• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
CG Panchayat News

CG Panchayat News

हमर पंचायत, डिजिटल पंचायत

पुराने विवाद में हत्या की नीयत से जानलेवा हमला, तीन फरार आरोपी गिरफ्तार

  • शिवरीनारायण पुलिस की त्वरित कार्रवाई — घटना में प्रयुक्त चूड़ा बरामद, तीनों आरोपी न्यायिक रिमांड पर भेजा जा चुका है

जिले के थाना शिवरीनारायण क्षेत्र में पुराने विवाद एवं गवाही देने की बात को लेकर एक राय होकर युवक पर हत्या की नीयत से हमला करने वाले तीन फरार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

क्या था मामला

दिनांक 02 जुलाई 2026 की रात करीब 09 बजे प्रार्थी शिवनाथ यादव पौनी पसारी के पास मौजूद था। इसी दौरान आरोपी साहिल यादव, समीर यादव एवं स्वप्नील यादव वहां पहुंचे और पुराने विवाद को लेकर गाली – गलौज करते हुए मारपीट करने लगे। इसके बाद प्रार्थी के भाई महेश्वर यादव के पहुंचने पर आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी देते हुए हाथ-मुक्का से मारपीट की।

इसी दौरान साहिल यादव ने हाथ में पहने चूड़ा को निकालकर हत्या की नीयत से महेश्वर यादव के सिर पर वार कर दिया, जिससे उसके सिर एवं नाक में गंभीर चोट आई और वह मौके पर बेहोश हो गया। प्रार्थी द्वारा बीच-बचाव करने पर आरोपियों ने उसके साथ भी धक्का- मुक्की की।

प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना शिवरीनारायण में अपराध क्रमांक 211/2026, धारा 109(1), 296, 351(3), 115(2), 3(5) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की गई।

फरार आरोपियों को दबिश देकर पकड़ा

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में थाना शिवरीनारायण पुलिस द्वारा लगातार आरोपियों की पतासाजी कर रही थी, इसी क्रम में मुखबिर से सूचना मिली कि तीनों आरोपी अपने गांव में चोरी-छिपे आए हुए हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने दबिश देकर तीनों को हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपियों ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की। आरोपी से घटना में प्रयुक्त चूड़ा बरामद कर जब्त कर तीनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

गिरफ्तार आरोपी—

  1. साहिल यादव उम्र 23 वर्ष
  2. समीर यादव, उम्र 22 वर्ष
  3. स्वप्नील यादव यादव, उम्र 22 वर्ष सभी निवासी सुकुलपारा, खरौद, थाना शिवरीनारायण, जिला जांजगीर-चांपा। पुलिस टीम का योगदान उक्त कार्रवाई में उप निरीक्षक के.पी. सिंह, थाना प्रभारी शिवरीनारायण, सउनि संतोष बंजारे, आरक्षक पतिराम यादव, टुकेश्वर डडसेना, राजेश कौशिक, यशवंत पाटले सहित थाना शिवरीनारायण पुलिस स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

Related Posts:

  • WhatsApp Image 2026-08-20 at 7.13.23 PM
    रंजिश को लेकर युवक पर जानलेवा हमला, 3 आरोपी गिरफ्तार…
  • Brutal-Murder-Stories
    फ्रिज, नीला ड्रम, कुकर…, जब इश्क बना कातिलाना,…
  • 5607187-untitled-58-copy
    नीले ड्रम कांड में अदालत का बड़ा फैसला,…
  • WhatsApp Image 2026-10-16 at 6.58.29 PM
    शिवरीनारायण मेले में जानलेवा हमला करने के मामले में…
  • 5dc6c209-71f7-4de4-b11a-214584c7805e
    शिवरीनारायण मेला म युवक के हत्या के मामला म आरोपि ल…
  • WhatsApp Image 2026-06-10 at 11.56.54 AM
    -ःः मालखरौदा थाना क्षेत्र के सेंदुरस गांव में हुये…

Primary Sidebar

Latest News

चक्रवात ‘अर्नब’ से प्रभावित किसानों को शीघ्र मिलेगी राहत, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दिए निर्देश

बिना लाइसेंस के बाइक चला रहे बेटे को 5 साल, बाइक देने वाले पिता को तीन महीने की सजा, जानिए पूरा मामला…

10 और 20 रुपये के नोटों की बदलेगी शक्ल, RBI लाएगा प्लास्टिक करेंसी

राष्ट्रीय एकता दिवस पर जिलेभर में हुआ परेड का लाइव प्रसारण, पुलिस अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों ने उत्साहपूर्वक लिया हिस्सा

म्हारो दीपावली त्योंहार आयो संग मिट्टी को दियों हर घर लाय्यो जी चांपा मारवाड़ अंशिका लक्ष्य ऐरन अग्रवाल

निर्माणाधीन भवन (स्वामी आत्मानंद स्कूल हसौद) में लगे सामान सेटरिंग प्लेट को चोरी करने वाले 06 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे गिरफ्तार कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर

चांपा दशहरा उत्सव समिति 2026 ने अग्रवाल ऐरन परिवार को भेंट की पूजन सेट सिल्वर प्लेट थाल

दृष्टिबाधित बच्चों को सफल जीवन के सपने दिखाना अभिभावकों का प्रथम दायित्व:

चांपा दशहरा उत्सव समिति 2026 ने अग्रवाल ऐरन परिवार को भेंट की पूजन सेट सिल्वर प्लेट थाल

पुलिस प्रशासन ने शिक्षा विभाग के साथ मनाया राष्ट्रीय एकता दिवस…रन फॉर यूनिटी का हुआ आयोजन

Footer

Categories

Facebook WhatsApp Twitter Instagram LinkedIn

शेयर जरूर करें...

© 2026 · cgpanchayat · Log in