• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
CG Panchayat News

CG Panchayat News

हमर पंचायत, डिजिटल पंचायत

लक्ष्य ज्वेलर्स में करोड़ों की चोरी, देर रात दुकान में घुसे चोर, सोने-चांदी के जेवर लेकर हुए फरार, सुबह दुकान खोलने पर चला!! जांच में जुटी पुलिस…

 छत्तीसगढ़ की राजधानी Raipur में एक बड़ी चोरी की वारदात सामने आई है। खम्हारडीह थाना क्षेत्र स्थित लक्ष्य ज्वेलर्स को निशाना बनाते हुए अज्ञात चोरों ने लाखों नहीं बल्कि करीब एक करोड़ रुपए के सोने-चांदी के जेवरात पार कर दिए। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।

बताया जा रहा है कि शनिवार और रविवार की दरम्यानी रात करीब 12:30 बजे चोर शोरूम में दाखिल हुए और बड़ी मात्रा में ज्वेलरी लेकर फरार हो गए। रविवार को दुकान बंद रहने की वजह से कारोबारी को चोरी की भनक तक नहीं लगी। सोमवार सुबह जब दुकान खोली गई, तब अंदर का नजारा देखकर सभी के होश उड़ गए।

घटना की सूचना मिलते ही खम्हारडीह थाना पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू कर दिए हैं। वहीं फॉरेंसिक एक्सपर्ट्स भी सबूत जुटाने में लगे हुए हैं। शुरुआती जांच में माना जा रहा है कि चोर पूरी तैयारी के साथ वारदात को अंजाम देने पहुंचे थे।

फिलहाल पुलिस अज्ञात आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है और जल्द खुलासे का दावा कर रही है।

Related Posts:

  • ad8cb321-a84c-44c1-bf12-cc45bd0f5a96
    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज सक्ती जिला के…
  • Brutal-Murder-Stories
    फ्रिज, नीला ड्रम, कुकर…, जब इश्क बना कातिलाना,…
  • WhatsApp Image 2026-04-18 at 6.12.13 PM
    थाना सायबर जांजगीर की सक्रियता के अंतरराज्यीय चोर…
  • WhatsApp Image 2026-04-03 at 2.39.03 PM
    ग्राम खपरी दोहरे अंधे हत्या कांड की गुत्थी 48 घंटे…
  • WhatsApp Image 2026-05-05 at 1.40.56 PM (1)
    थाना बलौदा क्षेत्र के ग्राम मधईपुर में चार घरों में…
  • WhatsApp Image 2026-06-10 at 11.56.54 AM
    -ःः मालखरौदा थाना क्षेत्र के सेंदुरस गांव में हुये…

Primary Sidebar

Latest News

रक्तदान शिविर ….

श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की 166वीं महाआरती में पंडित श्रीकांत शर्मा हुए शामिल

चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि…

गुप्त नवरात्रि 2026 : नवमीं तिथि पर चांपा अग्रवाल ऐरन परिवार परम सौभाग्य गौमाता के दर्शन लाभ

शेयर मार्केट में पैसा दोगुना करने का झांसा, ₹2.04 करोड़ की ठगी करने वाले पति-पत्नी गिरफ्तार

डीजल चोरी का फरार ड्राइवर पंजाब से गिरफ्तार

National Flag Adoption Day पर खास आलेख…

डीजल चोरी का फरार ड्राइवर पंजाब से गिरफ्तार

“अब शराब पीकर वाहन चलाना पड़ेगा भारी — माननीय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट जांजगीर कोर्ट ने सुनाई अनोखी सजा”

19 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ अलग अलग जगहों से 02 आरोपी गिरफ्तार

Footer

Categories

Facebook WhatsApp Twitter Instagram LinkedIn

शेयर जरूर करें...

© 2026 · cgpanchayat · Log in