• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
CG Panchayat News

CG Panchayat News

हमर पंचायत, डिजिटल पंचायत

महिला थाना जांजगीर की त्वरित कार्रवाई बनी महिलाओं का भरोसा, 14 मामलों में 19 आरोपी गिरफ्तार

  • महिला थाने में प्रतिमाह अपराधों के रजिस्ट्रेशन में क्रमशः बढ़ोतरी हुई है
  • परिवार परामर्श केंद्र की पहल रंग लाई, विगत 03 माह में 61 बिखरे परिवार फिर से एक हुए अब तक कुल 193 परिवारिक विवादों का निपटारा
  • महिलाओं को त्वरित न्याय, परिवारों को नई उम्मीद: जांजगीर महिला थाना की सराहनीय पहल
  • अपराधियों पर सख्ती, परिवारों में खुशियां: महिला थाना और परिवार परामर्श केंद्र की बड़ी उपलब्धि

जिले में महिलाओं की सुरक्षा और उन्हें त्वरित न्याय दिलाने के उद्देश्य से अप्रैल 2026 में शुरू किए गए महिला थाना जांजगीर का सकारात्मक प्रभाव अब स्पष्ट रूप से दिखाई देने लगा है। महिला थाना की सक्रिय कार्यशैली और संवेदनशील पुलिसिंग के चलते पीड़ित महिलाएं अब सीधे महिला थाना पहुंचकर अपनी शिकायत दर्ज करा रही हैं, जिससे उन्हें त्वरित कार्रवाई और न्याय मिल रहा है।

महिला थाना की स्थापना के बाद अब तक महिलाओं से संबंधित 14 अपराध दर्ज किए गए हैं। इन सभी मामलों में त्वरित कार्रवाई करते हुए 19 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई की गई है।

जिले में महिला थाना शुरू होने के बाद अन्य थाना एवं चौकियों में महिला संबंधी शिकायतों का दबाव कम हुआ है, क्योंकि अब अधिकांश पीड़ित महिलाएं सीधे महिला थाना पहुंच रही हैं।

थानों में महिला संबंधी अपराधों का रजिस्ट्रेशन कम हुआ विगत वर्ष 1 अप्रैल 2025 से 30 जून 2025 के बीच जिले के विभिन्न थाना एवं चौकियों में महिलाओं से संबंधित 39 प्रकरण दर्ज हुए थे इसी प्रकार इस वर्ष 1 अप्रैल से 30 जून 2026 की स्थिति में कुल 31अपराध दर्ज हुए जो यह प्रदर्शित करता है कि महिलाओं द्वारा महिला संबंधी अपराधों का रजिस्ट्रेशन महिला थाने कराया जा रहा है । महिला थाना शुरू होने के बाद शिकायतों के त्वरित निराकरण और पीड़ितों को बेहतर सहायता मिलने से व्यवस्था अधिक प्रभावी हुई है।

परिवारों को टूटने से बचा रहा परिवार परामर्श केंद्र

महिला थाना के साथ संचालित महिला परिवार परामर्श केंद्र, जांजगीर भी पारिवारिक विवादों के समाधान में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। जनवरी 2026 से अब तक केंद्र में 268 पारिवारिक विवाद संबंधी शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 193 मामलों का सफलतापूर्वक निराकरण किया गया।
इनमें 61 मामलों में पति-पत्नी के बीच आपसी सहमति और समझौता कराकर बिखरते परिवारों को फिर से एक किया गया, जिससे कई बच्चों और परिवारों का भविष्य सुरक्षित हुआ। परामर्श केंद्र की इस पहल को सामाजिक दृष्टि से भी एक बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।

महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान सर्वोच्च प्राथमिकता

जिला जांजगीर-चांपा पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पांडेय का कहना है कि महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और त्वरित न्याय सुनिश्चित करना उसकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। प्रत्येक शिकायत पर संवेदनशीलता के साथ तत्काल कार्रवाई की जा रही है तथा जरूरतमंद महिलाओं को कानूनी सहायता और परामर्श भी उपलब्ध कराया जा रहा है।

Related Posts:

  • 1-5
    महतारी वंदन योजना की ई-केवाईसी में रायगढ़ प्रदेश में अव्वल
  • Brutal-Murder-Stories
    फ्रिज, नीला ड्रम, कुकर…, जब इश्क बना कातिलाना,…
  • ad8cb321-a84c-44c1-bf12-cc45bd0f5a96
    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज सक्ती जिला के…
  • WhatsApp-Image-2024-04-15-at-5.58.14-PM-1
    कलेक्टर के निर्देशन म शत प्रतिशत मतदान कराये सेती…
  • WhatsApp Image 2026-07-02 at 1.10.55 PM
    श्री रामगोपाल गर्ग, पुलिस महानिरीक्षक, बिलासपुर रेंज…
  • WhatsApp Image 2026-03-31 at 5.22.32 PM
    जांजगीर में महिला थाना का शुभारंभ IG बिलासपुर रेंज…

Primary Sidebar

Latest News

डॉ. रवींद्र को सिविल सर्जन बनने पर एडवोकेट चितरंजय ने दी बधाई

थाना पामगढ़ पुलिस का अवैध शराब पर ताबड़तोड़ प्रहार

थाना अकलतरा पुलिस की सक्रियता से 16 घंटे के भीतर नाबालिक बालिका को सुरक्षित बरामद किया

नवीन जिला सक्ती की चतुर्थ वर्षगांठ : विकास के दावों के बीच जनहित का यक्ष प्रश्न

अब 25 दिन में ही होगी गैस सिलेंडर की बुकिंग

श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की 173वीं महाआरती में शामिल हुए पंडित पी. श्रीनिवास राव

कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ने ली साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक

हनुमान अंश में सरस्वती शिशु मंदिर के विद्यार्थी सत्या ने निभाया नीम करौली बाबा का किरदार बाबा की शर्त पर बना था नीम करौली रेलवे स्टेशन :

महिला से अनाचार की वारदात में षड्यंत्र कर सहयोग करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार

एसडीओपी अकलतरा डां. मैखलेन्द्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में थाना अकलतरा थाना प्रभारी निरीक्षक जय कुमार साहू का अवैध कच्ची शराब पर बड़ा प्रहार-

Footer

Categories

Facebook WhatsApp Twitter Instagram LinkedIn

शेयर जरूर करें...

© 2026 · cgpanchayat · Log in