• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
CG Panchayat News

CG Panchayat News

हमर पंचायत, डिजिटल पंचायत

मिक्सर मशीन ले जाने की बात पर बहस, छत ढलाई के विवाद में दो पक्षों में लड़ाई झगड़े,

  • पुलिस मौके पर तत्काल पहुंची शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सख्त कार्रवाई
  • 5 लोगों पर पुलिस की बाउंड ओवर कार्रवाई

जिले के थाना अकलतरा क्षेत्र के कोटमीसोनार पुलिस सहायता केंद्र अंतर्गत ग्राम पिपरसत्ती में एक मिक्सर मशीन को छत ढलाई के लिए ले जाने को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद देखते ही देखते, दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले, जिससे कई लोग घायल हो गए। मामले की गंभीरता को देखते पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय IPS के निर्देशन में हुए कोटमीसोनार पुलिस सहायता केंद्र ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पांच लोगों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है।

मिक्सर मशीन बनी विवाद की जड़

ग्राम पिपरसत्ती निवासी कन्हैयालाल पुरहोले (41 वर्ष) एवं सुरेन्द्र कुमार (33 वर्ष) के बीच छत ढलाई के लिए मिक्सर मशीन ले जाने को लेकर कहासुनी शुरू हुई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्ष आमने- सामने आ गए और मारपीट की नौबत आ गई। संघर्ष में दोनों पक्षों के लोगों को चोटें आईं।

दोनों पक्षों की शिकायत पर थाना अकलतरा में पहले ही अपराध दर्ज किया जा चुका था। पुलिस द्वारा पूर्व में भी दोनों पक्षों को समझाइश देकर तहसील न्यायालय के माध्यम से प्रतिबंधित कराया गया था, लेकिन इसके बावजूद विवाद फिर भड़क उठा।

शांति भंग की आशंका पर तत्काल कार्रवाई

09 जून को पुनः विवाद की सूचना मिलने पर कोटमीसोनार पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए पांच अनावेदकों के विरुद्ध धारा 170/26 एवं 135 (3) BNSS के तहत इस्तगासा तैयार कर दोनों पक्षों को तहसील न्यायालय अकलतरा में पेश किया, जहां न्यायालय ने सभी को अधिकतम राशि से बाउंड ओवर कर भविष्य में शांति भंग न करने के निर्देश दिए।

उपरोक्त कार्यवाही मे उपनिरी. विनोद जाटवर सहायत केन्द्र प्रभारी कोटमीसोनार , प्रधान आरक्षक अनिल हंसराज, जितेश कुमार , राजेंद्र राठौर , आरक्षक दुग्गा ,एंव थाना स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

Related Posts:

  • befc91f2-b190-4d00-9df3-14c0425d3dfb
    थाना अकलतरा क्षेत्र में जुआ खेलने वाले 04 आरोपियों…
  • Brutal-Murder-Stories
    फ्रिज, नीला ड्रम, कुकर…, जब इश्क बना कातिलाना,…
  • कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने प्राकृतिक आपदा में जान गंवाने वाले 23 मृतकों के परिजनों के लिए स्वीकृत की  4-4 लाख रुपए की सहायता राशि
    कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने प्राकृतिक आपदा…
  • ad8cb321-a84c-44c1-bf12-cc45bd0f5a96
    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज सक्ती जिला के…
  • IMG-20260521-WA0700
    जमीन विवाद बर्बर मारपीट और पुलिस की कार्यप्रणाली पर…
  • WhatsApp Image 2026-06-10 at 11.56.54 AM
    -ःः मालखरौदा थाना क्षेत्र के सेंदुरस गांव में हुये…

Primary Sidebar

Latest News

रक्तदान शिविर ….

श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की 166वीं महाआरती में पंडित श्रीकांत शर्मा हुए शामिल

चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि…

गुप्त नवरात्रि 2026 : नवमीं तिथि पर चांपा अग्रवाल ऐरन परिवार परम सौभाग्य गौमाता के दर्शन लाभ

शेयर मार्केट में पैसा दोगुना करने का झांसा, ₹2.04 करोड़ की ठगी करने वाले पति-पत्नी गिरफ्तार

डीजल चोरी का फरार ड्राइवर पंजाब से गिरफ्तार

National Flag Adoption Day पर खास आलेख…

डीजल चोरी का फरार ड्राइवर पंजाब से गिरफ्तार

“अब शराब पीकर वाहन चलाना पड़ेगा भारी — माननीय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट जांजगीर कोर्ट ने सुनाई अनोखी सजा”

19 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ अलग अलग जगहों से 02 आरोपी गिरफ्तार

Footer

Categories

Facebook WhatsApp Twitter Instagram LinkedIn

शेयर जरूर करें...

© 2026 · cgpanchayat · Log in