• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
CG Panchayat News

CG Panchayat News

हमर पंचायत, डिजिटल पंचायत

जैजैपुर पुलिस जुआ फड़ म दबिश देके मौका ले 4980 रूपया नगद आऊ 02 मो0सा0 करिस जप्त, देखव कोन कोन गाव के हे आरोपी

थाना जैजैपुर पुलिस की कार्यवाही श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय सक्ती प्रफुल्ल कुमार ठाकुर (भा0पु0से0) अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री पंकज पटेल (रा0पु0से0), पुलिस अनुविभागीय अधिकारी सक्ती श्रीमति भुनेश्वरी पैंकरा (रा0पु0से0) मैडम के द्वारा अवैध शराब, जुआ सट्टा खेलने/खेलाने वालो के खिलाफ सख्त कार्यवाही किये जाने हेतु दिए गए निर्देश के परिपालन में थाना जैजैपुर पुलिस द्वारा आज दिनांक 03.04.2026 को मुखबीर सूचना पर ग्राम बेलदुला में जुआ रेड कार्यवाही किया गया मौके पर आरोपी- 01. कामता चन्द्रा पिता दामोदर चन्द्रा उम्र 43 साल निवासी बेलादूला, 02. रमेश कुमार भारद्वाज पिता आजूराम भारद्वाज उम्र 42 साल निवासी कुटराबोड, 03. फलिन्द्र कुमार चन्द्रा पिता नन्हे चन्द्रा उम्र 55 साल निवासी ओड़ेकेरा थाना जैजैपुर जिला सक्ती (छ0ग0), को मौके पर 52 पत्ती तास से काटपत्ती नामक जुआ खेलते रंगे हाथों पकड़ा गया तथा कुछ जुआड़ियान मौके का फायदा उठाकर फरार हो गए। पकड़े गये जुआड़ियान के कब्जे एवं फड़ से नगदी 4980 रूपये तथा 52 पत्ती ताश, प्लास्टिक बोरी फट्टी तथा घटना स्थल से आरोपियों का एक नग पुरानी इस्तेमाली मो0सा0 बजाज प्लेटिना क्रमांक CG 11 AM 3664 किमती लगभग 15,000 रूपये, एक पुरानी इस्तेमाली हिरो पैशन प्रो मो0सा0 CG 11 CK 4170 किमती लगभग 20,000 रूपये प्राप्त हुआ जिन्हें मुताबिक जप्ती पत्रक के जप्त किया गया है। उक्त आरोपीगण का कृत्य धारा 3 (2) जुआ एक्ट का अपराध घटित करना पाये जाने से आरोपीगण को आज दिनांक 03.02.2026 को विधिवत गिरफ्तार कर जुर्म जमानतीय होने तथा आरोपीगण द्वारा सक्षम जमानतदार पेश करने पर जमानत मुचलका पर रिहा किया गया तथा आरोपीगण के विरुद्ध धारा सदर का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। आरोपीगणों के विरूद्ध पृथक से प्रतिबंधात्मक कार्यवाही कर माननीय तहसील न्यायालय जैजैपुर में पेश किया गया है। उपरोक्त कार्यवाही मे थाना प्रभारी उप निरीक्षक भूपेन्द्र सिंह चन्द्रा, प्र0आर0 339 विष्णु कश्यप, आरक्षक राधेश्याम टण्डन, रतन विश्वकर्मा, गोपाला भैना, महेन्द्र कंवर, चंदू लाल सिदार, मनोज लहरे का विशेष योगदान रहा।

Related Posts:

  • WhatsApp Image 2026-04-10 at 12.15.33 PM
    ट्रेक्टर मे बाराती बनकर पहुंची पुलिस की टीम, आठ…
  • WhatsApp Image 2025-03-28 at 5.30.37 PM
    IPL सट्टा म सक्ती पुलिस के प्रहार
  • WhatsApp Image 2026-04-03 at 8.07.25 PM
    थाना जैजैपुर के ग्राम ओड़ेकेरा में तेंदवाही तालाब…
  • WhatsApp Image 2026-03-25 at 1.44.01 PM
    वर्ष 2024 से चोरी के मामले मे फरार चल रहा आरोपी गिरफ्तार
  • IPL क्रिकेट मैच के सट्टा म सक्ति  पुलिस के लगातार प्रहार
    IPL क्रिकेट मैच के सट्टा म सक्ति पुलिस के लगातार प्रहार
  • befc91f2-b190-4d00-9df3-14c0425d3dfb
    थाना अकलतरा क्षेत्र में जुआ खेलने वाले 04 आरोपियों…

Primary Sidebar

Latest News

कोटमी सोनार क्रोकोडाइल पार्क मगरमच्छ देखने जाने का अवसर चांपा अग्रवाल ऐरन परिवार के सदस्य

जावलपुर में अघरिया समाज की संगठनात्मक बैठक आयोजित

मवेशी तस्करी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह के 05 आरोपियों को पकड़ने में शिवरीनारायण पुलिस को मिली बड़ी सफलता

थाना नवागढ़ क्षेत्र के ग्राम राछा भांटा में नशा मुक्ति एवं सायबर जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन”

अघरिया समाज की बेटी संध्या नायक प्रदेश में अव्वल…

पत्रकारिता के क्षेत्र में विशिष्ट योगदान के सम्मान और स्मरण का पर्व है विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस…

सक्ती पुलिस की बड़ी कार्यवाही: अवैध रेत उत्खनन और परिवहन पर लगाम, चंद्रपुर क्षेत्र से 01 जेसीबी और 04 ट्रैक्टर जप्त

आज दिनांक 03.05.26 को प्रातः लगभग 07:50 बजे कोरबा से सारंगढ़ जा रही एक यात्री बस ग्राम करनौद, थाना बिर्रा के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। घटना की सूचना मिलते ही बिर्रा पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य प्रारंभ किया गया।

रेलवे ट्रैक किनारे लाश मिली, कोरबा की घटना

ऽ आईपीएल मैचों में एप्स के माध्यम से सट्टा खेलाने वाले आरोपी

Footer

Categories

Facebook WhatsApp Twitter Instagram LinkedIn

शेयर जरूर करें...

© 2026 · cgpanchayat · Log in