• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
CG Panchayat News

CG Panchayat News

हमर पंचायत, डिजिटल पंचायत

कलेक्टर जनदर्शन म सुनीन हे आमजन के सबो समस्या

जनदर्शन म कुल 29 आवेदन मिलीस

ग्राम कंचदा निवासी श्रीमती राधा बाई केवंट ने आधार कार्ड नम्बर गलत होने कारण सरकारी योजना का लाभ नहीं मिल रहा उसके त्रुटि सुधार के संबंध में,

जिला संवाददाता डॉ राम कुमार मनहर जिला शक्ति
 
   सक्ती/बेलादुला 02 जून 2026// जिला कार्यालय में आयोजित हुए कलेक्टर जनदर्शन में कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री अमृत विकास तोपनो द्वारा जिले के दूर दराज के इलाकों से आए विभिन्न लोगों की समस्याएं सुनी गई। जनदर्शन में अलग-अलग समस्याओं के निराकरण हेतु कुल 29 आवेदन प्राप्त हुए। जिस पर कलेक्टर ने प्राप्त आवेदनों को कलेक्ट्रेट परिसर सभाकक्ष में उपस्थित संबंधित अधिकारियों को तत्काल देकर यथाशीघ्र नियमानुसार त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए है। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ श्री वासु जैन, अपर कलेक्टर श्री बीरेंद्र लकड़ा सहित सभी संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।


         जनदर्शन में तहसील अड़भार अंतर्गत ग्राम करिगांव निवासी श्रीमती मोंगरा बाई चंद्रा ने महतारी वंदन योजना मे त्रुटि सुधार कर नाम को पुन: जोड़ने के सम्बन्ध में, तहसील बाराद्वार अंतर्गत ग्राम सकरेली निवासी श्री अनिल कुमार सूर्यवंशी ने प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत आवास दिलाने के संबंध, तहसील डभरा अंतर्गत ग्राम सिंघीतराई निवासी श्री अनमोल प्रसाद भारद्वाज ने आवासीय मकान निर्माण कार्य को रोके जाने के संबंध में, तहसील बाराद्वार अंतर्गत ग्राम सकरेली निवासी श्री अश्विन कुमार सूर्यवंशी ने प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत रोजगार गारंटी के तहत मिस्त्री लेबर की मजदूरी दिलाए जाने के सम्बन्ध में, तहसील जैजैपुर अंतर्गत ग्राम तुषार निवासी श्री कार्तिकराम चंद्रा ने घर में लगी भीषण आग से हुए नुकसान की मुआवजा दिलाए जाने के संबंध में, तहसील सक्ती अंतर्गत ग्राम रगजा निवासी श्री बुन्दराम ने प्रधानमंत्री आवास योजना की द्वितीय किस्त की राशि प्रदाय करने के संबंध में,

तहसील जैजैपुर अंतर्गत ग्राम कंचदा निवासी श्रीमती राधा बाई केवंट ने आधार कार्ड नम्बर गलत होने कारण सरकारी योजना का लाभ नहीं मिल रहा उसके त्रुटि सुधार के संबंध में, तहसील सक्ती अंतर्गत ग्राम भालूडेरा निवासी श्री लालसाय यादव ने आधार कार्ड में हुई गलतियों को सुधार के संबंध, तहसील हसौद अंतर्गत ग्राम बरेकेल खुर्द निवासी श्री विरीछराम ने रकबा सुधार कराने के संबंध में सहित अन्य विभिन्न आवेदको द्वारा साप्ताहिक जनदर्शन में आवेदन दिया गया। उल्लेखनीय है कि आमजनों की समस्याओं का प्राथमिकता के साथ तथा शीघ्र निराकरण करने के उद्देश्य से कलेक्ट्रेट कार्यालय में प्रत्येक सप्ताह के मंगलवार को जिला स्तरीय जनदर्शन का आयोजन किया जा रहा है।

Related Posts:

  • 29b63420-8ce1-4bd4-945d-fe0b01881028
    कलेक्टर जनदर्शन म आमजन के सुनीन समस्या, जनदर्शन म…
  • 1_IMG-20241127-WA0264-887x1024-1
    नये आधार पंजीकरण एवं त्रुटि सुधार हेतु नये…
  • जनदर्शन में कलेक्टर को अपनी समस्याएं बताने दूर-दूर के गांव से पहुंच रहे ग्रामीण  जनदर्शन में आज कुल 26 आवेदन हुए प्राप्त
    जनदर्शन में कलेक्टर को अपनी समस्याएं बताने दूर-दूर…
  • जनदर्शन में आमलोगों की सुनी गई समस्याएं  जनदर्शन में आज कुल 74 आवेदन हुए प्राप्त
    जनदर्शन में आमलोगों की सुनी गई समस्याएं जनदर्शन में…
  • 3e2b0f83-d3d2-489a-8a99-0490ded147a2
    कलेक्टर जनदर्शन म आमजन के सुनीन हे समस्या, समय सीमा…
  • WhatsApp Image 2026-06-10 at 10.13.29 AM
    *कलेक्टर जनदर्शन म सुनीन हे आमजन के सबो समस्या,…

Primary Sidebar

Latest News

रक्तदान शिविर ….

श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की 166वीं महाआरती में पंडित श्रीकांत शर्मा हुए शामिल

चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि…

गुप्त नवरात्रि 2026 : नवमीं तिथि पर चांपा अग्रवाल ऐरन परिवार परम सौभाग्य गौमाता के दर्शन लाभ

शेयर मार्केट में पैसा दोगुना करने का झांसा, ₹2.04 करोड़ की ठगी करने वाले पति-पत्नी गिरफ्तार

डीजल चोरी का फरार ड्राइवर पंजाब से गिरफ्तार

National Flag Adoption Day पर खास आलेख…

डीजल चोरी का फरार ड्राइवर पंजाब से गिरफ्तार

“अब शराब पीकर वाहन चलाना पड़ेगा भारी — माननीय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट जांजगीर कोर्ट ने सुनाई अनोखी सजा”

19 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ अलग अलग जगहों से 02 आरोपी गिरफ्तार

Footer

Categories

Facebook WhatsApp Twitter Instagram LinkedIn

शेयर जरूर करें...

© 2026 · cgpanchayat · Log in