• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
CG Panchayat News

CG Panchayat News

हमर पंचायत, डिजिटल पंचायत

कुम्हार जातियों का छूट के आड़ में चला रहे हैं लाल ईंटों का अवैध कारोबार?

तिल्दा-नेवरा क्षेत्र और उसके आसपास के गांवों के इलाकों में इन दिनों लाल ईंटों का अवैध कारोबार तेजी से फैलता नजर आ रहा है। मुख्य सड़कों के किनारे खुलेआम संचालित हो रहे ईंट भट्ठों के कारण राहगीरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सड़क किनारे बड़ी मात्रा में राखड़ एकत्रित कर रखा जा रहा है, जो हल्की हवा चलते ही उड़कर सड़क पर फैल जाता है और आवागमन करने वाले लोगों के लिए गंभीर समस्या बन जाता है।


इन भट्ठों में ईंट पकाने के लिए मुर्गियों के अपशिष्ट का उपयोग किए जाने की बात भी सामने आ रही है, जिससे उठने वाली तेज दुर्गंध के कारण वहां से गुजरना तक मुश्किल हो गया है। भट्ठों से निकलने वाला धुआं और राख वातावरण को लगातार प्रदूषित कर रहे हैं। इसके चलते राहगीरों को सांस लेने में दिक्कत, आंखों में जलन और अन्य स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है, विशेषकर गर्मी के दिनों में हालात और भी बदतर हो जाते हैं।


जानकारी के अनुसार, कुम्हार समाज को मिली पारंपरिक छूट का कुछ लोग दुरुपयोग कर रहे हैं। नियमों के तहत कुम्हार जाति के लोगों को अपने निजी उपयोग के लिए सीमित संख्या में ईंटें बनाने की अनुमति होती है, साथ ही वे दीया, मिट्टी के बर्तन जैसे पारंपरिक उत्पाद तैयार कर सकते हैं। लेकिन वर्तमान में इस छूट की आड़ में बड़े पैमाने पर लाल ईंटों का उत्पादन कर उन्हें व्यावसायिक रूप से बेचा जा रहा है, जो पूरी तरह नियमों के विपरीत है।


सबसे चिंताजनक पहलू यह है कि खनिज, राजस्व और पर्यावरण विभाग को इस पूरे मामले की जानकारी होने के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। इससे प्रशासन की निष्क्रियता पर सवाल उठ रहे हैं और अवैध कारोबार करने वालों के हौसले लगातार बढ़ते जा रहे हैं।
राहगीरों ने व ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि इस अवैध कारोबार पर तत्काल रोक लगाई जाए और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि लोगों को राहत मिल सके और पर्यावरण संरक्षण सुनिश्चित हो सके।

Related Posts:

  • राखड़ भरे हैवी वाहन के आवागमन से परेशान हैं ग्रामीण
    राखड़ भरे हैवी वाहन के आवागमन से परेशान हैं ग्रामीण
  • img-20260505-wa00258007510555368321982
    बिर्रा क्षेत्र में जिओ नेटवर्क की समस्या से मोबाइल…
  • 5417547-untitled-36-copy
    कैंसर मरीजों को नहीं ले रहे भर्ती, रायपुर एम्स की…
  • WhatsApp-Image-2026-05-14-at-19.10.14-860x484
    रायपुर में पेट्रोल-डीजल को लेकर हाहाकार: कई पंप…
  • WhatsApp-Image-2024-04-15-at-5.58.14-PM-1
    कलेक्टर के निर्देशन म शत प्रतिशत मतदान कराये सेती…
  • WhatsApp Image 2026-06-07 at 10.03.53 PM
    खान ग्लोबल स्टडीज के लिए चुनौती ज्ञान बिंदु को…

Primary Sidebar

Latest News

रक्तदान शिविर ….

श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की 166वीं महाआरती में पंडित श्रीकांत शर्मा हुए शामिल

चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि…

गुप्त नवरात्रि 2026 : नवमीं तिथि पर चांपा अग्रवाल ऐरन परिवार परम सौभाग्य गौमाता के दर्शन लाभ

शेयर मार्केट में पैसा दोगुना करने का झांसा, ₹2.04 करोड़ की ठगी करने वाले पति-पत्नी गिरफ्तार

डीजल चोरी का फरार ड्राइवर पंजाब से गिरफ्तार

National Flag Adoption Day पर खास आलेख…

डीजल चोरी का फरार ड्राइवर पंजाब से गिरफ्तार

“अब शराब पीकर वाहन चलाना पड़ेगा भारी — माननीय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट जांजगीर कोर्ट ने सुनाई अनोखी सजा”

19 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ अलग अलग जगहों से 02 आरोपी गिरफ्तार

Footer

Categories

Facebook WhatsApp Twitter Instagram LinkedIn

शेयर जरूर करें...

© 2026 · cgpanchayat · Log in