• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
CG Panchayat News

CG Panchayat News

हमर पंचायत, डिजिटल पंचायत

कोरबा में गैस सिलेंडर फटने से मचा हड़कंप, मकान की दीवारें और छत क्षतिग्रस्त; परिवार बाल-बाल बचा

कोरबा। जिले के मानिकपुर चौकी क्षेत्र स्थित रामनगर बस्ती में शनिवार देर रात गैस सिलेंडर में आग लगने के बाद हुए धमाके से हड़कंप मच गया। हादसे में मकान मालिक गजानंद साहू की पत्नी और दो बच्चे बाल-बाल बच गए। समय रहते आग पर काबू पा लेने से बड़ी जनहानि टल गई, हालांकि मकान और घरेलू सामान को भारी नुकसान पहुंचा है।

जानकारी के अनुसार, गजानंद साहू के घर की रसोई में खाना बनाते समय गैस सिलेंडर के पाइप में कथित रूप से लीकेज हो गया। इससे अचानक आग भड़क उठी और देखते ही देखते सिलेंडर में जोरदार धमाका हो गया। विस्फोट इतना तेज था कि मकान की दीवारें क्षतिग्रस्त हो गईं और छत के हिस्से उड़ गए।

धमाके के बाद घर में रखा फ्रिज और दूसरा गैस सिलेंडर भी आग की चपेट में आ गए। कुछ ही देर में फ्रिज में भी विस्फोट हो गया, जिससे आग और तेज फैल गई। आग की चपेट में आने से घर में रखा अधिकांश घरेलू सामान जलकर राख हो गया।

धमाके की तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और राहत कार्य में जुट गए। स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया गया, जिससे आग आसपास के मकानों तक नहीं फैल सकी।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस और संबंधित विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची। प्रारंभिक तौर पर गैस पाइप में लीकेज को हादसे का कारण माना जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

Related Posts:

  • Untitled-1 copy
    छत्तीसगढ के वेदांता पावर प्लांट सक्ती में दर्दनाक…
  • IMG_20250226_162510-696x391
    तखतपुर म फर्नीचर दुकान म लगिस भीषण आग,
  • 2165132
    हसौद के कबाड़ी दुकान में लगी भीषण आग: पैरा जलाने की…
  • ad8cb321-a84c-44c1-bf12-cc45bd0f5a96
    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज सक्ती जिला के…
  • LPG-gas-860x484
    गैस रिफिल कराने अचानक जागे छत्तीसगढ़ के लोग! एक ही…
  • img_20260329_1100487814530210609315508-1024x768
    चांपा में गैस संकट: सिलेंडर के लिए लंबी कतारें,…

Primary Sidebar

Latest News

रक्तदान शिविर ….

श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की 166वीं महाआरती में पंडित श्रीकांत शर्मा हुए शामिल

चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि…

गुप्त नवरात्रि 2026 : नवमीं तिथि पर चांपा अग्रवाल ऐरन परिवार परम सौभाग्य गौमाता के दर्शन लाभ

शेयर मार्केट में पैसा दोगुना करने का झांसा, ₹2.04 करोड़ की ठगी करने वाले पति-पत्नी गिरफ्तार

डीजल चोरी का फरार ड्राइवर पंजाब से गिरफ्तार

National Flag Adoption Day पर खास आलेख…

डीजल चोरी का फरार ड्राइवर पंजाब से गिरफ्तार

“अब शराब पीकर वाहन चलाना पड़ेगा भारी — माननीय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट जांजगीर कोर्ट ने सुनाई अनोखी सजा”

19 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ अलग अलग जगहों से 02 आरोपी गिरफ्तार

Footer

Categories

Facebook WhatsApp Twitter Instagram LinkedIn

शेयर जरूर करें...

© 2026 · cgpanchayat · Log in