• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
CG Panchayat News

CG Panchayat News

हमर पंचायत, डिजिटल पंचायत

धार्मिक पर्यटन स्थल जलेश्वर और दुर्गा धारा में हुए विभिन्न कार्यों का कलेक्टर ने किया अवलोकन

प्रमोद कुमार सोनवानी, मरवाही

गौरेला पेंड्रा मरवाही। प्राकृतिक, ऐतिहासिक एवं धार्मिक पर्यटन स्थलों से शुमार जीपीएम जिले में पर्यटकों को मूलभूत

सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए पर्यटन स्थलों में विभिन्न निर्माण कार्य किए गए हैं। कलेक्टर लीना कमलेश मंडावी ने धार्मिक

पर्यटन स्थल जलेश्वर एवं दुर्गा धारा में हुए विभिन्न कार्यों का अवलोकन किया। उन्होंने जलेश्वर महादेव मंदिर परिसर में बने शेड, रेलिंग, टाइल्स, सौंदर्यीकरण आदि कार्यों को देखा तथा मंदिर के पुजारी से चर्चा कर श्रद्धालुओं को किसी तरह की असुविधा तो नहीं हो रही है, के बारे में पूछताछ की। पुजारी ने विशेष अवसरों पर श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों की संख्या अत्याधिक होने पर शौचालय की दिक्कत होने से अवगत कराया। इस पर कलेक्टर ने मंदिर परिसर में बनाए गए छत्तीसगढ़ टूरिज्म विश्राम गृह के समीप सामुदायिक शौचालय बनाने के लिए प्रस्ताव भेजने जनपद सीईओ गौरेला को निर्देश दिए।

कलेक्टर ने अन्नपूर्णा मंदिर के पीछे आरक्षित लगभग तीन एकड़ शासकीय भूमि का भी अवलोकन किया। उन्होंने अमरेश्वर मंदिर के पास भंडारा एवं निर्माणाधीन शेड का अवलोकन किया तथा निर्माण एजेंसी पंचायत ठाड़पथरा के सरपंच गीता बाई बैगा को शेड निर्माण का कार्य शीघ्र पूर्ण करने कहा। उन्होंने शेड निर्माण एवं अन्य कार्य धीमी गति से कराए जाने पर असंतोष व्यक्त करते हुए कहा कि जब तक पूर्व में स्वीकृत अधोसंरचना के कार्य पूर्ण नहीं हो जाते, नए कार्य स्वीकृत नहीं किया जाएगा। कलेक्टर ने जलेश्वर और अमरेश्वर मंदिर में भगवान भोलेनाथ का दर्शन किया और पूजा-अर्चना कर जिलेवासियों के सुख समृद्धि की कामना की। उन्होंने पर्यटन स्थल दुर्गा धारा में भी रेलिंग, पाथवे आदि कार्य का अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत सीईओ मुकेश रावटे, पर्यटन विकास के जिला नोडल डॉ. राहुल गौतम, तहसीलदार शेषनारायण जायसवाल, जनपद सीईओ शुभा मिश्रा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Related Posts:

  • ad8cb321-a84c-44c1-bf12-cc45bd0f5a96
    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज सक्ती जिला के…
  • e46f5785-2b15-4134-8128-9b0e37cf9086
    कलेक्टर लीन हे साप्ताहिक समय सीमा के बईठक ,…
  • 8a76a906-a7c1-4eff-85d9-6f95771d3656
    कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय सीमा की बैठक
  • WhatsApp-Image-2024-04-15-at-5.58.14-PM-1
    कलेक्टर के निर्देशन म शत प्रतिशत मतदान कराये सेती…
  • a3851e4e-e43b-422b-8202-e88bc78b2124
    प्रकृति की गोद में स्थित गगनई जलाशय में नौकायन का…
  • WhatsApp Image 2025-10-31 at 16.09.40_6151f3fa
    राष्ट्रीय एकता दिवस पर जिले के सभी थानों में रन फॉर…

Primary Sidebar

Latest News

दुष्कर्म का फरार आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक रिमांड पर जेल|

कोटमी सोनार क्रोकोडाइल पार्क मगरमच्छ देखने जाने का अवसर चांपा अग्रवाल ऐरन परिवार के सदस्य

जावलपुर में अघरिया समाज की संगठनात्मक बैठक आयोजित

मवेशी तस्करी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह के 05 आरोपियों को पकड़ने में शिवरीनारायण पुलिस को मिली बड़ी सफलता

थाना नवागढ़ क्षेत्र के ग्राम राछा भांटा में नशा मुक्ति एवं सायबर जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन”

अघरिया समाज की बेटी संध्या नायक प्रदेश में अव्वल…

पत्रकारिता के क्षेत्र में विशिष्ट योगदान के सम्मान और स्मरण का पर्व है विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस…

सक्ती पुलिस की बड़ी कार्यवाही: अवैध रेत उत्खनन और परिवहन पर लगाम, चंद्रपुर क्षेत्र से 01 जेसीबी और 04 ट्रैक्टर जप्त

आज दिनांक 03.05.26 को प्रातः लगभग 07:50 बजे कोरबा से सारंगढ़ जा रही एक यात्री बस ग्राम करनौद, थाना बिर्रा के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। घटना की सूचना मिलते ही बिर्रा पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य प्रारंभ किया गया।

रेलवे ट्रैक किनारे लाश मिली, कोरबा की घटना

Footer

Categories

Facebook WhatsApp Twitter Instagram LinkedIn

शेयर जरूर करें...

© 2026 · cgpanchayat · Log in