• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
CG Panchayat News

CG Panchayat News

हमर पंचायत, डिजिटल पंचायत

*जिला पंचायत सीईओ जनदर्शन म सुनीन हे आमजन के सबों समस्या

जनदर्शन म कुल 18 आवेदन मिलीस

जिला संवाददाता डॉ राम कुमार मनहर जिला शक्ति

सक्ती, 21 अप्रैल 2026// जिला कार्यालय में आयोजित हुए कलेक्टर जनदर्शन में आज कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री अमृत विकास तोपनो के निर्देशन में जिला पंचायत सीईओ श्री वासु जैन द्वारा जिले के दूर दराज के इलाकों से आए विभिन्न लोगों की समस्याएं सुनी गई। जनदर्शन में आज अलग-अलग समस्याओं के निराकरण हेतु कुल 18 आवेदन प्राप्त हुए। जिस पर कलेक्टर ने प्राप्त आवेदनों को कलेक्ट्रेट परिसर सभाकक्ष में उपस्थित संबंधित अधिकारियों को तत्काल देकर यथाशीघ्र नियमानुसार त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए है। इस दौरान अपर कलेक्टर श्री बीरेन्द्र लकड़ा सहित सभी संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।


 जनदर्शन में आज तहसील मालखरौदा अंतर्गत ग्राम पोता निवासी श्रीमती रूमा महेश सारथी ने महतारी वंदन योजना ई केवाईसी तथा ग्राम पोता के नल जल योजन पूर्ण रूप से अधुरा है ठेकेदार को अंतिम किस्त की राशि जारी न करने के सम्बन्ध में, तहसील जैजैपुर अंतर्गत ग्राम कोटेतरा निवासी श्री भरोस कुमार चन्द्रा प्रधान पाठक शासकीय प्राथमिक शाला इंदिरा आवास ने रुके हुए वेतन वृद्धि अप्राप्त वेतन एवं पदोन्नती वेतन मान की राशि प्रदाय करवाने के संबंध, तहसील अडभार अंतर्गत ग्राम चरौदा निवासी श्री चेतन दास महंत ने भूमिहीन सुची में नाम कट जाने के के बाद पुनः नाम जोड़ने के संबंध में, तहसील बाराद्वार अंतर्गत ग्राम परसापाली निवासी श्री बसंत कुमार एवं ग्राम पलाडी कला निवासी श्री रविशंकर साहू ने गैस सिलेंडर वापसी दिलाने के संबध में, तहसील बाराद्वार अंतर्गत ग्राम काशीगढ़ निवासी श्री दादूराम, सहदेव चन्द्रा तथा समस्त ठाकुरदिया पारा ने ठाकुरदिया पारा ग्राम पंचायत काशीगढ़ जनपद पंचायत जैजैपुर के आंगनबाडी केन्द्र क्रमांक 2 में भवन के संबंध में सहित अन्य विभिन्न आवेदको द्वारा साप्ताहिक जनदर्शन में आवेदन दिया गया। उल्लेखनीय है कि आमजनों की समस्याओं का प्राथमिकता के साथ जिला स्तरीय जनदर्शन का आयोजन किया जा रहा है

Related Posts:

  • WhatsApp-Image-2024-04-15-at-5.58.14-PM-1
    कलेक्टर के निर्देशन म शत प्रतिशत मतदान कराये सेती…
  • ad8cb321-a84c-44c1-bf12-cc45bd0f5a96
    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज सक्ती जिला के…
  • 3e2b0f83-d3d2-489a-8a99-0490ded147a2
    कलेक्टर जनदर्शन म आमजन के सुनीन हे समस्या, समय सीमा…
  • 29b63420-8ce1-4bd4-945d-fe0b01881028
    कलेक्टर जनदर्शन म आमजन के सुनीन समस्या, जनदर्शन म…
  • जनदर्शन में कलेक्टर को अपनी समस्याएं बताने दूर-दूर के गांव से पहुंच रहे ग्रामीण  जनदर्शन में आज कुल 26 आवेदन हुए प्राप्त
    जनदर्शन में कलेक्टर को अपनी समस्याएं बताने दूर-दूर…
  • जनदर्शन में आमलोगों की सुनी गई समस्याएं  जनदर्शन में आज कुल 74 आवेदन हुए प्राप्त
    जनदर्शन में आमलोगों की सुनी गई समस्याएं जनदर्शन में…

Primary Sidebar

Latest News

➡️ फर्जी बैंक छपोरा मामले में फरार एक और आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक रिमांड पर जेल|

दुष्कर्म का फरार आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक रिमांड पर जेल|

कोटमी सोनार क्रोकोडाइल पार्क मगरमच्छ देखने जाने का अवसर चांपा अग्रवाल ऐरन परिवार के सदस्य

जावलपुर में अघरिया समाज की संगठनात्मक बैठक आयोजित

मवेशी तस्करी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह के 05 आरोपियों को पकड़ने में शिवरीनारायण पुलिस को मिली बड़ी सफलता

थाना नवागढ़ क्षेत्र के ग्राम राछा भांटा में नशा मुक्ति एवं सायबर जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन”

अघरिया समाज की बेटी संध्या नायक प्रदेश में अव्वल…

पत्रकारिता के क्षेत्र में विशिष्ट योगदान के सम्मान और स्मरण का पर्व है विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस…

सक्ती पुलिस की बड़ी कार्यवाही: अवैध रेत उत्खनन और परिवहन पर लगाम, चंद्रपुर क्षेत्र से 01 जेसीबी और 04 ट्रैक्टर जप्त

आज दिनांक 03.05.26 को प्रातः लगभग 07:50 बजे कोरबा से सारंगढ़ जा रही एक यात्री बस ग्राम करनौद, थाना बिर्रा के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। घटना की सूचना मिलते ही बिर्रा पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य प्रारंभ किया गया।

Footer

Categories

Facebook WhatsApp Twitter Instagram LinkedIn

शेयर जरूर करें...

© 2026 · cgpanchayat · Log in