• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
CG Panchayat News

CG Panchayat News

हमर पंचायत, डिजिटल पंचायत

पुलिस की सक्रियता से चंद घंटों में दोहरे नहीं, चौहरे हत्याकांड का खुलासा

  • थाना शिवरीनारायण क्षेत्र अंतर्गत ग्राम भवतरा में जमीन विवाद में 04 लोगों की निर्मम हत्या, 02 आरोपी गिरफ्तार पूछताछ जारी
  • स्वयं SP निवेदिता पाल एवं ASP पहुंचे घटनास्थल, दिए आवश्यक कार्यवाही हेतु सख्त निर्देश

जिले के थाना शिवरीनारायण अंतर्गत पुलिस सहायता केन्द्र राहौद क्षेत्र के ग्राम भवतरा में एक ही परिवार के चार सदस्यों की धारदार हथियार से निर्मम हत्या के सनसनीखेज मामले में पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए घटना के कुछ ही घंटों के भीतर आरोपी पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर लिया है।

विवरण दिनांक 14 मई 2026 की सुबह पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम भवतरा में अज्ञात व्यक्ति द्वारा एक ही परिवार के चार लोगों की हत्या कर दी गई है। सूचना मिलते ही थाना शिवरीनारायण पुलिस, एफएसएल टीम एवं डॉग स्क्वॉड मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक श्रीमती निवेदिता पाल एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कश्यप ने तत्काल आरोपी की गिरफ्तारी के निर्देश दिए।

जांच के दौरान पुलिस एवं साइबर टीम ने तकनीकी और भौतिक साक्ष्यों के आधार पर मृतक मेदनीराम कश्यप के पुत्र सोनसाय कश्यप और उसके बेटे गोलू कश्यप से पूछताछ की। कड़ाई से पूछताछ करने पर दोनों ने पारिवारिक जमीन विवाद को लेकर हत्या करना स्वीकार कर लिया।

पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी सोनसाय कश्यप पूर्व में वर्ष 2009 में अपने सगे छोटे भाई पुनाउराम की हत्या के मामले में आजीवन कारावास की सजा काट चुका है और करीब दो वर्ष पूर्व जेल से रिहा होकर आया था। जेल से लौटने के बाद से ही उसका अपने पिता मेदनीराम कश्यप से जमीन को लेकर विवाद चलता रहता था। मृतक की रिपोर्ट पर पूर्व में आरोपी के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी की गई थी।

पुलिस ने आरोपी पिता-पुत्र दोनो को गिरफ्तार कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

Related Posts:

  • WhatsApp Image 2026-04-03 at 2.39.03 PM
    ग्राम खपरी दोहरे अंधे हत्या कांड की गुत्थी 48 घंटे…
  • कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने प्राकृतिक आपदा में जान गंवाने वाले 23 मृतकों के परिजनों के लिए स्वीकृत की  4-4 लाख रुपए की सहायता राशि
    कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने प्राकृतिक आपदा…
  • e46f5785-2b15-4134-8128-9b0e37cf9086
    कलेक्टर लीन हे साप्ताहिक समय सीमा के बईठक ,…
  • 8a76a906-a7c1-4eff-85d9-6f95771d3656
    कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय सीमा की बैठक
  • ad8cb321-a84c-44c1-bf12-cc45bd0f5a96
    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज सक्ती जिला के…
  • WhatsApp Image 2026-04-18 at 6.12.13 PM
    थाना सायबर जांजगीर की सक्रियता के अंतरराज्यीय चोर…

Primary Sidebar

Latest News

महतारी वंदन योजना में बड़ा अपडेट: बिना ई-केवाईसी नहीं मिलेगी 1000 रुपए की मासिक राशि, 30 जून तक  निःशुल्क कराएं e- KYC प्रक्रिया पूरी…

मेहनत का चमका सितारा अग्रवाल ऐरन परिवार चांपा अंशिका दसवीं बोर्ड व लक्ष्य आठवीं बोर्ड ने मारी बाजी

पुलिस की सक्रियता से चंद घंटों में दोहरे नहीं, चौहरे हत्याकांड का खुलासा

बेलादुला के शासकीय उचित मूल्य दुकान में आधार अपडेट कराने हेतु शिविर की सूचना

13 लीटर अवैध कच्ची महुआ के साथ आरोपी गिरफ्तार थाना पामगढ़ पुलिस की कार्यवाही

लाखों रुपए का मादक पदार्थ गांजा के साथ महिला आरोपी को पकड़ने में थाना चांपा पुलिस को मिली बड़ी सफलता

श्रीमती अंजली छोटी यादव अजय यादव के धर्म पत्नीं का जनम दिन मनाया गया

जिले के लब्धख्याति चिकित्सक नाड़ीवैद्य डॉ. नागेंद्र नारायण शर्मा ने लोक अदालत में लोगों को दी निःशुल्क स्वास्थ्य सेवा……

लक्ष्य ज्वेलर्स में करोड़ों की चोरी, देर रात दुकान में घुसे चोर, सोने-चांदी के जेवर लेकर हुए फरार, सुबह दुकान खोलने पर चला!! जांच में जुटी पुलिस…

चांपा के लक्ष्य ऐरन अग्रवाल ने आठवीं बोर्ड में शानदार उत्कृष्ट सफलता प्राप्त की

Footer

Categories

Facebook WhatsApp Twitter Instagram LinkedIn

शेयर जरूर करें...

© 2026 · cgpanchayat · Log in