनी लाल बहादुर पटेल …

ऑपरेशन बाज के तहत जांजगीर -चांपा पुलिस की बड़ी कार्रवाई 04 स्थायी वारंटियों को पकड़ने में मिली बड़ी सफलता

दीपावली धमाका महा त्यौहार ऑफर

श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की 180वीं महाआरती में पंडित तपेश शर्मा हुए शामिल*

सार्वजनिक स्थान पर तलवारनुमा हथियार लेकर घूम रहा आरोपी गिरफ्तार

बेलादुला के 90 वर्षीय छोटू लाल देवांगन का निधन

संस्कृत के आदि कवि महर्षि वाल्मीकि सामाजिक समरसता व समानता के प्रतीक:

आम लोगों के प्रयासों को जानने और उनके योगदान को नमन करने की तीर्थयात्रा है मन की बात… प्रधानमंत्री

रायगढ़ की 268 ग्राम पंचायतों को बाल विवाह मुक्त बनाने की तैयारी, 27 नवंबर को होगी विशेष ग्राम सभा

बावन परी का दाव लगाते 03 जुआडी चढे मुलमुला पुलिस के हत्थे

Footer

Categories

Facebook WhatsApp Twitter Instagram LinkedIn

शेयर जरूर करें...

© 2026 · cgpanchayat · Log in