• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
CG Panchayat News

CG Panchayat News

हमर पंचायत, डिजिटल पंचायत

*कलेक्टर जनदर्शन म सुनीन हे आमजन के सबो समस्या, बेलादुला के श्रीमती बिन्दा कुर्रे प्रधानमंत्री आवास जारी करने हेतु आदेश प्रदान करने के संबंध में, तथा बैलादुला के श्रीमती हेमबाई कुर्रे पेंशन राशि जारी करने के संबंध

जनदर्शन में कुल 29 आवेदन हुए प्राप्त*

जिला संवाददाता डॉ राम कुमार मनहर जिला शक्ति

           सक्ती, 09 जून 2026// जिला कार्यालय में आयोजित हुए कलेक्टर जनदर्शन में कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री अमृत विकास तोपनो द्वारा जिले के दूर दराज के इलाकों से आए विभिन्न लोगों की समस्याएं सुनी गई। जनदर्शन में आज अलग-अलग समस्याओं के निराकरण हेतु कुल 29 आवेदन प्राप्त हुए। जिस पर कलेक्टर ने प्राप्त आवेदनों को कलेक्ट्रेट परिसर सभाकक्ष में उपस्थित संबंधित अधिकारियों को तत्काल देकर यथाशीघ्र नियमानुसार त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए है। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ श्री वासु जैन, अपर कलेक्टर श्री बीरेंद्र लकड़ा सहित सभी संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।


         जनदर्शन में तहसील बाराद्वार अंतर्गत ग्राम डूमरपारा निवासी श्री मुकेश कुमार बरेठ ने प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (पीएमईजीपी) से लोन स्वीकृत करने के संबंध में, तहसील भोथिया अंतर्गत ग्राम भोथिया निवासी श्री गोकुल प्रसाद साहू ने विद्युत लाईन में लगे केबल को बदलने एवं सुधार करने के संबंध में,तहसील जैजैपुर अंतर्गत ग्राम आमगांव निवासी श्रीमती लक्ष्मी साहू एवं समस्त मोहल्लावासी ने नल जल योजना से बने पानी टंकी को शीघ्र ही चालू के संबंध में,

तहसील जैजैपुर अंतर्गत ग्राम कारीभावर निवासी श्री शनि रात्रे एवं समस्त ग्रामवासी ने आमगांव से कारीभावर तक पहुंच मार्ग से सी सी निर्माण कार्य के संबंध, तहसील बाराद्वार अंतर्गत ग्राम बोकरामुड़ा निवासी श्री सुखीराम यादव ने प्रधानमंत्री किसान सम्माननिधि के संबंध में, तहसील जैजैपुर अंतर्गत ग्राम बैलादुला निवासी श्रीमती बिन्दा कुर्रे ने प्रधानमंत्री आवास जारी करने हेतु आदेश प्रदान करने के संबंध में, तहसील जैजैपुर अंतर्गत ग्राम बैलादुला निवासी श्रीमती हेमबाई कुर्रे ने पेंशन राशि जारी करने के संबंध में, तहसील नया बाराद्वार अंतर्गत ग्राम बाराद्वार निवासी श्री लीलाधर गुप्ता ने प्रधानमंत्री किसान सम्माननिधि योजना में ग्राम नाम त्रुटि सुधार कर लंबित किस्तो कि राशि जारी के संबंध में, तहसील भोथिया अंतर्गत ग्राम रायपुरा निवासी श्री देवचरण देवांगन ने ग्राम रायपुरा के रोड़ में बहुत ही नीचे में पुल डेम का निर्माण हैं

जिसमें पानी निकासी को लेकर समस्या के सम्बन्ध में, तहसील डभरा अंतर्गत ग्राम डभरा निवासी श्रीमती प्रियंका जोशी ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता नगर पंचायत डभरा वार्ड क्रमांक 01 के नियुक्ति करने के संबंध में सहित अन्य विभिन्न आवेदको द्वारा साप्ताहिक जनदर्शन में आवेदन दिया गया। उल्लेखनीय है कि आमजनों की समस्याओं का प्राथमिकता के साथ तथा शीघ्र निराकरण करने के उद्देश्य से कलेक्ट्रेट कार्यालय में प्रत्येक सप्ताह के मंगलवार को जिला स्तरीय जनदर्शन का आयोजन किया जा रहा है।

Related Posts:

  • जनदर्शन में आमलोगों की सुनी गई समस्याएं  जनदर्शन में आज कुल 74 आवेदन हुए प्राप्त
    जनदर्शन में आमलोगों की सुनी गई समस्याएं जनदर्शन में…
  • 29b63420-8ce1-4bd4-945d-fe0b01881028
    कलेक्टर जनदर्शन म आमजन के सुनीन समस्या, जनदर्शन म…
  • जनदर्शन में कलेक्टर को अपनी समस्याएं बताने दूर-दूर के गांव से पहुंच रहे ग्रामीण  जनदर्शन में आज कुल 26 आवेदन हुए प्राप्त
    जनदर्शन में कलेक्टर को अपनी समस्याएं बताने दूर-दूर…
  • ad8cb321-a84c-44c1-bf12-cc45bd0f5a96
    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज सक्ती जिला के…
  • 3e2b0f83-d3d2-489a-8a99-0490ded147a2
    कलेक्टर जनदर्शन म आमजन के सुनीन हे समस्या, समय सीमा…
  • WhatsApp-Image-2024-04-15-at-5.58.14-PM-1
    कलेक्टर के निर्देशन म शत प्रतिशत मतदान कराये सेती…

Primary Sidebar

Latest News

पति, ससुर और जेठ ने काटी जेल, अब ‘मृत’ महिला मिली जिंदा

हिंदू जागरण मंच ने साहित्यकार एल आर जायसवाल को दिया श्रद्धांजलि…

डॉ. रवींद्र को सिविल सर्जन बनने पर एडवोकेट चितरंजय ने दी बधाई

थाना पामगढ़ पुलिस का अवैध शराब पर ताबड़तोड़ प्रहार

थाना अकलतरा पुलिस की सक्रियता से 16 घंटे के भीतर नाबालिक बालिका को सुरक्षित बरामद किया

नवीन जिला सक्ती की चतुर्थ वर्षगांठ : विकास के दावों के बीच जनहित का यक्ष प्रश्न

अब 25 दिन में ही होगी गैस सिलेंडर की बुकिंग

श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की 173वीं महाआरती में शामिल हुए पंडित पी. श्रीनिवास राव

कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ने ली साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक

हनुमान अंश में सरस्वती शिशु मंदिर के विद्यार्थी सत्या ने निभाया नीम करौली बाबा का किरदार बाबा की शर्त पर बना था नीम करौली रेलवे स्टेशन :

Footer

Categories

Facebook WhatsApp Twitter Instagram LinkedIn

शेयर जरूर करें...

© 2026 · cgpanchayat · Log in