• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
CG Panchayat News

CG Panchayat News

हमर पंचायत, डिजिटल पंचायत

कलेक्टर ने जनदर्शन में आमजनों की सुनी समस्याएं, आवेदनों का त्वरित निराकरण करने के दिए निर्देश

कलेक्टर ने जनदर्शन में आमजनों की सुनी समस्याएं, आवेदनों का त्वरित निराकरण करने के दिए निर्देश

संवाददाता

श्रीमती सुनीता महंत 

मोबाईल नंबर 9977109155

जनदर्शन में कुल 32 आवेदन हुए प्राप्त

सक्ती, 14 जून 2023/ कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने आज अपने कलेक्टोरेट कार्यालय में जनदर्शन के माध्यम से आमनागरिको की समस्याएं सुनी। जिले के ग्रामीणजन और आमनागरिक जनदर्शन में अपनी छोटी – बड़ी समस्याओं को सीधे कलेक्टर के समक्ष रख रहे हैं। जिसका जिला प्रशासन द्वारा यथासंभव तेजी से निराकरण करने का प्रयास किया जा रहा है। जनदर्शन में आज कुल 32 आवेदन प्राप्त हुए हैं। आज जनदर्शन में जैजैपुर विकासखंड के ग्राम शिकारीनार निवासी मनहरण लाल चंद्रा सीमांकन आदेश प्रतिलिपि प्रदान करने का आवदेन लेकर पहुंचे, इसी प्रकार नीराबाई सोनवानी पति जानकी प्रसाद ग्राम सेंदरी तहसील बाराद्वार ने संबंधित पुलिस थाना नगरदा में प्रथम सूचना पत्र दर्ज किए जाने का निर्देश देने के संबंध में आवदेन लेकर पहुंचे, जैजैपुर विकासखंड अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत बेलादुला की जय बजरंग महिला स्व सहायता समूह की सभी पदाधिकारी सदस्य एवं सचिव को निकालकर कार्यवाही एवं प्रस्ताव पंजी को अपने पास रखकर अकेला अध्यक्ष द्वारा समूह संचालन किये जाने के सम्बंध में उचित कार्यवाही करने के लिए आवदेन लेकर पहुंचे हुए थे, जैजैपुर तहसील के ग्राम सेंदरी निवासी गोरेलाल बर्मन ने ग्राम पंचायत सेंदरी के वार्ड नं.7 एवं 8 में गली में सीसी रोड़ बनवाने के सम्बंध में आवेदन सहित अन्य आवेदको द्वारा नामांतरण, आवास निर्माण, विधवा पेंशन, कृषक सम्मान निधि की राशि दिलाने संबंधी कुल 32 आवेदन प्राप्त हुए, कलेक्टर ने प्राप्त सभी आवेदनों को पूरी गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागों को उचित कार्यवाही करते हुए त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिये। उल्लेखनीय है कि शासन के मंशानुरूप आमजन की समस्याओं का प्राथमिकता के साथ तथा शीघ्र निराकरण करने के उद्देश्य से कलेक्टर द्वारा कलेक्टोरेट कार्यालय में जिला स्तरीय जनदर्शन का आयोजन प्रत्येक बुधवार को आयोजित किया

Related Posts:

  • ad8cb321-a84c-44c1-bf12-cc45bd0f5a96
    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज सक्ती जिला के…
  • जनदर्शन में कलेक्टर को अपनी समस्याएं बताने दूर-दूर के गांव से पहुंच रहे ग्रामीण  जनदर्शन में आज कुल 26 आवेदन हुए प्राप्त
    जनदर्शन में कलेक्टर को अपनी समस्याएं बताने दूर-दूर…
  • जिला स्तरीय अल्प संख्यक कल्याण समिति की बैठक संपन्न
    जनदर्शन में कुल 42 आवेदन हुए प्राप्त, कलेक्टर ने…
  • कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी आमलोगों की समस्याएं, जनदर्शन में कुल 65 आवेदन हुए प्राप्त
    कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी आमलोगों की समस्याएं,…
  • जनदर्शन में आमलोगों की सुनी गई समस्याएं  जनदर्शन में आज कुल 74 आवेदन हुए प्राप्त
    जनदर्शन में आमलोगों की सुनी गई समस्याएं जनदर्शन में…
  • कलेक्टर ने जनदर्शन के माध्यम से सुनी दूरदराज से आए लोगो की समस्याएं
    कलेक्टर ने जनदर्शन के माध्यम से सुनी दूरदराज से आए…

Primary Sidebar

Latest News

रक्तदान शिविर ….

श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की 166वीं महाआरती में पंडित श्रीकांत शर्मा हुए शामिल

चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि…

गुप्त नवरात्रि 2026 : नवमीं तिथि पर चांपा अग्रवाल ऐरन परिवार परम सौभाग्य गौमाता के दर्शन लाभ

शेयर मार्केट में पैसा दोगुना करने का झांसा, ₹2.04 करोड़ की ठगी करने वाले पति-पत्नी गिरफ्तार

डीजल चोरी का फरार ड्राइवर पंजाब से गिरफ्तार

National Flag Adoption Day पर खास आलेख…

डीजल चोरी का फरार ड्राइवर पंजाब से गिरफ्तार

“अब शराब पीकर वाहन चलाना पड़ेगा भारी — माननीय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट जांजगीर कोर्ट ने सुनाई अनोखी सजा”

19 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ अलग अलग जगहों से 02 आरोपी गिरफ्तार

Footer

Categories

Facebook WhatsApp Twitter Instagram LinkedIn

शेयर जरूर करें...

© 2026 · cgpanchayat · Log in