• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
CG Panchayat News

CG Panchayat News

हमर पंचायत, डिजिटल पंचायत

ग्राम सरकार की नई पहल , परसाडीह पंचायत में खुद का कानून, कम ही पड़ती है पुलिस की जरूरत

होली पर्व की क्षेत्रवासियों की बहुत-बहुत बधाई - जानकी सत्यनारायण चन्द्रा

संवाददाता

राम कुमार मनहर  

मोबाईल नंबर 9977109155

जांजगीर- जैजैपुर. सक्ती जिले के ग्राम पंचायत परसाडीह में खुद का कानून चलता है। यहां के ग्रामीणों को पुलिस की जरूरत तभी पड़ती है जब गांव में बड़ी घटना हो जाए। नहीं तो ग्राम पंचायत के प्रतिनिधि ही पुलिस का आधा टेंशन दूर कर देते हैं। ग्रामीण भी इस कानून की स्वीकार करते हैं। गांव में यदि कोई अवैध शराब बिक्री करे, गांजा बेचे, शराब पीकर गाली गलौच करे, पान गुटखे की दुकान में नाबालिगों को गुटखा पाऊच बेचने 5 हजार रुपए का दंड का प्रावधान है। अवैध शराब बिक्री करने पर 20 हजार का दंड का प्रावधान है। इसके अलावा चोरी करते पकड़े जाने पर और लड़की से छेड़छाड़ करने पर और भी कड़ी सजा का प्रावधान है। बड़ी बात यह है कि बीते दिवस गांव के सरपंच का रिश्तेदार पर जुर्माना लगाया गया था। यह कानून बीते 7 साल से निर्बाध ढंग से संचालित है।

ग्रामीणों को भा रहा यह कानून : गांव के लोगों को यह कानून भतिभांति स्वीकार है। गांव की महिलाएं भी इसकी तारीफ करती हैं। महिलाओं का कहना है कि ऐसे कड़े कानून से गांव में अमन चैन बना रहता है। कोई गांव की गलियों में शराब पीकर गाली गलौच नहीं करता

दंड की राशि से ग्राम विकास में खर्च
ग्राम पंचायत के सदस्यों ने एक मत से निर्णय लिया है कि दंड की राशि से ग्राम पंचायत के विकास कार्य में लगाना है। अब तक ग्राम पंचायत लाखों रुपए वसूल चुका है। यह राशि ग्राम पंचायत भवन में लगाई गई है। इतना ही नहीं इस राशि से गांव में सीसी रोड, भवन का निर्माण किया जाता है। यही वजह है कि यहां के ग्राम पंचायत भवन किसी बड़े बंगले की तरह सजा सजाया है। यहां के पंचायत भवन की जिले भर में तारीफ होती है।
-ललिता तेजराम रत्नाकर, सरपंच ग्राम पंचायत परसाडीह गांव में कोई भी गलत काम करता है तो उसके लिए दंड का प्रावधान रखा गया है। दंड की राशि को ग्राम विकास में खर्च किया जाता है। कड़े कानून के चलते गांव में कोई गलत काम करने से डरता है। इससे गांव में शांति का माहौल भी रहता है।


– गायत्री सिंह, एएसपी सक्ती परसाडीह गांव के लोगों का यह कार्य नि:संदेह तारीफ के काबिल है। इससे पुलिस को भी काफी हद तक राहत मिलती है। ग्रामीणों का पुलिस को भी सहयोग मिलता है।

स्कूल अहाता के पास से बेजा कब्जा हटाया जाएगा आज
संवाददाता
राम कुमार मनहर
मोबाईल नंबर 9977109155

Related Posts:

  • ad8cb321-a84c-44c1-bf12-cc45bd0f5a96
    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज सक्ती जिला के…
  • b1df6efa-b5cd-4b77-8c6d-c1db340f6e3f
    सुबह हो या शाम… सबके जीवन म हे बस राम-राम-राम
  • कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने प्राकृतिक आपदा में जान गंवाने वाले 23 मृतकों के परिजनों के लिए स्वीकृत की  4-4 लाख रुपए की सहायता राशि
    कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने प्राकृतिक आपदा…
  • WhatsApp Image 2026-06-25 at 11.15.59 AM
    बंसुला में निर्माण कार्यों में भ्रष्टाचार के आरोप,…
  • WhatsApp-Image-2024-04-15-at-5.58.14-PM-1
    कलेक्टर के निर्देशन म शत प्रतिशत मतदान कराये सेती…
  • WhatsApp Image 2026-04-02 at 5.40.42 PM
    एक राय होकर घर घुसकर मारपीट करने के मामले में फरार…

Primary Sidebar

Latest News

रक्तदान शिविर ….

श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की 166वीं महाआरती में पंडित श्रीकांत शर्मा हुए शामिल

चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि…

गुप्त नवरात्रि 2026 : नवमीं तिथि पर चांपा अग्रवाल ऐरन परिवार परम सौभाग्य गौमाता के दर्शन लाभ

शेयर मार्केट में पैसा दोगुना करने का झांसा, ₹2.04 करोड़ की ठगी करने वाले पति-पत्नी गिरफ्तार

डीजल चोरी का फरार ड्राइवर पंजाब से गिरफ्तार

National Flag Adoption Day पर खास आलेख…

डीजल चोरी का फरार ड्राइवर पंजाब से गिरफ्तार

“अब शराब पीकर वाहन चलाना पड़ेगा भारी — माननीय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट जांजगीर कोर्ट ने सुनाई अनोखी सजा”

19 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ अलग अलग जगहों से 02 आरोपी गिरफ्तार

Footer

Categories

Facebook WhatsApp Twitter Instagram LinkedIn

शेयर जरूर करें...

© 2026 · cgpanchayat · Log in