• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
CG Panchayat News

CG Panchayat News

हमर पंचायत, डिजिटल पंचायत

मां मुझे माफ कर देना… मैं अपनी जिम्मेदारियां नहीं निभा पाया। लक्ष्मण भैया, मेरी कोई गलती नहीं थी। मैंने ब्रेक लगाया था, लेकिन गाड़ी कंट्रोल नहीं हो पाई

मां मुझे माफ कर देना… मैं अपनी जिम्मेदारियां नहीं निभा पाया। लक्ष्मण भैया, मेरी कोई गलती नहीं थी। मैंने ब्रेक लगाया था, लेकिन गाड़ी कंट्रोल नहीं हो पाई। मर्सिडीज वालों ने मुझे बहुत मारा, मेरे परिवार को बर्बाद करने और जान से मारने की धमकी दी। इसलिए मैं खुद ही अपनी जान दे रहा हूं…।”

ये शब्द ट्रक ड्राइवर ताम्रध्वज साहू (25) के हैं, जिसने सुसाइड से पहले करीब 8 वीडियो बनाकर इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए। वीडियो पोस्ट करने के कुछ समय बाद उसका शव दंतेवाड़ा जिले के गीदम थाना क्षेत्र में बंजारी घाट के पास एक पेड़ से लटका मिला। मृतक महासमुंद जिले का रहने वाला था। वह रायपुर में एक ट्रांसपोर्टर का ट्रक चलाता था।

सड़क हादसे के बाद किया सुसाइड

जानकारी के मुताबिक, गुरुवार को ताम्रध्वज साहू ट्रक में सामान लोड कर जगदलपुर से गीदम की ओर जा रहा था। इसी दौरान गीदम थाना क्षेत्र के बंजारी घाट में सामने से आ रही एक मर्सिडीज कार से उसकी टक्कर हो गई। कार बीजापुर जिले के एक व्यक्ति की बताई जा रही है

हादसे के बाद दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ। आत्महत्या से पहले बनाए गए वीडियो में ताम्रध्वज ने आरोप लगाया कि दुर्घटना के बाद मर्सिडीज सवारों ने उसके साथ मारपीट की। उसने कहा कि कुछ और लोगों को भी मौके पर बुलाया गया, जिन्होंने उसकी पिटाई की, परिवार को बर्बाद करने और उसे जान से मारने की धमकी दी।

वीडियो में युवक ने दावा किया कि ट्रक न्यूट्रल में चल रहा था और उसने ब्रेक लगाने की कोशिश की, लेकिन एक तरफ का ब्रेक ही काम कर पाया, जिससे वाहन नियंत्रण से बाहर हो गया और हादसा हो गया।

Related Posts:

  • Kanpur-24-Years-Old-Lawyer-
    'मेरी लाश पापा को छूने भी मत देना...' 24 साल के युवा…
  • WhatsApp Image 2026-06-22 at 3.49.32 PM
    ड्राइवर महासंगठन ने कलेक्टर दिया ज्ञापन…
  • *“शहादत से सेवा तक: एक वीर पत्नी की अडिग कहानी”*
    *“शहादत से सेवा तक: एक वीर पत्नी की अडिग कहानी”*
  • संगीत के क्षेत्र में सफलता कैसे मिला सिंगर गीतकार फिल्म स्टार प्रमोटर लक्की राजपूत को जानिए..
    संगीत के क्षेत्र में सफलता कैसे मिला सिंगर गीतकार…
  • WhatsApp Image 2025-10-07 at 16.44.26_ea1030f2
    छत्तीसगढ़ ड्राइवर महासंगठन_सक्ती ने दिया ज्ञापन…
  • Brutal-Murder-Stories
    फ्रिज, नीला ड्रम, कुकर…, जब इश्क बना कातिलाना,…

Primary Sidebar

Latest News

रक्तदान शिविर ….

श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की 166वीं महाआरती में पंडित श्रीकांत शर्मा हुए शामिल

चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि…

गुप्त नवरात्रि 2026 : नवमीं तिथि पर चांपा अग्रवाल ऐरन परिवार परम सौभाग्य गौमाता के दर्शन लाभ

शेयर मार्केट में पैसा दोगुना करने का झांसा, ₹2.04 करोड़ की ठगी करने वाले पति-पत्नी गिरफ्तार

डीजल चोरी का फरार ड्राइवर पंजाब से गिरफ्तार

National Flag Adoption Day पर खास आलेख…

डीजल चोरी का फरार ड्राइवर पंजाब से गिरफ्तार

“अब शराब पीकर वाहन चलाना पड़ेगा भारी — माननीय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट जांजगीर कोर्ट ने सुनाई अनोखी सजा”

19 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ अलग अलग जगहों से 02 आरोपी गिरफ्तार

Footer

Categories

Facebook WhatsApp Twitter Instagram LinkedIn

शेयर जरूर करें...

© 2026 · cgpanchayat · Log in