• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
CG Panchayat News

CG Panchayat News

हमर पंचायत, डिजिटल पंचायत

IPL क्रिकेट मैच के सट्टा म सक्ति पुलिस के लगातार प्रहार

सक्ती नगर में IPL सट्टा खेलने एवं खेलाने वाले के विरूद्ध लगातार चौंथी कार्यवाही


◼️ आरोपीगण हुलास देवांगन व प्रियांशु अग्रवाल से सट्टा खेलने/खेलाने में प्रयुक्त मोबाईल जप्त।

◼️ नाम आरोपीगण :–

  1. हुलास देवांगन पिता मोहन लाल देवांगन उम्र 25 साल साकिन वार्ड नंबर 10 अखराभांठा सक्ती
  2. प्रियांशु अग्रवाल पिता कैलाश अग्रवाल उम्र 19 साल साकिन वार्ड नंबर 07 राम मंदिर रोड सक्ती

◼️ जप्ती :-

  1. एक नग motorola edge 50 fusion कंपनी का मोबाईल, कीमती 20000 रू.
  2. एक नग Realme कंपनी का मोबाईल, कीमती 15000 रूपये
  3. एक नग iphone 15 pro मोबाईल कीमती 50000 रूपये, कुल जुमला 85,000 रूपये
    ——–00——–
    मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि IPL क्रिकेट मैच की शुरूवात होते हेतु सक्ती नगर में IPL के क्रिकेट मैचों सट्टे की सूचना प्राप्त हो रही है, इसी के मद्देनजर श्रीमान् पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा (भापुसे) द्वारा अवैध रूप से जुआ, सट्टा खेलाने और खेलने वालों के विरूद्ध कार्यवाही करने के दिये गये दिशा निर्देश के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री हरीश यादव के मार्गदर्शन में तथा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस सक्ती मनीष कुंवर (रा.पु.से.) के नेतृत्व में क्षेत्र में सक्रिय मुखबिर तैनात कर सूचना संकलन किया जा रहा है कि दिनांक 30.03.2025 को मुखबिर से सूचना मिला कि वार्ड नंबर 10 अखराभांठा का हुलास देवांगन द्वारा अग्रसेन चौक सक्ती में I.P.L. के मैचों में आनलाईन माध्यम से रूपये-पैसो का दांव लगाकर सट्टा खेल रहा है कि सूचना पर मुखबीर के बताये स्थान में जाकर हमराह स्टाफ एवं गवाहान के विधिवत रेड कार्यवाही किया गया जो अग्रसेन चौक सक्ती के पास मुखबीर से बताये हुलिया का एक व्य्क्ति अपने मोबाईल में आनलाईन सट्टा एप्स के माध्यम से सट्टा खेलते हुये रंगेहाथ पकड़ा गया। जिससे पूछताछ करने अपना नाम हुलास देवांगन पिता मोहन लाल देवांगन उम्र 25 साल निवासी वार्ड नंबर 10 अखराभांठा सक्ती का रहने वाला बताया और प्रियांशु अग्रवाल निवासी वार्ड नंबर 07 राम मंदिर के पास सक्ती से आई.डी. लेकर आनलाईन सट्टा खेलना बताया जिस पर हुलास देवांगन को साथ लेकर नारायण सागर रोड वंदना मोड के पास गये जहां घेराबंदी कर प्रियांशु अग्रवाल को पकड़ा गया जिसे पुछताछ करने पर आनलाईन आई.डी. खरीद कर हुलास देवांगन को बेचना तथा स्वयं आनलाईन से एप्स के माध्यम से IPL क्रिकेट मैंच में सट्टा खेलना स्वीकार किया, जिन्हे उक्त संबंध में नोटिस दिये जाने पर कोई वैध काजगात नही होना लिखित में दिये। जो हुलास देवांगन द्वारा आनलाईन सट्टा खेलने में प्रयुक्त किया गया 01 नग motorola edge 50 fusion कंपनी का मोबाईल, कीमती 20000 रूपये एवं 01 नग Realme कंपनी का मोबाईल, कीमती 15000 रूपये तथा प्रियांशु अग्रवाल द्वारा 01 नग iphone 15pro मोबाईल कीमती करीबन 50000 रूपये कुल जुमला 85,000 रूपये को पेश करने पर जप्त किया गया है। आरोपीगण का कृत्य धारा सदर 07 छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 का अपराध घटित करना पाये जाने गिरफ्तार किया गया है जिन्हे मान0 न्यायालय सक्ती में न्यायिक रिमांड पर पेश किया जायेगा।
    उपरोक्त कार्यवाही में SDOp सक्ती मनीष कुंवर के नेतृत्व में निरीक्षक बृजेश कुमार तिवारी, उप निरीक्षक अनवर अली, सउनि एंथोनी एक्का, प्र.आर. संजीव शर्मा, मनीष राजपूत, आरक्षक लक्ष्मी साहू, योगेश राठौर की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Related Posts:

  • WhatsApp Image 2025-03-28 at 5.30.37 PM
    IPL सट्टा म सक्ती पुलिस के प्रहार
  • Kanpur-24-Years-Old-Lawyer-
    'मेरी लाश पापा को छूने भी मत देना...' 24 साल के युवा…
  • ad8cb321-a84c-44c1-bf12-cc45bd0f5a96
    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज सक्ती जिला के…
  • WhatsApp Image 2026-05-16 at 6.56.54 PM
    ‘‘आईपीएल मैचों में ऑनलाईन सट्टा खिलाने वाले 02 आरोपी…
  • 4370160-untitled-29-copy
    पुलिस मुठभेड़ म मारे गेहे 50 हजार के इनामी, जवान भी…
  • WhatsApp Image 2026-05-02 at 8.12.40 PM
    ऽ आईपीएल मैचों में एप्स के माध्यम से सट्टा खेलाने वाले आरोपी

Primary Sidebar

Latest News

पति, ससुर और जेठ ने काटी जेल, अब ‘मृत’ महिला मिली जिंदा

हिंदू जागरण मंच ने साहित्यकार एल आर जायसवाल को दिया श्रद्धांजलि…

डॉ. रवींद्र को सिविल सर्जन बनने पर एडवोकेट चितरंजय ने दी बधाई

थाना पामगढ़ पुलिस का अवैध शराब पर ताबड़तोड़ प्रहार

थाना अकलतरा पुलिस की सक्रियता से 16 घंटे के भीतर नाबालिक बालिका को सुरक्षित बरामद किया

नवीन जिला सक्ती की चतुर्थ वर्षगांठ : विकास के दावों के बीच जनहित का यक्ष प्रश्न

अब 25 दिन में ही होगी गैस सिलेंडर की बुकिंग

श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की 173वीं महाआरती में शामिल हुए पंडित पी. श्रीनिवास राव

कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ने ली साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक

हनुमान अंश में सरस्वती शिशु मंदिर के विद्यार्थी सत्या ने निभाया नीम करौली बाबा का किरदार बाबा की शर्त पर बना था नीम करौली रेलवे स्टेशन :

Footer

Categories

Facebook WhatsApp Twitter Instagram LinkedIn

शेयर जरूर करें...

© 2026 · cgpanchayat · Log in