• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
CG Panchayat News

CG Panchayat News

हमर पंचायत, डिजिटल पंचायत

नवीन आपराधिक कानून, आधारभूत पुलिसिंग अऊ अनुशासन बिलासपुर रेंज के आईजी डॉ. संजीव शुक्ला जी सक्ति जिला के पुलिस अधिकारि मन के संग समीक्षा बैठक

नवीन आपराधिक कानूनों में शामिल किए गए तकनीकी व प्रक्रियागत नवाचारों को धरातल पर प्रभावी रूप से लागू करने हेतु इनका समन्वय पुलिसिंग की बुनियादी कार्यशैली से कैसे किया जाए — इसी उद्देश्य को लेकर दिनांक 16 मई 2025 को सक्ती जिला पुलिस अधिकारियों की एक महत्त्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक का प्रमुख फोकस था: न्यायोन्मुख, तकनीक-सहायक और संवेदनशील पुलिसिंग की ओर जिले की कार्यप्रणाली को आगे बढ़ाना।

इस उद्देश्य के अंतर्गत, बिलासपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक डॉ. संजीव शुक्ला (भा.पु.से.) द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय, सक्ती में जिले की पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा एवं समस्त राजपत्रित अधिकारी, थाना एवं चौकी प्रभारियों की समीक्षा बैठक ली गई जिसका उद्देश्य रहा की –

“वर्तमान समय की आवश्यकता को देखते हुए कैसे बेसिक पुलिसिंग की जमीनी सक्रियता को ई-पुलिसिंग की डिजिटल दक्षताओं से जोड़ा जाए, जिससे न्यायसंगत, पारदर्शी और त्वरित पुलिस सेवा सुनिश्चित हो सके।”

बैठक में नवीन आपराधिक कानूनों, आधारभूत पुलिसिंग, अनुशासन, तथा अपराध नियंत्रण जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।

पुलिस महानिरीक्षक महोदय ने अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र सरकार द्वारा पारित नए आपराधिक कानून भारत की न्याय प्रणाली में ऐतिहासिक बदलाव लेकर आए हैं। इन कानूनों में पीड़ितों के अधिकारों की सुरक्षा, महिलाओं एवं बच्चों के विरुद्ध अपराधों के लिए कठोर दंड का प्रावधान, एवं पुलिस प्रक्रिया में तकनीकी नवाचार जैसे कि तलाशी व जब्ती की वीडियोग्राफी तथा केस की डिजिटल ट्रैकिंग शामिल हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि इन प्रावधानों का कड़ाई से पालन समस्त पुलिस अधिकारियों की सामूहिक जिम्मेदारी है।

बैठक में डॉ. शुक्ला ने निर्देश दिए कि:
• सभी थाने/चौकियां शिकायतों का संवेदनशीलता से निवारण करें।
• पुलिसकर्मियों को नैतिकता और अनुशासन बनाए रखते हुए भय या लोभ से मुक्त रहकर कार्य करना चाहिए।
• क्राइम डिटेक्शन हेतु उपलब्ध तकनीकी एप्लीकेशनों का अधिकतम उपयोग किया जाए।
• सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए मुख्यालय द्वारा जारी निर्देशों का पूर्ण पालन किया जाए।
• मिशन सिक्योर सिटी के अंतर्गत अधिकाधिक स्थानों पर सीसीटीवी कैमरों की स्थापना की जाए।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री हरीश यादव, अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) श्री मनीष कुंवर, रक्षित निरीक्षक, एवं समस्त थाना/चौकी प्रभारी उपस्थित रहे। यह मैराथन बैठक समग्र रूप से विभागीय कार्यशैली में गति, पारदर्शिता और उत्तरदायित्व सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल रही।

Related Posts:

  • WhatsApp Image 2026-07-02 at 1.10.55 PM
    श्री रामगोपाल गर्ग, पुलिस महानिरीक्षक, बिलासपुर रेंज…
  • WhatsApp Image 2026-05-13 at 8.51.57 PM
    हिला सुरक्षा और लंबित प्रकरणों के निराकरण हेतु रेंज…
  • WhatsApp Image 2026-04-23 at 5.55.24 PM
    NDPS Investigation पर ऑन लाईन एक दिवसीय कार्यशाला का…
  • जिला पुलिस जांजगीर चांपा के द्वारा नए कानूनों के क्रियान्वयन उत्सव जिले के सभी थाना/चौकी म हर्षोउल्लास के संग मनाइस ।
    जिला पुलिस जांजगीर चांपा के द्वारा नए कानूनों के…
  • 88d4a09e-c37a-47e7-b27d-778543cb71f5
    नए कानून के जानकारी देहे बर आयोजित करिस परिचर्चा
  • WhatsApp Image 2026-06-30 at 10.03.32 PM
    🔹बिलासपुर रेंज कार्यालय के दो पुलिस अधिकारियों की…

Primary Sidebar

Latest News

रक्तदान शिविर ….

श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की 166वीं महाआरती में पंडित श्रीकांत शर्मा हुए शामिल

चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि…

गुप्त नवरात्रि 2026 : नवमीं तिथि पर चांपा अग्रवाल ऐरन परिवार परम सौभाग्य गौमाता के दर्शन लाभ

शेयर मार्केट में पैसा दोगुना करने का झांसा, ₹2.04 करोड़ की ठगी करने वाले पति-पत्नी गिरफ्तार

डीजल चोरी का फरार ड्राइवर पंजाब से गिरफ्तार

National Flag Adoption Day पर खास आलेख…

डीजल चोरी का फरार ड्राइवर पंजाब से गिरफ्तार

“अब शराब पीकर वाहन चलाना पड़ेगा भारी — माननीय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट जांजगीर कोर्ट ने सुनाई अनोखी सजा”

19 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ अलग अलग जगहों से 02 आरोपी गिरफ्तार

Footer

Categories

Facebook WhatsApp Twitter Instagram LinkedIn

शेयर जरूर करें...

© 2026 · cgpanchayat · Log in