• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
CG Panchayat News

CG Panchayat News

हमर पंचायत, डिजिटल पंचायत

हत्या करके फरार आरोपी ल जयपुर राजस्थान तरफ ले गिरफ्तार थाना अकलतरा पुलिस की कारवाही

पूर्व में प्रकरण के एक आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जा चुका है न्यायिक रिमांड पर

⏺️ आरोपी दिनेश साहू उम्र 33 वर्ष निवासी लेवर कालोनी अकलतरा थाना अकलतरा जिला जांजगीर चांपा

⏺️ आरोपी के विरुद्ध धारा 103 (1),238(a) BNS के तहत कार्यवाही कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर

⏩ मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 23.07.2024 को नेशनल हाईवे क्रमांक 49 अकलतरा ओव्हर ब्रीज के पास पिलर नंबर 01 के नीचे पत्थर से ढका एक अज्ञात पुरूष का सडी गली लाश नर कंकाल होने की सूचना पर थाना अकलतरा मे मर्ग क्रमांक 72/2024 धारा 194 BNS कायम कर जांच मे लिया गया था। जांच दौरान पहचान कार्यवाही कराये जाने से अज्ञात मृतक पुरूष जलेश्वर कश्यप निवासी ससहा रोड पामगढ का होना बताने से मृतक के कंकाल का डी.एन.ए परीक्षण कराये जाने पर जलेश्वर कश्यप का होना पाया गया जलेश्वर कश्यप को कोई अज्ञात आरोपी के द्वारा हत्या कारित कर साक्ष्य छुपाने के नियत से ओव्हर ब्रीज के पिलर के नीचे पत्थर से ढकना प्रथम दृष्टया पाये जाने से अज्ञात आरोपी के विरूद्ध थाना अकलतरा मे अपराधक क्रमांक 46/25 धारा 103 (1),238(a) BNS कायम कर विवेचना मे लिया गया ।

⏩ हत्या संबधित अपराध को गंभीरता से लेते हुए श्री विवेक शुक्ला (Ips) वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा के निर्देशन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कुमार कश्यप व उप पुलिस अधीक्षक प्रदीप सोरी के मार्गदर्शन में अज्ञात आरोपी की पतासाजी के दौरान आरोपी नंदकुमार उर्फ नंदू कश्यप निवासी बोहापारा अर्जुनी को हिरासत मे लेकर घटना के संबंध में पूछताछ करने पर अपने मेमोरेण्डम मे बताया कि दिनांक 14.07.2024 को अकलतरा शराब भट्टी शराब पीने गया था शराब भट्ठी में मृतक जलेश्वर कश्यप से मुलाकात हुआ एक साथ शराब भट्ठी मे शराब पीये उसके बाद करीबन रात्रि 08.00 से 08.30 बजे एक ही मो.सा मे बैठकर बोहापारा जाने के लिए निकले थे ओवर ब्रीज अकलतरा के नीचे मुरलीडीह रास्ता के पास उतर गये और ब्रीज के पास रूके और बैठकर वही पर फिर शराब पीये कुछ देर बाद मृतक जलेश्वर कश्यप के द्वारा गाली गलौच करते हुये और शराब लाने के बोले तब गाली गलौच देने से मना किया तो नही मान रहे थे तभी आरोपी एवं उसके एक अन्य साथी द्वारा मृतक जलेश्वर के एक एक हाथ को पकडे व एक एक हाथ से जलेश्वर के गले को दबाकर हत्या कराना जुर्म स्वीकार करने पर विधिवत दिनांक 04.02.2025 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा जा चुका है।

⏩ प्रकरण के आरोपी दिनेश साहू निवासी लेवर कालोनी अकलतरा जो घटना घटित कर फरार था जिसकी लगातार पतासाजी की जा रही थी, मुखबिर सूचना पर आरोपी को जयपुर, राजस्थान सेपकड़ा जिसको घटना के संबंध में पूछताछ करने पर अपने साथी नंदकुमार उर्फ नंदू कश्यप के साथ मिलकर हत्या करना जुर्म स्वीकार किए जाने से विधिवत गिरफ्तार कर दिनांक 24.04.25 को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

⏩ उपरोक्त कार्यवाही मे निरीक्षक मणीकांत पाण्डेय, उप निरीक्षक बाबूलाल कोसरिया, प्रधान आरक्षक शरीफुद्दीन, आरक्षक अजय भानु का सराहनीय योगदान रहा।

Related Posts:

  • cd5d2906-be2a-4dfb-b433-47ca2beac264
    हत्या करोइया आरोपी गिरफ्तार, थाना अकलतरा पुलिस के कारवाही
  • a376d23d-e138-433e-82b9-0936c7b11b23
    थाना अकलतरा क्षेत्र म हुए महिला की हत्या के मामले म…
  • WhatsApp Image 2025-05-20 at 5.46.21 PM
    थाना बलौदा क्षेत्र के एक माह पुराना मर्ग प्रकरण म नव…
  • d8983793-4245-4a46-9ec5-f81a3b6086e3
    अपनी ही मासूम बच्ची को लकड़ी के बत्ता से मारकर हत्या…
  • bbc36248-78bc-46eb-a39e-03c8b4b09738
    डंडा से पीट पीट कर हत्या करने वाली महिला आरोपी को…
  • WhatsApp Image 2025-09-12 at 15.43.27_3244a2e0
    👉 धोखाधड़ी कर चिटफंड कंपनियों के द्वारा रकम दुगुना…

Primary Sidebar

Latest News

मुख्य मंत्री विष्णु देव साय …..

फोटो एडिट कर वायरल करने वाला फरार आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक रिमांड पर जेल|

45 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ परिवहन करते हुए आरोपी गिरफ्तार थाना चांपा पुलिस की कार्यवाही

नाबालिक बालिका से अनाचार करने के मामले में आरोपी को चंद घंटे में किया गिरफ्तार थाना पामगढ़ पुलिस की त्वरित कार्यवाही

2 हजार में खरीदा बचपन… बैगा जनजाति के बच्चों से कराई जा रही थी गुलामी, ऐसे चला पूरा रेस्क्यू ऑपरेशन

दहेज की बलि चढ़ी पूजा; ससुराल में कुदाल से काटकर विवाहिता की बेरहमी से हत्या, मायके में पसरा मातम

कार और स्कॉर्पियों वाहन में जबरदस्त टक्कर, 1 की मौत, सरपंच सहित कई लोग घायल, जैजैपुर पुलिस कर रही जांच

 जांजगीर-चांपा में 4714 क्विंटल धान गायब, 1.46 करोड़ की गड़बड़ी उजागर, 7 लोगों पर FIR

नाबालिक बालिका को शादी का झांसा देकर दैहिक शोषण, आरोपी गिरफ्तार थाना पामगढ़ पुलिस की कार्यवाही

केंद्रीय अध्यक्ष ऊषा पटेल ने अघरिया बंधुओं से किया सौजन्य भेंट…

Footer

Categories

Facebook WhatsApp Twitter Instagram LinkedIn

शेयर जरूर करें...

© 2026 · cgpanchayat · Log in