• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
CG Panchayat News

CG Panchayat News

हमर पंचायत, डिजिटल पंचायत

दिव्यांग घासीराम खर्रा के घर तक पानी पहुंचने पर उसके चेहरे पर आई मुस्कान

दिव्यांग घासीराम खर्रा के घर तक पानी पहुंचने पर उसके चेहरे पर आई मुस्कान

संवाददाता राम कुमार मनहर मोबाईल नंबर 9977109155

पूरे परिवार ने छत्तीसगढ़ सरकार और जिला कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना को धन्यवाद ज्ञापित किया

बेलादुला / राज्य सरकार द्वारा सभी इलाकों में जल जीवन मिशन के तहत् टेपनल के माध्यम से ग्रामीणों को घर-घर शुद्ध पेय जल उपलब्ध कराया जा रहा है। कुछ दिनों पहले ही बैठक में मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने जल जीवन मिशन के काम की जानकारी लेते हुए जिले के दुर्गम पहाड़ी क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था, जैसे हैंड पम्प और पेय जल के अन्य स्रोतों की जानकारी ली हैं। सक्ती जिले के अधिकांश गांव घने जंगल, पहाड़, नदी, नालों, दुर्गम रास्तों से घिरे हुए हैं। ऐसे में जल जीवन मिशन के तहत् सभी को पेयजल उपलब्ध कराने का कार्य राज्य शासन द्वारा प्राथमिकता से किया जा रहा है। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा जल जीवन मिशन तहत हर घर नल से जल योजना से प्रत्येक ग्रामीण परिवारों को नल के माध्यम से 55 लीटर प्रति व्यक्ति के मान से शुद्ध पेयजल प्रदाय किया जाना है। जिले के कई बसाहटों में योजना के तहत शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराया गया है।

सक्ती, विगत दिनों नगर पालिका क्षेत्र अंतर्गत अखराभांठा वार्ड क्रमांक 10 के निवासी दिव्यांग घासीराम पिता पद्मन लाल खर्रा ने जिला कलेक्टर को जनदर्शन में आवेदन दिया था। आवेदन में आवेदक ने लिखा था कि मैं विकलांग हु जो विकलांगता अवस्था पर घर से लगभग 300 मीटर दूर पर स्थित शासकीय बोर से पानी लाने ले जाने मे मुझे बहुत परेशानी हो रही है । जिला कलेक्टर महोदय आपसे सादर निवेदन एवं करबद्ध प्रार्थना है कि मेरे घर तक पानी सुविधा हेतू पाईप लाइन बिछाने की कृपा करें।

मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने तत्काल मुख्य नगरपालिका अधिकारी सक्ती सौरभ तिवारी को आदेश किया की मौका जांच कर अखराभांठा वार्ड क्रमांक 10 के निवासी दिव्यांग घासीराम खर्रा के घर तक पानी सुविधा तत्काल उपलब्ध कराते हुए मुझे अवगत कराएं ।

जिला कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना के आदेश का तत्काल पालन करते हुए मुख्य नगरपालिका अधिकारी स्वयं मौके पर जाकर जांच कर तत्काल 300 मीटर पाइप लाइन बिछवाकर घासीराम खर्रा के घर तक पानी उपलब्ध कराया। अखराभांठा वार्ड क्रमांक 10 के निवासी दिव्यांग घासीराम पिता पद्मन लाल खर्रा ने अपने घर तक पानी पहुंचता देख उसके चेहरे पर आई मुस्कान साथ ही साथ पूरे परिवार ने राज्य सरकार और जिला कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना को धन्यवाद ज्ञापित किया ।

Related Posts:

  • e46f5785-2b15-4134-8128-9b0e37cf9086
    कलेक्टर लीन हे साप्ताहिक समय सीमा के बईठक ,…
  • आर्याबॉस मुस्कान की रील और कॉमेडी दर्शकों के दिल में बना रहा है जगह.... मालखरौदा। आज की इस आधुनिक युग में हर इंसान के हाथो में मोबाइल कंप्यूटर लैपटाप से जुड़ा हुआ है। प्रत्येक व्यक्ति शोशल मीडिया से जुड़ा है और वही शोशल मीडिया में इन दिनों एक से बढ़कर एक कई ट्रेंडिंग गीत के साथ रील देखने को मिल रही है। वही इन दिनों शोशल मीडिया प्लेटफार्म रिल्स क्रिएटर आर्या बॉस और मुस्कान की वीडियो भी इन दिनों हर सोशल मीडिया प्लेटफ़ार्म में धमाल मचा रही है। इन दोनों की एक यूट्यूब चैनल है जिनका नाम आर्या बॉस के नाम से है जिसमें कॉमेडी वीडियो देख के दर्शक को काफी ज़्यादा मजा आ रहा है।मिली जानकारी अनुसार आपको बता दें कि आर्या बॉस ग्राम कुरदा थाना मालखरौदा के रहने वाले है और मुस्कान बिलासपुर में रह रही है । जब हमारी बात आर्या बॉस से हुई तब उन्होंने बताया कि मेरी कलाकारी की शुरुआत तब से हुआ जब मैं अपने दोस्तो के साथ रील और कॉमेडी बनाता था जब मेरी मुलाकात मुस्कान से हुआ और जब हम रील्स और कॉमेडी बनाने लगे तो लोगो को ये बहुत ज़्यादा पसंद आने लगा दर्शकों का हमे भरपूर सहयोग प्राप्त हुआ । इसी से हमारी शोशल मीडिया के जिंदगी का शुरुआत हुआ। इस संबंध में हमारी चर्चा जब मुस्कान से हुआ तो उन्होंने बताया की इस तरह से कार्य को करने में मेरी माता पिता और परिवार वालो का काफ़ी योगदान रहा । आर्या बॉस ने भी यह कहा की आज जो कुछ भी है इस मुकाम तक पहुंचे है इसका श्रेय काफी हद तक हमारे परिवार वालो को जाता है। जल्द ही आने वाली है एल्बम गीत.... आर्या बॉस और मुस्कान कि जोड़ी का छत्तीसगढ़ी एल्बम गीत में नज़र आने वाली है ।वही कलाकारों ने बताया की जल्द ही इनके गीत की शूटिंग शुरू होने वाली है। आर्या ने अपने सभी फॉलोअर्स और सब्क्राइबर्स , दर्शकों को हमेशा सपोर्ट करते रहने की अपील किया है और सभी के इस तरह के प्यार के लिए दिल से धन्यवाद किया है ।
    आर्याबॉस मुस्कान की रील और कॉमेडी दर्शकों के दिल में…
  • वृक्षमाला नदी तट संरक्षण अभियान से लीलागर नदी किनारे लगाए गए पौधे
    वृक्षमाला नदी तट संरक्षण अभियान से लीलागर नदी किनारे…
  • ad8cb321-a84c-44c1-bf12-cc45bd0f5a96
    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज सक्ती जिला के…
  • जनदर्शन में कलेक्टर को अपनी समस्याएं बताने दूर-दूर के गांव से पहुंच रहे ग्रामीण  जनदर्शन में आज कुल 26 आवेदन हुए प्राप्त
    जनदर्शन में कलेक्टर को अपनी समस्याएं बताने दूर-दूर…
  • 8a76a906-a7c1-4eff-85d9-6f95771d3656
    कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय सीमा की बैठक

Primary Sidebar

Latest News

रक्तदान शिविर ….

श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की 166वीं महाआरती में पंडित श्रीकांत शर्मा हुए शामिल

चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि…

गुप्त नवरात्रि 2026 : नवमीं तिथि पर चांपा अग्रवाल ऐरन परिवार परम सौभाग्य गौमाता के दर्शन लाभ

शेयर मार्केट में पैसा दोगुना करने का झांसा, ₹2.04 करोड़ की ठगी करने वाले पति-पत्नी गिरफ्तार

डीजल चोरी का फरार ड्राइवर पंजाब से गिरफ्तार

National Flag Adoption Day पर खास आलेख…

डीजल चोरी का फरार ड्राइवर पंजाब से गिरफ्तार

“अब शराब पीकर वाहन चलाना पड़ेगा भारी — माननीय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट जांजगीर कोर्ट ने सुनाई अनोखी सजा”

19 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ अलग अलग जगहों से 02 आरोपी गिरफ्तार

Footer

Categories

Facebook WhatsApp Twitter Instagram LinkedIn

शेयर जरूर करें...

© 2026 · cgpanchayat · Log in