• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
CG Panchayat News

CG Panchayat News

हमर पंचायत, डिजिटल पंचायत

गांव में खुलेआम बिक रही अवैध महुआ शराब—प्रशासन खामोश, नशे में डूब रही युवा पीढ़ी

जांजगीर-चांपा। CG NEWS: जांजगीर-चांपा जिले के जैजैपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम मल्दा से एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां चौक-चौराहों पर खुलेआम अवैध कच्ची महुआ शराब की बिक्री हो रही है। बताया जा रहा है कि गांव में शाम होते ही महुआ शराब का कारोबार तेज हो जाता है और यह धंधा बेखौफ तरीके से संचालित किया जा रहा है। हैरानी की बात यह है कि इस पूरे मामले की जानकारी होने के बावजूद आबकारी विभाग और पुलिस प्रशासन द्वारा अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है, जिससे विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि इस अवैध शराब के चलते गांव की युवा पीढ़ी तेजी से नशे की चपेट में आ रही है। यहां तक कि नाबालिग बच्चे भी आसानी से महुआ शराब तक पहुंच बना रहे हैं, जो भविष्य के लिए गंभीर खतरा बनता जा रहा है।

वहीं एक और चौंकाने वाला पहलू सामने आया है—वीडियो में देखा गया कि महुआ शराब बनाने के बाद बचे अवशेष, जैसे लुहान और झिल्ली, खुले में फेंक दिए जाते हैं, जिन्हें गाय खा रही हैं। इससे मवेशियों की सेहत पर भी खतरा मंडरा रहा है और एक गाय की मौत भी हो चुकी है।

ग्रामीणों का आरोप है कि लगातार शिकायतों के बावजूद प्रशासन की उदासीनता के चलते अवैध कारोबारियों के हौसले बुलंद हैं और गांव में कानून व्यवस्था प्रभावित हो रही है।
अब बड़ा सवाल यह है कि खबर सामने आने के बाद जिम्मेदार अधिकारी क्या कार्रवाई करते हैं, या फिर यूं ही मल्दा गांव में अवैध महुआ शराब का कारोबार चलता रहेगा।

Related Posts:

  • IMG-20260521-WA0700
    जमीन विवाद बर्बर मारपीट और पुलिस की कार्यप्रणाली पर…
  • Brutal-Murder-Stories
    फ्रिज, नीला ड्रम, कुकर…, जब इश्क बना कातिलाना,…
  • पंचायत की पहल से अब होगा तलवार बाजी युवक पर कार्यवाही, जल्द करेंगे मकान खाली
    पंचायत तथा ग्रामवासियों की पहल से अब होगा तलवार बाजी…
  • WhatsApp Image 2026-04-23 at 8.42.59 AM
    कुम्हार जातियों का छूट के आड़ में चला रहे हैं लाल…
  • Screenshot_2026-06-21-19-08-18-35_99c04817c0de5652397fc8b56c3b3817-1024x507
    शिक्षा के मंदिर में कथित आपत्तिजनक वीडियो से मचा…
  • 5417547-untitled-36-copy
    कैंसर मरीजों को नहीं ले रहे भर्ती, रायपुर एम्स की…

Primary Sidebar

Latest News

रक्तदान शिविर ….

श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की 166वीं महाआरती में पंडित श्रीकांत शर्मा हुए शामिल

चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि…

गुप्त नवरात्रि 2026 : नवमीं तिथि पर चांपा अग्रवाल ऐरन परिवार परम सौभाग्य गौमाता के दर्शन लाभ

शेयर मार्केट में पैसा दोगुना करने का झांसा, ₹2.04 करोड़ की ठगी करने वाले पति-पत्नी गिरफ्तार

डीजल चोरी का फरार ड्राइवर पंजाब से गिरफ्तार

National Flag Adoption Day पर खास आलेख…

डीजल चोरी का फरार ड्राइवर पंजाब से गिरफ्तार

“अब शराब पीकर वाहन चलाना पड़ेगा भारी — माननीय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट जांजगीर कोर्ट ने सुनाई अनोखी सजा”

19 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ अलग अलग जगहों से 02 आरोपी गिरफ्तार

Footer

Categories

Facebook WhatsApp Twitter Instagram LinkedIn

शेयर जरूर करें...

© 2026 · cgpanchayat · Log in