• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
CG Panchayat News

CG Panchayat News

हमर पंचायत, डिजिटल पंचायत

राज्य सरकार ने डीजल पर 6% वैट घटाया, एक रुपया एक्स्ट्रा चार्ज भी किया खत्म, जानिये किन्हें मिलेगा सस्ते डीजल का फायदा

रायपुर 2 जनवरी 2024। छत्तीसगढ़ सरकार ने डीजल खरीदी पर बड़ी छूट का ऐलान किया है। राज्य सरकार ने छह फीसदी वैट डीजल पर घटा दिया है। हालांकि ये फैसला राज्य सरकार ने उद्योगपतियों के लिए लिया है। दरअसल राज्य सरकार अभी उद्योगपतियों से डीजल की बल्क खरीदी पर 23 फीसदी वैट और एक रुपया एकस्ट्रा चार्ज करती थी। इसकी वजह से उद्योगपति छत्तीसगढ़ से डीजल की खरीदी नहीं करते थे। जाहिर है इससे राजस्व का बड़ा नुकसान होता था। लेकिन सरकार ने अब वैट में बड़ी छूट का ऐलान कर दिया है। फैसले के मुताबिक राज्य सरकार ने उद्योगपतियों को डीजल की बल्क में खरीदी पर 6 फीसदी छूट का ऐलान किया है। फैसले के तहत अब इंडस्ट्री संचालकों को 17 फीसदी वैट ही देना होगा, वहीं 1 रुपया एक्स्ट्रा चार्ज भी राज्य सरकार ने खत्म कर दिया है। इससे उद्योगपतियों को बड़ा फायदा होगा। वहीं राज्य सरकार को भी जो राजस्व का बड़ा नुकसान होता था, उसकी भी भरपायी हो जायेगी। जानकारी के मुताबिक राज्य में वैट की दर काफी ज्यादा थी। छत्तीसगढ़ के 23 फीसदी वैट और एक रुपया एक्स्ट्रा की तुलना में यूपी में 17 डीजल की बल्क खरीदी पर 17 फीसदी ही वैट लगता था, वहीं गुजरात में 14 फीसदी वैट की दर तय थी। ऐसे में उद्योगपति डीजल की खरीदी छत्तीसगढ़ के बजाय यूपी और गुजरात से ही किया करते थे। एक अनुमान के मुताबिक इससे राज्य सरकार को करीब 300 से 350 करोड़ के राजस्व का नुकसान होता था। राज्य सरकार को उम्मीद है कि वैट घटाने के फैसले के बाद राज्य को राजस्व का फायदा होने लगेगा।

Related Posts:

  • eaf1b1cd-d3ef-44ce-8bf7-68b38375da8e
    कांग्रेस के भ्रम म न आएं, कभु खतम नई होए संविधान अऊ…
  • WhatsApp Image 2025-09-06 at 13.04.55_62d5a543
    जगीर चांपा पुलिस ब्रेकिंग न्यूज़👉 खड़े ट्रकों से…
  • IMG_20250226_162510-696x391
    तखतपुर म फर्नीचर दुकान म लगिस भीषण आग,
  • dbed655d-9d9c-4a55-928e-6e2e8cb79a25
    बसंतपुर बैराज प्रभावित किसानों को 13 साल बाद भी…
  • iran-war_large_1836_23
    अमेरिका-ईरान युद्ध से अब इंटरनेट सेवाओं पर संकट के बादल
  • IMG_20250221_160032
    केंद्रीय नवा रायपुर म 60 एकड़ म बनही ट्रेन वाशिंग…

Primary Sidebar

Latest News

कोटमी सोनार क्रोकोडाइल पार्क में चांपा अजय मधु अग्रवाल ऐरन परिवार ने लिया रोमांचक अनुभव मगरमच्छों के बीच प्रकृति से साक्षात्कार

थाना बलौदा क्षेत्र के ग्राम मधईपुर में चार घरों में हुए चोरी के मामले का पुलिस ने किया खुलासा

➡️ फर्जी बैंक छपोरा मामले में फरार एक और आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक रिमांड पर जेल|

दुष्कर्म का फरार आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक रिमांड पर जेल|

कोटमी सोनार क्रोकोडाइल पार्क मगरमच्छ देखने जाने का अवसर चांपा अग्रवाल ऐरन परिवार के सदस्य

जावलपुर में अघरिया समाज की संगठनात्मक बैठक आयोजित

मवेशी तस्करी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह के 05 आरोपियों को पकड़ने में शिवरीनारायण पुलिस को मिली बड़ी सफलता

थाना नवागढ़ क्षेत्र के ग्राम राछा भांटा में नशा मुक्ति एवं सायबर जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन”

अघरिया समाज की बेटी संध्या नायक प्रदेश में अव्वल…

पत्रकारिता के क्षेत्र में विशिष्ट योगदान के सम्मान और स्मरण का पर्व है विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस…

Footer

Categories

Facebook WhatsApp Twitter Instagram LinkedIn

शेयर जरूर करें...

© 2026 · cgpanchayat · Log in