• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
CG Panchayat News

CG Panchayat News

हमर पंचायत, डिजिटल पंचायत

खेत म लगे लोहे के एंगल चोरी करने वाला आरोपी समेत चोरी का सामान खरीदने वाला आरोपी ल करिस गिरफ्तार सारागांव पुलिस के कारवाही

आरोपीयों के विरूद्ध धारा-379,411,34 भादवि के तहत कार्यवाही कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर

⏺️आरोपीगण

(01) जयचंद संवरा उम्र 29 साल

(02) मनोज साहू उम्र 20 साल

(03) योगेश देवांगन उम्र 48 वर्ष सभी निवासी सारागांव थाना सारागांव जिला जांजगीर चांपा

⏺️ आरोपीयों के कब्जे से बरामद चोरी का 04 नग लोहे का एंगल कीमती 1000/ रुपया

⏩ मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 06.06.24 को प्रार्थी रामकुमार राठौर निवासी सारागांव द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया कि खेत में लगे 12 नग लोहे का एंगल वजनी करीब 72 किलो कीमती 3000 रूपये को किसी अज्ञात व्यक्त्ति द्वारा चोरी कर ले गया कि रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के विरुद्ध थाना सारागांव में अप.क. 109/24 धारा 379 भादवि कायम कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया।

⏩ चोरी की मामले को गंभीरता को देखते हुए श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय जिला जांजगीर- चाम्पा श्री विवेक शुक्ला (भापुसे.) के द्वारा लगातार चोरी पर लगाम लाने हेतु दिए गये निर्देश के पालन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जांजगीर श्री राजेन्द्र कुमार जायसवाल (रापुसे.) एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस चांपा श्री यदुमणी सिदार के कुशल मार्ग दर्शन में कार्यवाही करते हुये तत्काल आरोपी की पतासाजी करते हुए संदेही 01.जयचंद संवरा 02. मनोज साहू दोनो निवासी सारागांव थाना सारागांव को पकड़ा जिसको चोरी की घटना के संबंध में पूछताछ कर मेमोरण्डम कथन लिया गया जिसके द्वारा लोहे के एंगल को चोरी कर सारागांव निवासी योगेश देवांगन के कबाड़ी दुकान वाले को बेचना बिक्री रकम को खा पीकर खर्च करना बताये। आरोपीयो के कब्जे से 04 नग लोहे का एंगल कीमती 1000/ रुपया को बरामद किया गया है।

⏩ विवेचना दौरान आरोपीगण 01. जयचंद संवरा 02. मनोज साहू 03. योगेश देवांगन साकिनान सारागांव थाना सारागांव के विरुद्ध अपराध धारा सदर का सबूत पाए जाने से विधिवत गिरफ्तार कर दिनांक 17.06.2024 को न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय भेजा गया है।

⏩उक्त संपूर्ण कार्यवाही में निरीक्षक सावन सारथी, प्र.आर. सहेत्तर पाटले, राजेश कोशले, आर. रामखिलावन भारद्वाज का विशेष योगदान रहा है।

Related Posts:

  • WhatsApp Image 2025-09-06 at 13.04.55_62d5a543
    जगीर चांपा पुलिस ब्रेकिंग न्यूज़👉 खड़े ट्रकों से…
  • WhatsApp Image 2026-06-10 at 11.56.54 AM
    -ःः मालखरौदा थाना क्षेत्र के सेंदुरस गांव में हुये…
  • WhatsApp Image 2024-08-20 at 6.27.39 PM (1)
    किराना दुकान म चोरी करने वाला आरोपी चढ़ा सारागांव…
  • e971fe4a-e29f-430e-a0f9-6d4766305d31
    थाना अकलतरा क्षेत्र अंतर्गत क्रेशर खदान म गिट्टी…
  • WhatsApp Image 2025-08-12 at 19.36.08_f3071b4e
    छोटा हाथी वाहन अऊ लोहा के नांगर चोरी कारोइया आदतन…
  • 035dc8dc-561c-42e7-809d-77f6061dcf3d
    थाना सारागांव क्षेत्रांतर्गत ग्राम कोसमंदा कमरीद…

Primary Sidebar

Latest News

रक्तदान शिविर ….

श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की 166वीं महाआरती में पंडित श्रीकांत शर्मा हुए शामिल

चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि…

गुप्त नवरात्रि 2026 : नवमीं तिथि पर चांपा अग्रवाल ऐरन परिवार परम सौभाग्य गौमाता के दर्शन लाभ

शेयर मार्केट में पैसा दोगुना करने का झांसा, ₹2.04 करोड़ की ठगी करने वाले पति-पत्नी गिरफ्तार

डीजल चोरी का फरार ड्राइवर पंजाब से गिरफ्तार

National Flag Adoption Day पर खास आलेख…

डीजल चोरी का फरार ड्राइवर पंजाब से गिरफ्तार

“अब शराब पीकर वाहन चलाना पड़ेगा भारी — माननीय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट जांजगीर कोर्ट ने सुनाई अनोखी सजा”

19 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ अलग अलग जगहों से 02 आरोपी गिरफ्तार

Footer

Categories

Facebook WhatsApp Twitter Instagram LinkedIn

शेयर जरूर करें...

© 2026 · cgpanchayat · Log in