• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
CG Panchayat News

CG Panchayat News

हमर पंचायत, डिजिटल पंचायत

ग्रामीण मन के रकम ल क्रीप्टो करेंसी म तीन गुना करे के लालच देके ठगी करोइया गिरफ्तार

चौकी फगुरम थाना उभरा के अपराध कमांक 211/2024 धारा 420 के प्रार्थी किर्तन सिंह मरावी पिता वरूण सिंह मरावी उम्र 47 वर्ष निवासी ग्राम झर्रा द्वारा दिनांक 20.05 2024 को लिखित आवेदन प्रस्तुत कर रिपोर्ट दर्ज कराया गया

कि ब्लाक चैन डी सेन्ट्रलाईज (युबीसी इंटरनेशनल) के नाम से नेटवर्क बनाकर जय कुमार वैष्णव पिता भागीरथी वैष्णव निवासी ग्राम बड़कीमहरी थाना व जिला बलरामपुर छग के द्वारा बैंक एव फोन पे के माध्यम से उसका लगभग 1.45000 रूपये एवं नगदी रकम लगभग 1,00000 रूपये तथा अन्य लोगो को रकम तीन गुना करने का प्रलोभन देकर धोखाधड़ी कर जमा करवाया गया है, लेकिन जय कुमार वैष्णव के द्वारा लगभग 01 साल बीत जाने के बाद भी आज पर्यन्त तक कोई भी राशि वापस नही किया गया है, जिससे प्रार्थी को महसुस हुआ कि वे सभी लोग ठगी के शिकार हो गये है। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुये श्रीमान पुलिस, अधीक्षक महोदय सक्ती सुश्री अंकिता शर्मा के द्वारा आरोपि के धरपकड़ हेतु सायबर सेल प्रभारी निरी प्रवीण सिंह राजपूत के नेतृत्व में टीम गठित कर तत्काल बलरामपुर रवाना किया गया। टीम आरोपी का पतासाजी करने उसके सकुनत ग्राम बड़की महरी पीपरपारा बलरामपुर जिला बलरामपुर मे पहुंचने पर आरोपी पुलिस को देखकर भागने का प्रयास कर रहा था। जिसे टीम के द्वारा घेराबंदी कर बड़ी मुश्किल से पकड़कर पुछताछ किया गया, जो प्रारंभिक पुछताछ में घटना कारित करना स्वीकार हुये बताया गया की वह प्रार्थी एवम अन्य लोगों से पैसों को डालर में बदलकर क्रीप्तो करेंसी में निवेश कर रकम तीन गुना करने का झांसा देकर ठगी करता है आरोपी को चौकी लाकर हिकमातमली से पुछताछ करने पर घटना कारित करना स्वीकार किया। आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक रेडमी कंपनी का मोबाईल तथा धोखाधड़ी रकम मे से बचत रकम 65,000 रूपये को प्राप्त कर जप्त किया गया है।आरोपी के विरुध्द पर्याप्त सबूत मिलने एवम आरोपी के द्वारा अपराध कारित करना स्वीकार करने पर आरोपी को दिनाक 23.05.2024 के 15.00 बजे विधिवत गिरफ्तार कर गिरफ्तारी की सुचना उसके परिजनो को दी गई है। तथा न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है। उक्त कार्यवाही में पुलिस अधीक्षक सक्ती सुश्री अंकिता शर्मा के मार्गदर्शन में सायबर सेल प्रभारी निरीक्षक प्रवीण राजपुत, चौकी फगुरम प्रभारी भुपेन्द्र चन्द्रा, प्रधान आरक्षक नौदित्य वर्मा सायबर सेल सक्ती, सउनि श्रवण चौहान, आरक्षक अविनाश देवांगन सुभाष राज, जयदेव साहु का योगदान रहा।

Related Posts:

  • 🔷धोखाधड़ी करने वाले 03 आरोपियों को नवागढ़ पुलिस ने रायपुर से किया गिरफ्तार
    🔷धोखाधड़ी करने वाले 03 आरोपियों को नवागढ़ पुलिस ने…
  • WhatsApp Image 2025-04-17 at 7.38.28 PM
    जमीन खरीददारी बेचोईया अऊ शेयर ट्रेडिंग म मुनाफा के…
  • 2b54b401-13ac-44c6-b2c6-27ae446377a2
    लाखों रुपया लेके धोखाधड़ी कारोइया फरार आरोपी ला…
  • रात  म घर म घुसके लुट पाट कारोइया  आरोपी गिरफ्तार
    रात म घर म घुसके लुट पाट कारोइया आरोपी गिरफ्तार
  • WhatsApp Image 2025-04-14 at 9.29.59 PM
    रात म घर घुसके लुट कारोइया गिरोह के मुख्य आरोपी देशी…
  • WhatsApp Image 2026-04-10 at 12.15.33 PM
    ट्रेक्टर मे बाराती बनकर पहुंची पुलिस की टीम, आठ…

Primary Sidebar

Latest News

कोटमी सोनार क्रोकोडाइल पार्क में चांपा अजय मधु अग्रवाल ऐरन परिवार ने लिया रोमांचक अनुभव मगरमच्छों के बीच प्रकृति से साक्षात्कार

थाना बलौदा क्षेत्र के ग्राम मधईपुर में चार घरों में हुए चोरी के मामले का पुलिस ने किया खुलासा

➡️ फर्जी बैंक छपोरा मामले में फरार एक और आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक रिमांड पर जेल|

दुष्कर्म का फरार आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक रिमांड पर जेल|

कोटमी सोनार क्रोकोडाइल पार्क मगरमच्छ देखने जाने का अवसर चांपा अग्रवाल ऐरन परिवार के सदस्य

जावलपुर में अघरिया समाज की संगठनात्मक बैठक आयोजित

मवेशी तस्करी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह के 05 आरोपियों को पकड़ने में शिवरीनारायण पुलिस को मिली बड़ी सफलता

थाना नवागढ़ क्षेत्र के ग्राम राछा भांटा में नशा मुक्ति एवं सायबर जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन”

अघरिया समाज की बेटी संध्या नायक प्रदेश में अव्वल…

पत्रकारिता के क्षेत्र में विशिष्ट योगदान के सम्मान और स्मरण का पर्व है विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस…

Footer

Categories

Facebook WhatsApp Twitter Instagram LinkedIn

शेयर जरूर करें...

© 2026 · cgpanchayat · Log in