• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
CG Panchayat News

CG Panchayat News

हमर पंचायत, डिजिटल पंचायत

कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय सीमा की बैठक कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय सीमा की बैठक

कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय सीमा की बैठक कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय सीमा की बैठक कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय सीमा की बैठक कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय सीमा की बैठक

संवाददाता

श्रीमती सुनीता महंत 

मोबाईल नंबर 9977109155

सभी विभाग आपसी समन्वय से जिले के विकास में करे बेहतर कार्य – कलेक्टर

सक्ती 31 मई 2023/ कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में साप्ताहिक समय सीमा की बैठक ली। बैठक में कलेक्टर ने जिले में स्कूल जतन योजना के तहत किए जा रहे निर्माण कार्यों के धीमी गति पर नाराजगी जताई तथा कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने आगामी निर्वाचन के लिए सभी तैयारियो की अद्यतन जानकारी लेते हुवे सभी आवश्यक तैयारियां निर्धारित समय के भीतर सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने मतदान दल गठन हेतु अब तक किए गए पीपीईएस, कर्मचारी डेटा प्रविष्टि सॉफ्टवेयर की जानकारी ली तथा सभी विभाग प्रमुखों को इस कार्य को तेजी से पूरा करने के निर्देश दिए। बैठक में कलेक्टर ने जिले के विभिन्न विभागों के लंबित प्रकरणों तथा पेंशन प्रकरणों पर विस्तार से चर्चा करते हुए अधिकारियों को गंभीरता से इनका त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने जिले के विकास के लिए सभी विभागों को आपसी समन्वय से बेहतर कार्य करने के निर्देश दिए है।
समय सीमा की बैठक में कलेक्टर ने जिले में खाद की उचित व्यवस्था सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिए, जिससे किसानों को खाद की कमी ना होने पाए। बैठक में कलेक्टर ने बेरोजगारी भत्ता के कार्यों की अद्यतन स्थिति की समीक्षा करते हुए सभी सीईओ को जिले में जितने भी आवेदनों का सत्यापन हो चुका है उन्हें नियमानुसार जल्द से जल्द स्वीकृति प्रदान करते हुए पात्रतानुसार निर्धारित समय सीमा में युवाओं के लिए स्कील ट्रेनिंग की व्यवस्था सुनिश्चित किये जाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कृषि एवं संबंधित विभाग के अधिकारियों से जिले में खाद के भंडारण, उपलब्धता एवं वितरण आदि की जानकारी ली और जिले में किसानों को खाद की कमी न हो इसका विशेष ध्यान रखने कहा। उन्होंने महात्मा गांधी रूरल इंडस्ट्रियल पार्क (रीपा) में स्थानीय आवश्यकता और बाजार की संभावनाओं के आधार पर विभिन्न प्रकार के उद्योग स्थापित कर अधिक से अधिक लोगों को इसके माध्यम से लाभ मिल सके इस पर कार्य करने कहा।
इसके साथ ही कलेक्टर ने बैठक में गोधन न्याय योजना, राजस्व प्रकरणों का निराकरण, आयुष्मान कार्ड, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, जल जीवन मिशन के कार्य, अमृत सरोवर योजना, विधवा पेंशन सहित विभिन्न विभाग अंतर्गत चल रहे कार्याें की समीक्षा की। इसके साथ ही कलेक्टर ने सभी विभागों के लंबित टीएल प्रकरणों की विस्तृत समीक्षा करते हुए उनका शीघ्रता से निराकरण करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही कलेक्टर ने अन्य विभिन्न महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर विस्तार से समीक्षा करते हुए आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने सभी अधिकारियों को शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन एवं विकास कार्यों में व्यक्तिगत रूचि लेकर बिना किसी लापरवाही के आमजनों को ज्यादा से ज्यादा लाभ दिलाने के निर्देश दिए हैं। बैठक में अपर कलेक्टर, सर्व एसडीएम तथा विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

Related Posts:

  • ad8cb321-a84c-44c1-bf12-cc45bd0f5a96
    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज सक्ती जिला के…
  • e46f5785-2b15-4134-8128-9b0e37cf9086
    कलेक्टर लीन हे साप्ताहिक समय सीमा के बईठक ,…
  • 8a76a906-a7c1-4eff-85d9-6f95771d3656
    कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय सीमा की बैठक
  • WhatsApp-Image-2024-04-15-at-5.58.14-PM-1
    कलेक्टर के निर्देशन म शत प्रतिशत मतदान कराये सेती…
  • 1_IMG-20241127-WA0264-887x1024-1
    नये आधार पंजीकरण एवं त्रुटि सुधार हेतु नये…
  • b615fc9f-57d5-49dd-a71c-87b9efb8fb0b
    साप्ताहिक समय सीमा के बईठक, गणतंत्र दिवस समारोह के…

Primary Sidebar

Latest News

रक्तदान शिविर ….

श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की 166वीं महाआरती में पंडित श्रीकांत शर्मा हुए शामिल

चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि…

गुप्त नवरात्रि 2026 : नवमीं तिथि पर चांपा अग्रवाल ऐरन परिवार परम सौभाग्य गौमाता के दर्शन लाभ

शेयर मार्केट में पैसा दोगुना करने का झांसा, ₹2.04 करोड़ की ठगी करने वाले पति-पत्नी गिरफ्तार

डीजल चोरी का फरार ड्राइवर पंजाब से गिरफ्तार

National Flag Adoption Day पर खास आलेख…

डीजल चोरी का फरार ड्राइवर पंजाब से गिरफ्तार

“अब शराब पीकर वाहन चलाना पड़ेगा भारी — माननीय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट जांजगीर कोर्ट ने सुनाई अनोखी सजा”

19 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ अलग अलग जगहों से 02 आरोपी गिरफ्तार

Footer

Categories

Facebook WhatsApp Twitter Instagram LinkedIn

शेयर जरूर करें...

© 2026 · cgpanchayat · Log in