• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
CG Panchayat News

CG Panchayat News

हमर पंचायत, डिजिटल पंचायत

पुटीडीह धान खरीदी में अनियमिता एवं ग़बन के फरार आरोपी गिरफ्तार


जिला सक्ति पुलिस अधीक्षक महोदय श्रीमान प्रफुल्ल कुमार ठाकुर (भा.पु.से.)के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्रीमान पंकज पटेल (रा.पु.से)के मार्गदर्शन, एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस चंद्रपुर/डभरा श्रीमान सुमित गुप्ता (रा.पु.से.)के कुशल नेतृत्व में शासकीय योजनाओं एवं धान खरीदी व्यवस्था में अनियमितता करने वालों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। थाना डभरा पुलिस द्वारा धान खरीदी में गंभीर अनियमितता एवं शासकीय राशि को क्षति पहुंचाने के मामले में फरार आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।


थाना डभरा में अपराध क्रमांक 23/2026, धारा 316(5), 318(4), 61(2), 3(5) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। प्रकरण में पूर्व में शशिकांत महंत एवं श्याम बाई बरेठ को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है एवं आरोपी द्रोण प्रताप सिंह सांडिल्य, उम्र 48 वर्ष, निवासी कापन चौकी नैला थाना जांजगीर जिला जांजगीर चांपा घटना दिनांक से फरार था जिसे दिनांक 26.09.2026 को विधिवत गिरफ्तार किया गया।

9426 बोरी धान की मिली कमी प्रकरण की जांच के दौरान धान उपार्जन केन्द्र पुटीडीह में ऑनलाइन रिकॉर्ड एवं भौतिक सत्यापन में अंतर पाया गया। जांच में 9426 नग धान से भरे बारदानों की कमी सामने आई, जिसकी अनुमानित राशि ₹89,32,077.60 है।


मामले में संयुक्त जांच दल द्वारा धान खरीदी से संबंधित ऑनलाइन पोर्टल, धान खरीदी पंजी, तौल पत्रक, बारदाना पंजी, स्टॉक रजिस्टर एवं भौतिक सत्यापन रिपोर्ट सहित अन्य अभिलेखों का परीक्षण किया गया। जांच के दौरान कई तौल पत्रकों में किसानों के हस्ताक्षर नहीं होने, हस्ताक्षर में विसंगतियां तथा ऑनलाइन रिकॉर्ड एवं मौके पर उपलब्ध धान की मात्रा में अंतर जैसी अनियमितताएं सामने आईं।जांच में सामने आई आरोपी की भूमिका
विस्तृत जांच, दस्तावेजों के परीक्षण एवं संबंधित व्यक्तियों के कथनों के आधार पर आरोपी द्रोण प्रताप सिंह सांडिल्य की प्रकरण में भूमिका पाए जाने पर पुलिस द्वारा उसे गिरफ्तार किया गया। आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक रिमांड में भेजा गया। प्रकरण से जुड़े अन्य व्यक्तियों की भूमिका एवं तथ्यों की भी जांच की जा रही है।


उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी डभरा निरीक्षक राजेश कुमार पटेल,उप निरीक्षक कमल मैरिसा,आरक्षक धनेश्वर दिवाकर, मिरीश साहू, राम गोपाल यादव, राजेश धीरहे,अजय बंजारे का विशेष योगदान रहा।

Related Posts:

  • ad8cb321-a84c-44c1-bf12-cc45bd0f5a96
    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज सक्ती जिला के…
  • WhatsApp Image 2026-06-10 at 11.56.54 AM
    -ःः मालखरौदा थाना क्षेत्र के सेंदुरस गांव में हुये…
  • सट्टा के विरुद्ध सक्ती पुलिस की सख्ती
    सट्टा के विरुद्ध सक्ती पुलिस की सख्ती
  • WhatsApp-Image-2024-04-15-at-5.58.14-PM-1
    कलेक्टर के निर्देशन म शत प्रतिशत मतदान कराये सेती…
  • 29A_181-780x470
    छत्तीसगढ़ के किसानों के लिए बड़ी खबर, 15 नवंबर से…
  • Untitled-1 copy
     जांजगीर-चांपा में 4714 क्विंटल धान गायब, 1.46 करोड़…

Primary Sidebar

Latest News

चक्रवात ‘अर्नब’ से प्रभावित किसानों को शीघ्र मिलेगी राहत, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दिए निर्देश

बिना लाइसेंस के बाइक चला रहे बेटे को 5 साल, बाइक देने वाले पिता को तीन महीने की सजा, जानिए पूरा मामला…

10 और 20 रुपये के नोटों की बदलेगी शक्ल, RBI लाएगा प्लास्टिक करेंसी

राष्ट्रीय एकता दिवस पर जिलेभर में हुआ परेड का लाइव प्रसारण, पुलिस अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों ने उत्साहपूर्वक लिया हिस्सा

म्हारो दीपावली त्योंहार आयो संग मिट्टी को दियों हर घर लाय्यो जी चांपा मारवाड़ अंशिका लक्ष्य ऐरन अग्रवाल

निर्माणाधीन भवन (स्वामी आत्मानंद स्कूल हसौद) में लगे सामान सेटरिंग प्लेट को चोरी करने वाले 06 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे गिरफ्तार कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर

चांपा दशहरा उत्सव समिति 2026 ने अग्रवाल ऐरन परिवार को भेंट की पूजन सेट सिल्वर प्लेट थाल

दृष्टिबाधित बच्चों को सफल जीवन के सपने दिखाना अभिभावकों का प्रथम दायित्व:

चांपा दशहरा उत्सव समिति 2026 ने अग्रवाल ऐरन परिवार को भेंट की पूजन सेट सिल्वर प्लेट थाल

पुलिस प्रशासन ने शिक्षा विभाग के साथ मनाया राष्ट्रीय एकता दिवस…रन फॉर यूनिटी का हुआ आयोजन

Footer

Categories

Facebook WhatsApp Twitter Instagram LinkedIn

शेयर जरूर करें...

© 2026 · cgpanchayat · Log in