• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
CG Panchayat News

CG Panchayat News

हमर पंचायत, डिजिटल पंचायत

सरेराह युवक ने खुद को लगाई आग, 80% झुलसा, घटना CCTV में कैद

बिलासपुर। CG VIDEO : जिले में एक बेहद दर्दनाक और झकझोर देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक युवक ने सरेराह पेट्रोल छिड़ककर खुद को आग के हवाले कर दिया। यह पूरी घटना पास लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई। जानकारी के मुताबिक, मामला बिल्हा थाना क्षेत्र के पौशरी गांव का है। युवक की पहचान मनजीत जायसवाल के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह बाइक से पेट्रोल पंप पहुंचा, जहां उसने एक डिब्बे में पेट्रोल लिया। इसके बाद पंप से कुछ दूरी पर जाकर उसने सड़क किनारे बाइक रोकी और खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली।

देखते ही देखते युवक आग की लपटों में घिर गया, जिससे वहां मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की तत्परता से किसी तरह आग बुझाई गई और गंभीर रूप से झुलसे युवक को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टरों के अनुसार युवक करीब 80 प्रतिशत तक झुलस चुका है और उसकी हालत बेहद नाजुक बनी हुई है।

फिलहाल आत्मदाह के कारण स्पष्ट नहीं हो सके हैं, हालांकि प्रारंभिक तौर पर मानसिक तनाव या अवसाद की आशंका जताई जा रही है। पुलिस युवक का बयान लेने की कोशिश कर रही है और परिजनों से भी पूछताछ जारी है। ASP मधुलिका सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

Related Posts:

  • eb504f71-0ad3-4d7e-abcc-013669501850
    डिजिटल मतदाता जागरूक यानी स्वीप कार्यक्रम के तहत…
  • ad8cb321-a84c-44c1-bf12-cc45bd0f5a96
    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज सक्ती जिला के…
  • WhatsApp-Image-2024-04-15-at-5.58.14-PM-1
    कलेक्टर के निर्देशन म शत प्रतिशत मतदान कराये सेती…
  • Untitled-1 copy
    छत्तीसगढ के वेदांता पावर प्लांट सक्ती में दर्दनाक…
  • ggg
    छत्तीसगढ़ म दु बड़का दर्दनाक सड़क हादसा: तेज रफ्तार…
  • वृक्षमाला नदी तट संरक्षण अभियान से लीलागर नदी किनारे लगाए गए पौधे
    वृक्षमाला नदी तट संरक्षण अभियान से लीलागर नदी किनारे…

Primary Sidebar

Latest News

कोटमी सोनार क्रोकोडाइल पार्क में चांपा अजय मधु अग्रवाल ऐरन परिवार ने लिया रोमांचक अनुभव मगरमच्छों के बीच प्रकृति से साक्षात्कार

थाना बलौदा क्षेत्र के ग्राम मधईपुर में चार घरों में हुए चोरी के मामले का पुलिस ने किया खुलासा

➡️ फर्जी बैंक छपोरा मामले में फरार एक और आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक रिमांड पर जेल|

दुष्कर्म का फरार आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक रिमांड पर जेल|

कोटमी सोनार क्रोकोडाइल पार्क मगरमच्छ देखने जाने का अवसर चांपा अग्रवाल ऐरन परिवार के सदस्य

जावलपुर में अघरिया समाज की संगठनात्मक बैठक आयोजित

मवेशी तस्करी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह के 05 आरोपियों को पकड़ने में शिवरीनारायण पुलिस को मिली बड़ी सफलता

थाना नवागढ़ क्षेत्र के ग्राम राछा भांटा में नशा मुक्ति एवं सायबर जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन”

अघरिया समाज की बेटी संध्या नायक प्रदेश में अव्वल…

पत्रकारिता के क्षेत्र में विशिष्ट योगदान के सम्मान और स्मरण का पर्व है विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस…

Footer

Categories

Facebook WhatsApp Twitter Instagram LinkedIn

शेयर जरूर करें...

© 2026 · cgpanchayat · Log in