• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
CG Panchayat News

CG Panchayat News

हमर पंचायत, डिजिटल पंचायत

महावीर कीर्तन मंडली की 68 वीं वार्षिक आयोजन में अधिवक्ताओं ने समां बंधा…

हम सनातनी के दिलों में भी भगवान श्रीराम बसते हैं…

अधिवक्ता चितरंजय पटेल

मध्यनगरी नवधा चौक, शक्ति में आयोजित 68 वीं वार्षिक अखंड नवधा रामायण में आज जिला अधिवक्ता संघ शक्ति के अधिवक्ताओं ने अपनी शानदार गायन वादन शैली से समां बांधते हुए लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। लोगों ने कहा कि जो वकील में अदालत में अपने दलीलों से मामलों का निपटारा करते नजर आते हैं आज उन्हीं वकीलों की टीम ने नगर के पारंपरिक अखंड नवधा रामायण के मंच पर सुंदर कांड के दोहों को संगीतमय मधुर स्वरों में अपने सामूहिक गायन से लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
आज इन पलों में अधिवक्ता सुरेन्द्र शर्मा ने छत्तीसगढ़ी में टीका कर अलग छाप छोड़ा तथा अधिवक्ता धर्मेंद्र सोन ने हारमोनियम वादन के साथ सुंदर कांड का संगीतमय पाठ किया, तो वहीं मंचासिन उच्च न्यायालय अधिवक्ता चितरंजय पटेल के साथ, अधिवक्ता विश्वनाथ सोनसरे, अधिवक्ता सुरीत चंद्रा, अधिवक्ता त्रिभुवन जांगड़े, अधिवक्ता संतोष यादव ने गायन वादन में संगत किया और मंच संचालन अधिवक्ता कृष्ण कुमार देवांगन ने किया।
इस संबंध में जानकारी देते हुए हिंदू जागरण मंच के जिला प्रमुख एवं उच्च न्यायालय अधिवक्ता चितरंजय पटेल ने बताया कि हम अधिवक्तागण भी सनातन धर्म संस्कृति एवं परंपरा के अनुयाई है तथा हमारे दिलों में भी मर्यादा पुरुषोत्तम राम बसते हैं फलस्वरूप आज आयोजन समिति की ओर से अधिवक्ता कृष्ण कुमार देवांगन के आग्रह पर नवधा रामायण आयोजन में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने पहुंचे थे तथा लोगों का प्रतिसाद पाकर प्रफुल्लित होने के साथ ही भविष्य में भी इस प्रकार के धार्मिक आयोजनों में शामिल होने प्रेरित हुए।

Related Posts:

  • 64804a37-4eb2-4b2a-baad-e8b8c5d0686d (1)
    ऐंठी गांव मे अखंड नवधा रामायण आयोजन की भक्तिमय बयार…
  • 87c48210-e88f-47d4-a58b-7af6e74d4482
    एडवोकेट एक्ट एमेंडमेंट बिल के खिलाफ जिला अधिवक्ता…
  • WhatsApp Image 2025-08-22 at 21.42.40_ba5b17fb
    “ फोन पर कानूनी सलाह न दें – सुप्रीम कोर्ट का वकीलों…
  • धार्मिक आयोजन : अखंड नवधा रामायण के आयोजन धरहर गांव म 26 जनवरी ले शुरू
    धार्मिक आयोजन : अखंड नवधा रामायण के आयोजन धरहर गांव…
  • ad8cb321-a84c-44c1-bf12-cc45bd0f5a96
    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज सक्ती जिला के…
  • WhatsApp Image 2026-06-06 at 8.28.53 PM
    बाबा धाम पंडरिया में होगा त्रिदिवसीय धार्मिक आयोजन..

Primary Sidebar

Latest News

रक्तदान शिविर ….

श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की 166वीं महाआरती में पंडित श्रीकांत शर्मा हुए शामिल

चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि…

गुप्त नवरात्रि 2026 : नवमीं तिथि पर चांपा अग्रवाल ऐरन परिवार परम सौभाग्य गौमाता के दर्शन लाभ

शेयर मार्केट में पैसा दोगुना करने का झांसा, ₹2.04 करोड़ की ठगी करने वाले पति-पत्नी गिरफ्तार

डीजल चोरी का फरार ड्राइवर पंजाब से गिरफ्तार

National Flag Adoption Day पर खास आलेख…

डीजल चोरी का फरार ड्राइवर पंजाब से गिरफ्तार

“अब शराब पीकर वाहन चलाना पड़ेगा भारी — माननीय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट जांजगीर कोर्ट ने सुनाई अनोखी सजा”

19 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ अलग अलग जगहों से 02 आरोपी गिरफ्तार

Footer

Categories

Facebook WhatsApp Twitter Instagram LinkedIn

शेयर जरूर करें...

© 2026 · cgpanchayat · Log in