• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
CG Panchayat News

CG Panchayat News

हमर पंचायत, डिजिटल पंचायत

उत्कृष्ट काम करोइया आऊ गांव म विकास करोइया ग्राम पंचायत बंदोरा के युवा सरपंच ल मिलही अब देश के राजधानी दिल्ली म सम्मान

संवाददाता डॉ राम कुमार मनहर जिला शक्ति

*3 जून 2026 को भारत मंडपम नई दिल्ली में बंदोरा के युवा सरपंच नवधा -लालू वर्मा को मिलेगा सम्मान*

सक्ती नवगठित सक्ती जिला के मालखरौदा ब्लाक अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत बंदोरा का चयन इस साल नेशनल पंचायत अवार्ड 2026 के लिए हुआ है। अगले महीने की 3 जून 2026 को देश की राजधानी दिल्ली में पंचायती राज मंत्रालय भारत सरकार के द्वारा आयोजित राष्ट्रीय स्तर के गरिमामय सम्मान समारोह के कार्यक्रम में बंदोरा के युवा सरपंच नवधा राम वर्मा यह पुरस्कार पंचायत की ओर से ग्रहण करेंगे।‌ इधर सक्ती जिले के ग्राम पंचायत बंदोरा का चयन राष्ट्रीय पंचायत अवार्ड के लिए होने की जानकारी प्राप्त होते ही पंचायत में खुशी की लहर दौड़ गई है। वहीं ग्राम पंचायत बंदोरा के सरपंच नवधा राम वर्मा ने इसे बंदोरा पंचायत के लिए बड़ी उपलब्धि बताते हुए इसका श्रेय जनता जनार्दन को दिया है वहीं उन्होंने उचित मार्गदर्शन हेतु जिला प्रशासन के अधिकारियों का आभार भी व्यक्त किया है।


विदित हो कि नवधा राम वर्मा ग्राम पंचायत बंदोरा के सरपंच के रूप में शपथग्रहण के साथ ही अपने पंचायत को आदर्श पंचायत के‌ रूप में विकसित करने की अपने स्वप्न को साकार करने की दिशा में निरंतर प्रयास करते नजर आए हैं। इस युवा सरपंच के कार्यों तथा अपने पंचायत को आदर्श पंचायत के रूप में विकसित करने की दिशा में इनके प्रयासों की चर्चा पूरे जिले में है। गौरतलब हो कि भारत सरकार के पंचायती राज मंत्रालय द्वारा उत्कृष्ट कार्य करने वाली ग्राम पंचायतों को प्रोत्साहित करने के लिए प्रतिवर्ष राष्ट्रीय स्तर पर राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार का आयोजन किया जाता है। जिसका उद्देश्य पंचायतों को सतत विकास लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए प्रोत्साहित करना है।

Related Posts:

  • ad8cb321-a84c-44c1-bf12-cc45bd0f5a96
    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज सक्ती जिला के…
  • WhatsApp-Image-2024-04-15-at-5.58.14-PM-1
    कलेक्टर के निर्देशन म शत प्रतिशत मतदान कराये सेती…
  • 1bfdb396-38e5-4adb-9ace-fe99cb987aa8
    जिला मुख्यालय सक्ती म गरिमामय ढंग ले मनाए गिस 78वां…
  • 29df250a-967d-4ad5-baf4-0b168c21e9ce
    ग्राम पंचायत बंदोरा के पंच सरपंच ह ऐतिहासिक आयोजन के…
  • 02
    नवगठित सक्ती जिले में गणतंत्र दिवस समारोह उमंग और…
  • e46f5785-2b15-4134-8128-9b0e37cf9086
    कलेक्टर लीन हे साप्ताहिक समय सीमा के बईठक ,…

Primary Sidebar

Latest News

रक्तदान शिविर ….

श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की 166वीं महाआरती में पंडित श्रीकांत शर्मा हुए शामिल

चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि…

गुप्त नवरात्रि 2026 : नवमीं तिथि पर चांपा अग्रवाल ऐरन परिवार परम सौभाग्य गौमाता के दर्शन लाभ

शेयर मार्केट में पैसा दोगुना करने का झांसा, ₹2.04 करोड़ की ठगी करने वाले पति-पत्नी गिरफ्तार

डीजल चोरी का फरार ड्राइवर पंजाब से गिरफ्तार

National Flag Adoption Day पर खास आलेख…

डीजल चोरी का फरार ड्राइवर पंजाब से गिरफ्तार

“अब शराब पीकर वाहन चलाना पड़ेगा भारी — माननीय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट जांजगीर कोर्ट ने सुनाई अनोखी सजा”

19 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ अलग अलग जगहों से 02 आरोपी गिरफ्तार

Footer

Categories

Facebook WhatsApp Twitter Instagram LinkedIn

शेयर जरूर करें...

© 2026 · cgpanchayat · Log in