• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
CG Panchayat News

CG Panchayat News

हमर पंचायत, डिजिटल पंचायत

कलेक्टर ने जनदर्शन के माध्यम से सुनी दूरदराज से आए लोगो की समस्याएं

संवाददाता

श्रीमती सुनीता महंत 

मोबाईल नंबर 9977109155

जनदर्शन में आज कुल 37 आवेदन हुए प्राप्त

सक्ती, 07 जून 2023/ कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने आज जिला कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए आमलोगो से बारी-बारी से मुलाकात कर पूरी गंभीरता से उनकी समस्याओं को सुनकर संबंधित अधिकारियों को त्वरित कार्यवाही करने के निर्देश दिए। जनदर्शन में आज कुल 37 आवेदन प्राप्त हुए। आज आयोजित जनदर्शन में विकासखंड मालखरौदा के ग्राम पिहरीद के हाई स्कूल विकास समिति के अध्यक्ष एवं सदस्यों द्वारा स्कूल जाने वाली सड़क को बनवाने के लिए आज जनदर्शन में आवदेन दिए। उन्होंने बताया कि बरसात के समय में स्कूल जाने वाला सड़क पुरी तरह से कीचड़मय हो जाता है जिस कारण से सभी स्कूल जाने वाले बच्चों तथा लोगों को भी आने जाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। सड़क कीचड़ होने के वजह से बच्चे सड़क पर गिर जाते है जिससे गणवेश और किताबें पुरी तरह से कीचड़ में खराब हो जाते है। यह सड़क बरसात के दिनों में पैदल जाने के लायक नहीं रहता है। जिस वजह से आज हम लोग जनदर्शन के माध्यम से सड़क बनाने के लिए कलेक्टर को आवेदन दिए। जिस पर कलेक्टर ने तत्काल मालखरौदा सीईओ को बुलाकर हाई स्कूल पिहरीद जाने वाले सड़क का निरीक्षण कर त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए।इसी तरह मालखरौदा विकासखण्ड के ग्राम मिरौनी निवासी रामप्यारे साहू पिता सोनाऊ राम ने श्रम विभाग के योजना के तहत सहायता राशि नही मिलने के सम्बन्ध में आवेदन लेकर पहुंचे हुए थे। जिस पर कलेक्टर ने संबंधित अधिकारी को नियमानुसार निराकरण करने के निर्देश दिए।
इसी प्रकार आज जनदर्शन में ग्राम पंचायत बाराद्वार बस्ती के समस्त ग्रामवासियो ने मत्स्य कृषकों द्वारा जमुना खाई में अवैध रूप से सिंघाड़ा डालने के सम्बन्ध में कलेक्टर को आवेदन दिया। जैजैपुर तहसील अंतर्गत आने वाले ग्राम ठठारी निवासी शंभू लाल राठिया ने मुआवजा राशि दिलाने के सम्बंध में पहुंचे, विकासखंड अडभार के ग्राम फगुरम निवासी विसम्भर महिलांगे पिता मोहरसाय ने धान की बोनस के रुपए में कटौती के संबंध में आवेदन लेकर पहुंचे जिस पर कलेक्टर ने सभी संबंधित अधिकारियों को आवेदनों का समय सीमा में निराकरण करने के निर्देश दिए हैं। इसी प्रकार अन्य आवेदको द्वारा आवास निर्माण, राशन कार्ड बनाने, मुआवजा राशि दिलाने, पट्टा, भू-अर्जन पर आपत्ति, पेंशन, सहायता राशि प्रदान करने संबंधी आवेदन प्राप्त हुए, जिस पर कलेक्टर ने प्राप्त सभी आवेदनों को संबंधित विभाग को अग्रेषित कर आवश्यक कार्यवाही करते हुए त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिये है। उल्लेखनीय है कि शासन के मंशानुरूप आमजनों की समस्याओं का प्राथमिकता के साथ तथा शीघ्र निराकरण करने के उद्देश्य से कलेक्टर द्वारा कलेक्ट्रेट कार्यालय में जिला स्तरीय जनदर्शन का आयोजन प्रत्येक बुधवार को आयोजित किया जाता है।

Related Posts:

  • ad8cb321-a84c-44c1-bf12-cc45bd0f5a96
    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज सक्ती जिला के…
  • जनदर्शन में कलेक्टर को अपनी समस्याएं बताने दूर-दूर के गांव से पहुंच रहे ग्रामीण  जनदर्शन में आज कुल 26 आवेदन हुए प्राप्त
    जनदर्शन में कलेक्टर को अपनी समस्याएं बताने दूर-दूर…
  • जनदर्शन में आमलोगों की सुनी गई समस्याएं  जनदर्शन में आज कुल 74 आवेदन हुए प्राप्त
    जनदर्शन में आमलोगों की सुनी गई समस्याएं जनदर्शन में…
  • कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी आमलोगों की समस्याएं, जनदर्शन में कुल 65 आवेदन हुए प्राप्त
    कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी आमलोगों की समस्याएं,…
  • जिला स्तरीय अल्प संख्यक कल्याण समिति की बैठक संपन्न
    जनदर्शन में कुल 42 आवेदन हुए प्राप्त, कलेक्टर ने…
  • कलेक्टर ने जनदर्शन में आमजनों की सुनी समस्याएं, आवेदनों का त्वरित निराकरण करने के दिए निर्देश
    कलेक्टर ने जनदर्शन में आमजनों की सुनी समस्याएं,…

Primary Sidebar

Latest News

रक्तदान शिविर ….

श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की 166वीं महाआरती में पंडित श्रीकांत शर्मा हुए शामिल

चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि…

गुप्त नवरात्रि 2026 : नवमीं तिथि पर चांपा अग्रवाल ऐरन परिवार परम सौभाग्य गौमाता के दर्शन लाभ

शेयर मार्केट में पैसा दोगुना करने का झांसा, ₹2.04 करोड़ की ठगी करने वाले पति-पत्नी गिरफ्तार

डीजल चोरी का फरार ड्राइवर पंजाब से गिरफ्तार

National Flag Adoption Day पर खास आलेख…

डीजल चोरी का फरार ड्राइवर पंजाब से गिरफ्तार

“अब शराब पीकर वाहन चलाना पड़ेगा भारी — माननीय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट जांजगीर कोर्ट ने सुनाई अनोखी सजा”

19 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ अलग अलग जगहों से 02 आरोपी गिरफ्तार

Footer

Categories

Facebook WhatsApp Twitter Instagram LinkedIn

शेयर जरूर करें...

© 2026 · cgpanchayat · Log in