• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
CG Panchayat News

CG Panchayat News

हमर पंचायत, डिजिटल पंचायत

जनदर्शन में आए आवेदन का कलेक्टर ने किया त्वरित निराकरण*

दिव्यांग किशोर को स्वीकृत किया गया दिव्यांग पेंशन

सक्ती/बेलादुला: 04 फरवरी 2024/ कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्रीमती नूपुर राशि पन्ना द्वारा कलेक्ट्रेट कार्यालय में जनदर्शन के माध्यम से जिले के दूरदराज के गांवों से आये विभिन्न लोगों की समस्याएं प्रत्येक मंगलवार को जनदर्शन के माध्यम से सुनी जा रही है। वही विगत जनदर्शन में आए जैजैपुर जनपद पंचायत क्षेत्र अन्तर्गत आने वाले ग्राम तुमीडीह निवासी श्री किशोर कुमार टंडन पिता श्री मनहरण लाल टंडन ने दिव्यांग पेंशन दिलवाने के संबंध में आवेदन लेकर जनदर्शन में पहुंचे हुए थे। जिस पर कलेक्टर ने संबंधित अधिकारी श्री सुरेश कुमार भारती को नियमानुसार त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिये थे। जिस पर समाज कल्याण विभाग के अधिकारी श्री सुरेश भारती द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए सम्बंधित ग्राम पंचायत सचिव सुश्री संतरा सिदार से सम्पर्क कर जांच के निर्देश दिए। ग्राम पंचायत बरदुली सचिव सुश्री संतरा सिदार के द्वारा आवेदक श्री किशोर कुमार टंडन के घर तुमीडीह पहुंचकर जांच किया गया एवम् ग्रामवासियों से जानकारी लिया गया तो उनका दिव्यांग पेंशन हेतु पात्र होना सही पाया गया। जिसके पश्चात् ग्राम पंचायत सचिव ने पंचनामा तैयार कर हितग्राही का दिव्यांग पेंशन स्वीकृत कर निर्धारित प्रपत्र में आवश्यक दस्तावेजों के साथ आवेदन को मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत जैजैपुर को प्रस्तुत किया गया। जिसके बाद समाज कल्याण विभाग के अधिकारी द्वारा 02 फरवरी 2024 को नियमानुसार हितग्राही को दिव्यांग पेंशन स्वीकृत कराया गया। समाज कल्याण विभाग के अधिकारी ने बताया की अब से हितग्राही श्री किशोर कुमार टंडन को प्रति माह 500 रुपए का भुगतान किया जायेगा। जिस पर दिव्यांग श्री किशोर कुमार टंडन ने कलेक्टर, समाज कल्याण अधिकारी और सचिव को धन्यवाद ज्ञापित किया है ।

Related Posts:

  • जनदर्शन में आमलोगों की सुनी गई समस्याएं  जनदर्शन में आज कुल 74 आवेदन हुए प्राप्त
    जनदर्शन में आमलोगों की सुनी गई समस्याएं जनदर्शन में…
  • ad8cb321-a84c-44c1-bf12-cc45bd0f5a96
    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज सक्ती जिला के…
  • कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी आमलोगों की समस्याएं, जनदर्शन में कुल 65 आवेदन हुए प्राप्त
    कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी आमलोगों की समस्याएं,…
  • WhatsApp-Image-2024-01-02-at-17.02.34
    कलेक्टर जनदर्शन के माध्यम ले सुनीन आमलोगन के समस्या
  • जनदर्शन में कलेक्टर को अपनी समस्याएं बताने दूर-दूर के गांव से पहुंच रहे ग्रामीण  जनदर्शन में आज कुल 26 आवेदन हुए प्राप्त
    जनदर्शन में कलेक्टर को अपनी समस्याएं बताने दूर-दूर…
  • कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने प्राकृतिक आपदा में जान गंवाने वाले 23 मृतकों के परिजनों के लिए स्वीकृत की  4-4 लाख रुपए की सहायता राशि
    कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने प्राकृतिक आपदा…

Primary Sidebar

Latest News

रक्तदान शिविर ….

श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की 166वीं महाआरती में पंडित श्रीकांत शर्मा हुए शामिल

चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि…

गुप्त नवरात्रि 2026 : नवमीं तिथि पर चांपा अग्रवाल ऐरन परिवार परम सौभाग्य गौमाता के दर्शन लाभ

शेयर मार्केट में पैसा दोगुना करने का झांसा, ₹2.04 करोड़ की ठगी करने वाले पति-पत्नी गिरफ्तार

डीजल चोरी का फरार ड्राइवर पंजाब से गिरफ्तार

National Flag Adoption Day पर खास आलेख…

डीजल चोरी का फरार ड्राइवर पंजाब से गिरफ्तार

“अब शराब पीकर वाहन चलाना पड़ेगा भारी — माननीय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट जांजगीर कोर्ट ने सुनाई अनोखी सजा”

19 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ अलग अलग जगहों से 02 आरोपी गिरफ्तार

Footer

Categories

Facebook WhatsApp Twitter Instagram LinkedIn

शेयर जरूर करें...

© 2026 · cgpanchayat · Log in