• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
CG Panchayat News

CG Panchayat News

हमर पंचायत, डिजिटल पंचायत

गो सम्मान आह्वान अभियान… NHRSJC ने महामहिम राष्ट्रपति के नाम कलेक्टर को दिया ज्ञापन…

भारतीय संस्कृति, कृषि व्यवस्था और ग्रामीण अर्थव्यवस्था के पुनर्स्थापन का आगाज है यह अभियान … अधिवक्ता चितरंजय

  • देश में गोवंश के सेवा, संरक्षण और सम्मान को लेकर “गो सम्मान आह्वान अभियान” के तहत सोमवार 27 अप्रैल 2026 को देशव्यापी जन-अभियान के तहत आज NHRSJC द्वारा महामहिम राष्ट्रपति के नाम कलेक्टर को गौ सेवा सुरक्षा एवं सम्मान को लेकर ज्ञापन दिया गया।

  • राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय आयोग (विधि) के प्रदेश अध्यक्ष एवं उच्च न्यायालय अधिवक्ता चितरंजय पटेल ने बताया कि आज आम नागरिक एवं गो-प्रेमी अपने-अपने क्षेत्र के तहसील, ब्लॉक और अनुविभाग कार्यालयों में पहुंचकर प्रशासन के माध्यम से राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल और मुख्यमंत्री के नाम पर ज्ञापन देकर राष्ट्रीय स्तर पर गौ वंश के संरक्षण, सुरक्षा सम्मान सुनिश्चित करने सख्त कानून बनाने की दिशा में सरकार का ध्यान आकर्षित किए। अधिवक्ता पटेल ने यह भी बताया कि यह अभियान सिर्फ धार्मिक भावनाओं तक ही सीमित नहीं है, बल्कि भारतीय संस्कृति एवं परंपरा, कृषि व्यवस्था तथा ग्रामीण अर्थव्यवस्था के पुनर्स्थापन कार्य से भी गहराई से जुड़ा हुआ है।

  • इस अभियान के तहत प्रमुख मांगों में गौ सेवा हितार्थ पृथक मंत्रालय की स्थापना, गौहत्या पर पूर्ण प्रतिबंध तथा गोमाता को “राष्ट्र माता” या “राष्ट्रीय धरोहर” घोषित किए जाने के साथ ही गोचर भूमि और चारा सुरक्षा नीति लागू करने, पंचगव्य आधारित उत्पादों को बढ़ावा देने पर भी सरकार का शांतिपूर्ण ढंग से ध्यान आकृष्ट किया गया है।
    आज इस अभियान के तहत राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय आयोग ने सामाजिक सरोकार के तहत अपनी सहभागिता सुनिश्चित करते हुए जिलाध्यक्ष महेंद्र बरेठ,जिलाध्यक्ष महिला कांता यादव, फागु लाल कुर्रे, राजकुमारी चंद्रा, योम लहरे, बरन लाल बरेठ आदि मानवाधिकार कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष चितरंजय पटेल के अगुवाई में अतिरिक्त कलेक्टर को महामहिम राष्ट्रपति के नाम पर ज्ञापन देकर सरकार के समक्ष गौ सेवा, सुरक्षा और सम्मान को लेकर प्रभावी कानून बनाने का आग्रह किया गया है। अब देखना यह है कि यह अभियान सरकार तक अपनी बात पहुंचाने में कितना सफल साबित हो रहा है।

Related Posts:

  • WhatsApp Image 2026-04-26 at 3.55.37 PM
    गौ सम्मान आह्वान अभियान के तहत देश भर में कल दिया…
  • WhatsApp Image 2025-08-18 at 09.30.39_ee6bda3d
    Kisaan School : छत्तीसगढ़ के 36 भाजि ल देख खूब…
  • 6546a3db-8357-47c7-8a9d-603b6dd85e69
    राष्ट्रीय मानवाधिकार अऊ सामाजिक न्याय आयोग अऊ कलिंगा…
  • e59b99d3-36ec-4889-bb7a-1b9c1bf4d02e (1)
    राष्ट्रीय मानवाधिकार अऊ सामाजिक न्याय आयोग ह मनाईस…
  • 5ac8e341-97c0-47bb-9408-945e0cbb9af0
    राष्ट्रीय मानवाधिकार अऊ सामाजिक न्याय आयोग के विश्व…
  • WhatsApp Image 2025-09-24 at 20.43.09_d008ded7
    पति_पत्नी और वह, जहां वह अपराधी तो नहीं, पर तलाक की…

Primary Sidebar

Latest News

कोटमी सोनार क्रोकोडाइल पार्क मगरमच्छ देखने जाने का अवसर चांपा अग्रवाल ऐरन परिवार के सदस्य

जावलपुर में अघरिया समाज की संगठनात्मक बैठक आयोजित

मवेशी तस्करी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह के 05 आरोपियों को पकड़ने में शिवरीनारायण पुलिस को मिली बड़ी सफलता

थाना नवागढ़ क्षेत्र के ग्राम राछा भांटा में नशा मुक्ति एवं सायबर जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन”

अघरिया समाज की बेटी संध्या नायक प्रदेश में अव्वल…

पत्रकारिता के क्षेत्र में विशिष्ट योगदान के सम्मान और स्मरण का पर्व है विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस…

सक्ती पुलिस की बड़ी कार्यवाही: अवैध रेत उत्खनन और परिवहन पर लगाम, चंद्रपुर क्षेत्र से 01 जेसीबी और 04 ट्रैक्टर जप्त

आज दिनांक 03.05.26 को प्रातः लगभग 07:50 बजे कोरबा से सारंगढ़ जा रही एक यात्री बस ग्राम करनौद, थाना बिर्रा के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। घटना की सूचना मिलते ही बिर्रा पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य प्रारंभ किया गया।

रेलवे ट्रैक किनारे लाश मिली, कोरबा की घटना

ऽ आईपीएल मैचों में एप्स के माध्यम से सट्टा खेलाने वाले आरोपी

Footer

Categories

Facebook WhatsApp Twitter Instagram LinkedIn

शेयर जरूर करें...

© 2026 · cgpanchayat · Log in