• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
CG Panchayat News

CG Panchayat News

हमर पंचायत, डिजिटल पंचायत

कानून व्यवस्था और लंबित प्रकरणों के त्वरित निराकरण हेतु समीक्षा मीटिंग का आयोजन


🔹’श्री राम गोपाल गर्ग’पुलिस महानिरीक्षक ने ली बिलासपुर रेंज की समीक्षा बैठक, दिए कड़े निर्देश’

दिनांक 29.04.2026 को ’श्री राम गोपाल गर्ग’ पुलिस महानिरीक्षक, बिलासपुर रेंज द्वारा जिले के वरि. पुलिस अधीक्षक/पुलिस अधीक्षकों की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक ली गई।समीक्षा मीटिंग का आयोजन रेंज स्तरीय पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय में किया गया। समीक्षा मीटिंग में श्री शशि मोहन सिंह, उमनि. एवं वरि. पुलिस अधीक्षक, जिला रायगढ़, श्री भोजराम पटेल, वरि. पुलिस अधीक्षक मुंगेली,श्री मनोज खिलारी, पुलिस अधीक्षक, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही, श्री सिद्धार्थ तिवारी, पुलिस अधीक्षक, जिला कोरवा,श्री प्रफुल्ल ठाकुर, पुलिस अधीक्षक, जिला सक्ती, श्री आंजनेय वार्ष्णेय, पुलिस अधीक्षक, जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़, सुश्री निवेदिता पॉल, पुलिस अधीक्षक, जिला जॉजगीर-चाम्पा, श्रीमती मधुलिका सिंह, अति. पुलिस अधीक्षक, जिला बिलासपुर,श्री विवेक शर्मा, उप पुलिस अधीक्षक, पु.म.नि. कार्या. बिलासपुर उपस्थित रहें।

श्री गर्ग पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज के द्वारा बैठक में कानून व्यवस्था और लंबित प्रकरणों के त्वरित निराकरण हेतु निम्नलिखित प्रमुख निर्देश दिए गएः-

  • सुशासन तिहार (01 मई से 10 जून): शासन के निर्देशानुसार ‘सुशासन तिहार’ के दौरान प्राप्त होने वाली शिकायतों का सर्वोच्च प्राथमिकता के आधार पर निराकरण करने के निर्देश दिए गए हैं।
  • मर्ग एवं अपराध निराकरण: रेंज में लंबित 2374 मर्ग प्रकरणों (विशेषकर वर्ष 2024 के पूर्व के) का तत्काल निराकरण करने तथा हत्या के मामलों में डीएनए जांच और एफएसएल रिपोर्ट प्राथमिकता पर प्राप्त करने को कहा गया है।
  • पासपोर्ट सत्यापन में सरलता: नागरिकों को सुविधा देते हुए निर्देश दिया गया कि पासपोर्ट सत्यापन का कार्य 15 दिनों के भीतर ऑनलाइन पूरा किया जाए। इसके लिए नागरिकों को अनावश्यक रूप से थाने बुलाने या भौतिक दस्तावेज सत्यापन की बाध्यता को खत्म करने पर जोर दिया गया है।
  • सुरक्षा एवं समन्वय: माइनिंग क्षेत्रों में काम करने वाले कर्मियों की मुसाफिरी दर्ज करने, हाईवे पेट्रोलिंग को और प्रभावी बनाने तथा बाहरी राज्यों में जाने वाली पुलिस टीमों के लिए निर्धारित प्रोटोकॉल का पालन करने के निर्देश दिए गए。

Related Posts:

  • WhatsApp Image 2026-05-13 at 8.51.57 PM
    हिला सुरक्षा और लंबित प्रकरणों के निराकरण हेतु रेंज…
  • WhatsApp Image 2026-07-02 at 1.10.55 PM
    श्री रामगोपाल गर्ग, पुलिस महानिरीक्षक, बिलासपुर रेंज…
  • WhatsApp Image 2026-05-06 at 8.23.09 PM
    *श्री राम गोपाल गर्ग पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज…
  • WhatsApp Image 2026-05-08 at 10.05.46 PM
    श्री आंजनेय वार्ष्णेय,(भा.पु.से.) पुलिस अधीक्षक,…
  • WhatsApp Image 2026-05-06 at 7.56.41 PM
    * स्कूल और घरों में चोरी करने वाले 4 आरोपियों को…
  • WhatsApp Image 2026-06-10 at 9.46.33 PM
    श्री राम गोपाल गर्ग पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज…

Primary Sidebar

Latest News

रक्तदान शिविर ….

श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की 166वीं महाआरती में पंडित श्रीकांत शर्मा हुए शामिल

चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि…

गुप्त नवरात्रि 2026 : नवमीं तिथि पर चांपा अग्रवाल ऐरन परिवार परम सौभाग्य गौमाता के दर्शन लाभ

शेयर मार्केट में पैसा दोगुना करने का झांसा, ₹2.04 करोड़ की ठगी करने वाले पति-पत्नी गिरफ्तार

डीजल चोरी का फरार ड्राइवर पंजाब से गिरफ्तार

National Flag Adoption Day पर खास आलेख…

डीजल चोरी का फरार ड्राइवर पंजाब से गिरफ्तार

“अब शराब पीकर वाहन चलाना पड़ेगा भारी — माननीय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट जांजगीर कोर्ट ने सुनाई अनोखी सजा”

19 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ अलग अलग जगहों से 02 आरोपी गिरफ्तार

Footer

Categories

Facebook WhatsApp Twitter Instagram LinkedIn

शेयर जरूर करें...

© 2026 · cgpanchayat · Log in