• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
CG Panchayat News

CG Panchayat News

हमर पंचायत, डिजिटल पंचायत

हसौद के कबाड़ी दुकान में लगी भीषण आग: पैरा जलाने की लापरवाही से फैली आग, लाखों का सामान जलकर खाक, कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया गया काबू

सक्ती जिले के हसौद नगर के व्यस्त मंडी चौक क्षेत्र में मंगलवार दोपहर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब सम्मेलाल खूंटे की कबाड़ी दुकान में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि दुकान में रखे प्लास्टिक, टायर, कॉपी और अन्य कबाड़ी का सामान देखते ही देखते जलकर खाक हो गया। घटना दोपहर करीब 2 बजे की बताई जा रही है। हादसे में लाखों रुपए के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है, हालांकि किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, दुकान के पास स्थित खेत में किसान द्वारा पैरा जलाया जा रहा था। भीषण गर्मी और तेज हवाओं के कारण आग धीरे-धीरे आसपास फैलने लगी और कुछ ही देर में कबाड़ी दुकान तक पहुंच गई। आग ने कबाड़ी सामग्री को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे आग और तेजी से भड़क उठी। दुकान से उठती ऊंची लपटों और धुएं को देखकर इलाके में हड़कंप मच गया।

घटना की सूचना मिलते ही आसपास के व्यापारी और मोहल्लेवासी मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। लोगों ने पानी और अन्य संसाधनों की मदद से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। स्थानीय लोगों की तत्परता के चलते आग को आसपास की दुकानों और मकानों तक फैलने से रोक लिया गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।

घटना के बाद क्षेत्र के लोगों में नाराजगी देखी गई। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि शासन द्वारा गर्मी के मौसम में खेतों में पैरा जलाने पर प्रतिबंध लगाया गया है, इसके बावजूद कई लोग लापरवाही बरत रहे हैं। लोगों ने प्रशासन से ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई करने और नियमों का कड़ाई से पालन कराने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।

Related Posts:

  • ad8cb321-a84c-44c1-bf12-cc45bd0f5a96
    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज सक्ती जिला के…
  • Untitled-1 copy
    छत्तीसगढ के वेदांता पावर प्लांट सक्ती में दर्दनाक…
  • IMG_20250226_162510-696x391
    तखतपुर म फर्नीचर दुकान म लगिस भीषण आग,
  • WhatsApp Image 2025-08-18 at 09.30.39_ee6bda3d
    Kisaan School : छत्तीसगढ़ के 36 भाजि ल देख खूब…
  • Untitled-33
    कोरबा में गैस सिलेंडर फटने से मचा हड़कंप, मकान की…
  • कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने प्राकृतिक आपदा में जान गंवाने वाले 23 मृतकों के परिजनों के लिए स्वीकृत की  4-4 लाख रुपए की सहायता राशि
    कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने प्राकृतिक आपदा…

Primary Sidebar

Latest News

रक्तदान शिविर ….

श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की 166वीं महाआरती में पंडित श्रीकांत शर्मा हुए शामिल

चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि…

गुप्त नवरात्रि 2026 : नवमीं तिथि पर चांपा अग्रवाल ऐरन परिवार परम सौभाग्य गौमाता के दर्शन लाभ

शेयर मार्केट में पैसा दोगुना करने का झांसा, ₹2.04 करोड़ की ठगी करने वाले पति-पत्नी गिरफ्तार

डीजल चोरी का फरार ड्राइवर पंजाब से गिरफ्तार

National Flag Adoption Day पर खास आलेख…

डीजल चोरी का फरार ड्राइवर पंजाब से गिरफ्तार

“अब शराब पीकर वाहन चलाना पड़ेगा भारी — माननीय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट जांजगीर कोर्ट ने सुनाई अनोखी सजा”

19 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ अलग अलग जगहों से 02 आरोपी गिरफ्तार

Footer

Categories

Facebook WhatsApp Twitter Instagram LinkedIn

शेयर जरूर करें...

© 2026 · cgpanchayat · Log in