• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
CG Panchayat News

CG Panchayat News

हमर पंचायत, डिजिटल पंचायत

साप्ताहिक समय सीमा के बईठक, गणतंत्र दिवस समारोह के फाइनल रिहर्सल 24 जनवरी के होही आयोजित

ज्यादा से ज्यादा आयुष्मान कार्ड बनाये सेती जिला मा कल लगाए जाहि विशेष शिविर – कलेक्टर

       सक्ती, 23 जनवरी 2024/ कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में साप्ताहिक समय सीमा की बैठक ली। समय सीमा की बैठक में कलेक्टर ने जिला अंतर्गत प्रगतिरत विभिन्न निर्माण कार्य और विभागीय कार्यों की समीक्षा की। समय सीमा की बैठक में कलेक्टर ने गणतंत्र दिवस समारोह के तैयारियों की जानकारी लेते हुवे कल 24 जनवरी को फाइनल रिहर्सल में सभी संबंधित विभागो को आवश्यक तैयारियों के साथ उपस्थित होने के निर्देश दिए। बैठक में कलेक्टर ने बताया कि गणतंत्र दिवस समारोह के मुख्य अतिथि सांसद लोकसभा क्षेत्र जांजगीर चांपा श्री गुहाराम अजगल्ले होंगे। उन्होंने गणतंत्र दिवस के अवसर पर कार्यक्रम स्थल पर व्यवस्थित बैठक व्यवस्था, साज-सज्जा, साउंड सिस्टम, झाकी प्रदर्शन, बेरिकेटिंग, पेयजल, विद्युत व्यवस्था, फायर ब्रिगेड, एम्बुलेंस सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाए सुनिश्चित करने संबंधित विभागो को निर्देश दिए हैं। कलेक्टर ने सभी तहसीलदारों को गणतंत्र दिवस के आमंत्रण पत्र का वितरण सभी संबंधितो को 26 जनवरी के पूर्व समय रहते सुव्यस्थित ढंग से कराने कहा है। कलेक्टर ने जिले में आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए नामजद ड्यूटी लगाते हुवे जिले में कल विशेष शिविर लगाकर ज्यादा से ज्यादा आयुष्मान कार्ड बनाने के निर्देश दिए है। 
    समय सीमा की बैठक में कलेक्टर ने सभी जनपदों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को फील्ड में चल रहे कार्यों का नियमित रूप से संबंधित स्थलों पर जाकर निरीक्षण करने तथा कार्यों में गुणवत्ता और तेजी लाने कहा। कलेक्टर ने सभी शासकीय कार्यालयों में 26 जनवरी को सुबह 7 बजे ध्वजारोहण कराने के बाद जिला स्तरीय मुख्य समारोह में शामिल होने कहा। उन्होंने सभी सीईओ और सीएमओ को अपने अपने क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित कर ध्वजारोहण कराए जाने के निर्देश दिए है। उन्होंने सभी विभागो के अधिकारियो को ध्वजारोहण के नियमो का पालन करते हुवे गरिमापूर्वक ध्वजारोहण कराए जाने कहा है। कलेक्टर ने धान खरीदी कार्य की विस्तार से समीक्षा करते हुवे धान खरीदी के अंतिम समय में अवैध धान परिवहन व अवैध धान खपाए जाने पर तहसीलदारों को विशेष नजर रखते हुवे कार्यवाही करने के निर्देश दिए। बैठक में कलेक्टर ने जनदर्शन, समय-सीमा सहित अन्य लंबित प्रकरणों का प्राथमिकता से निराकरण करने के निर्देश दिए है। कलेक्टर ने जिले में संचालित पोषण पुनर्वास केंद्र में भर्ती बच्चो की अद्यतन स्थिति की जानकारी लेते हुवे पात्रतानुसार निर्धारित सभी बच्चो को इसका लाभ दिलाने कहा। 
    इसके साथ ही बैठक में कलेक्टर ने जिले में विकसित भारत संकल्प यात्रा अंतर्गत अब तक आयोजित शिविर और बचे हुवे शिविर की जानकारी लेते हुवे स्वास्थ्य कैंप, उज्जवला योजना, धरती कहे पुकार, मेरी कहानी मेरी जुबानी सहित अन्य विविध आयोजन के अद्यतन स्थिति की जानकारी ली तथा आवश्यक निर्देश दिए। साथ ही आयुष्मान कार्ड योजना, पीएम आवास योजना, पेंशन प्रकरण, जल जीवन मिशन, अविवादित नामांतरण, खाता विभाजन, नक्शा अद्यतीकरण सहित अन्य निर्माण कार्य तथा डीएमएफ सहित अन्य कार्यों की अद्यतन स्थिति की समीक्षा किए। बैठक में अपर कलेक्टर श्री बीरेंद्र कुमार लकड़ा, अपर कलेक्टर व एसडीएम सुश्री दिव्या अग्रवाल, एसडीएम सक्ती श्री पंकज डाहिरे, एसडीएम मालखरौदा श्री अरूण सोम सहित सहित सभी विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

Related Posts:

  • ad8cb321-a84c-44c1-bf12-cc45bd0f5a96
    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज सक्ती जिला के…
  • e46f5785-2b15-4134-8128-9b0e37cf9086
    कलेक्टर लीन हे साप्ताहिक समय सीमा के बईठक ,…
  • 8a76a906-a7c1-4eff-85d9-6f95771d3656
    कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय सीमा की बैठक
  • WhatsApp Image 2026-09-08 at 5.38.05 PM
    कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ने ली साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक
  • WhatsApp Image 2026-03-25 at 9.20.56 AM
    कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय सीमा की बैठक
  • img-20260324-wa0045281295624070397258009838
    कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय सीमा की बैठक,दुर्घटना…

Primary Sidebar

Latest News

सार्वजनिक स्थान पर तलवारनुमा हथियार लेकर घूम रहा आरोपी गिरफ्तार

बेलादुला के 90 वर्षीय छोटू लाल देवांगन का निधन

संस्कृत के आदि कवि महर्षि वाल्मीकि सामाजिक समरसता व समानता के प्रतीक:

आम लोगों के प्रयासों को जानने और उनके योगदान को नमन करने की तीर्थयात्रा है मन की बात… प्रधानमंत्री

रायगढ़ की 268 ग्राम पंचायतों को बाल विवाह मुक्त बनाने की तैयारी, 27 नवंबर को होगी विशेष ग्राम सभा

बावन परी का दाव लगाते 03 जुआडी चढे मुलमुला पुलिस के हत्थे

’ थाना बलौदा क्षेत्रातंर्गत बुडगहन जंगल मे जुआ खेलते 03 जुआडिया गिरफ्तार

शरद पूर्णिमा पर साल्हे में दिखेगा आस्था का सैलाब

FDA ने पतंजलि घी को बताया असुरक्षित, दिया ये आदेश

न ट्यूशन, न कोचिंग… बच्चों का भविष्य संवारने 11 गांवों ने लिया बड़ा फैसला, शाम 6 बजे के बाद घर से बाहर निकलने पर रोक!

Footer

Categories

Facebook WhatsApp Twitter Instagram LinkedIn

शेयर जरूर करें...

© 2026 · cgpanchayat · Log in