• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
CG Panchayat News

CG Panchayat News

हमर पंचायत, डिजिटल पंचायत

ओंगना गांव में डायरिया का प्रकोप, 2 दर्जन से अधिक पीड़ित लगाया गया हेल्थ कैंप, संक्रमण से इलाक़े में भय का माहौल

संवाददाता शेखर नायक

धरमजयगढ़:- धरमजयगढ़ ब्लॉक के ओंगना गांव में डायरिया के प्रकोप का मामला सामने आने के बाद से प्राभावित इलाकों और स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। जानकारी के मुताबिक ब्लॉक के ओंगना गांव में करीब 2 दर्जन से अधिक ग्रामीण डायरिया से पीड़ित हैं। वहीं, इस स्थिति को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग द्वारा गांव में तत्काल राहत शिविर लगाया गया । जहां पीड़ितों का उपचार कर स्थिति को नियंत्रित करने की पुरजोर कोशिश की जा रही है।

गुरूवार को धरमजयगढ़ नगर से सटे करीब 6 किलोमीटर की दूरी पर स्थित गांव ओंगना में डायरिया फैलने की खबर ने खलबली मचा दी। जानकारी के मुताबिक गांव में लगातार उल्टी दस्त से ग्रसित ग्रामीण सामने आ रहे हैं। अचानक से निर्मित हुए इस विपरीत परिस्थितियों से कहीं न कहीँ स्वास्थ्य विभाग को भी भारी चुनौती का सामना करना पड़ रहा है। वर्तमान स्थिति के अनुसार गांव में करीब 30 लोग उल्टी-दस्त के जद में आ गए हैं। जिनका स्वास्थ्य शिविर के माध्यम से उपचार किया जा रहा है।

इस मामले को लेकर बताया यह भी जा रहा है कि पहले से ही यह बीमारी गांव को धीरे -धीरे अपने आगोस में ले रहा था, जिसकी जानकारी शायद किसी को नही हो सकी। परिणाम स्वरूप आज की स्थिति में करीब पूरा गांव इसकी चपेट में है। बता दें, जब इस के फैलने की जानकारी लोगों को हुई तब तक हालात बेकाबू से होने लगे थे। उसके बाद स्वास्थ्य अमला तुरंत चौकन्ना हो गया और लगातार उपचार की व्यवस्था स्वास्थ्य शिविर के माध्यम से गांव में करा दी गई। जहाँ फिलहाल जांच व उपचार जारी है, ताकि बीमारी पर काबू पाया जा सके और संक्रमण पर पूरी तरह अंकुश लग सके।

बहरहाल, स्वास्थ्य अमला हालातों पर पैनी नजर बनाए हुए है और उच्चाधिकारियों के निर्देशानुसार स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए गांव में शिविर के माध्यम से जांच उपचार व मेडिसिन की पर्याप्त व्यवस्था स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगातार किया जा रहा है।

Related Posts:

  • Untitled-1 copy
    छत्तीसगढ के वेदांता पावर प्लांट सक्ती में दर्दनाक…
  • Untitled-x
    नशा मुक्त समाज और युवा थीम के साथ सात दिवसीय विशेष…
  • ad8cb321-a84c-44c1-bf12-cc45bd0f5a96
    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज सक्ती जिला के…
  • Untitled-1 copy
    OPD में इलाज छोड़ जन्मदिन का जश्न मना रहे थे डॉक्टर…
  • Brutal-Murder-Stories
    फ्रिज, नीला ड्रम, कुकर…, जब इश्क बना कातिलाना,…
  • d8983793-4245-4a46-9ec5-f81a3b6086e3
    अपनी ही मासूम बच्ची को लकड़ी के बत्ता से मारकर हत्या…

Primary Sidebar

Latest News

रक्तदान शिविर ….

श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की 166वीं महाआरती में पंडित श्रीकांत शर्मा हुए शामिल

चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि…

गुप्त नवरात्रि 2026 : नवमीं तिथि पर चांपा अग्रवाल ऐरन परिवार परम सौभाग्य गौमाता के दर्शन लाभ

शेयर मार्केट में पैसा दोगुना करने का झांसा, ₹2.04 करोड़ की ठगी करने वाले पति-पत्नी गिरफ्तार

डीजल चोरी का फरार ड्राइवर पंजाब से गिरफ्तार

National Flag Adoption Day पर खास आलेख…

डीजल चोरी का फरार ड्राइवर पंजाब से गिरफ्तार

“अब शराब पीकर वाहन चलाना पड़ेगा भारी — माननीय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट जांजगीर कोर्ट ने सुनाई अनोखी सजा”

19 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ अलग अलग जगहों से 02 आरोपी गिरफ्तार

Footer

Categories

Facebook WhatsApp Twitter Instagram LinkedIn

शेयर जरूर करें...

© 2026 · cgpanchayat · Log in