• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
CG Panchayat News

CG Panchayat News

हमर पंचायत, डिजिटल पंचायत

कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना ने ली महिला एवं बाल विकास विभाग की समीक्षा बैठक

कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना ने ली महिला एवं बाल विकास विभाग की समीक्षा बैठक

संवाददाता राम कुमार मनहर मोबाईल नंबर 9977109155 बेलादुला

शासन की योजनाओं का लाभ दिलवाना हमारा लक्ष्य- कलेक्टर पन्ना

बेलादुला / 6 फरवरी 2023/ कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना ने महिला एवं बाल विकास विभाग अंतर्गत सीडीपीओ और सुपरवाइजर के साथ बैठक कर उन्हें सुपोषण अभियान के बेहतर क्रियान्वयन पर विस्तार से दिशा-निर्देश देते हुए बेहतर काम करने के लिए उत्साह वर्धन किया। उन्होंने बैठक में अधिकारियों से कहा कि सुपोषण अभियान से जुड़े सभी विभागों के समन्वित प्रयास से सक्ती जिले में कुपोषण की दर घटनी चाहिए। उन्हीने इसी समन्वय के साथ जिले को कुपोषण मुक्त बनाने का प्रयास करना होगा। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी में बच्चों को गर्म भोजन के साथ अतिरिक्त पोषण आहार में अंडा, रेडी टू इट दिए जा रहे हैं, जो प्रभावी साबित हुए हैं। बच्चों के परिजनों को भी पोषण युक्त आहार की जानकारी दें और उसका पालन करने प्रेरित करें। बैठक के दौरान कलेक्टर पन्ना ने सक्ती जिले के सभी ब्लॉक के आंकड़ों का अवलोकन किया और कहा कि गलत आंकड़े बिलकुल भी बर्दास्त नहीं किये जायेंगे। और ब्लॉक में किसी भी प्रकार की समस्या आए तो वे सीधा एसडीएम से मिल कर उस समस्या निराकरण करे और साथ ही साथ सुपोषण अभियान के तहत जन चौपाल होनी चाहिए ताकि आमजनों तक सीधी जानकारी दी जा सके। साथ ही हर हफ्ते एक जनचौपाल होने चाहिए जिससे गाँव के लोगो से परिचय बढ़े ताकि उनको ग्राउंड लेवल की जानकारी मिल सके। कलेक्टर पन्ना ने कहा कि आगामी समय में कार्ययोजना के अनुसार कुपोषित की श्रेणी में चिन्हांकित बच्चों के घरों में जाकर जानकारी दे। इनकी ग्रोथ की समुचित निगरानी निर्धारित की जाएगी और विभिन्न पर्वों पर टीम द्वारा निरीक्षण किया जाएगा। बैठक में पोषण पुनर्वास केन्द्रों, सुपोषण अभियान तथा शासन की विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन पर विस्तार से चर्चा की गई। कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना ने कहा की शासन की यह एक योजना है। हमारी पहली पहल यह होनी चाहिए की इन योजनाओं का लाभ ज्यादा से ज्यादा लोगो तक पहुँचाया जा सके। बैठक में नूपुर राशि पन्ना ने कहा कि आंगनबाड़ी केन्द्रों में कार्यकर्ता तथा सहायिका नियमित उपस्थित रहे, केन्द्रों में साफ-सफाई, पानी, शौचालयों की अच्छी व्यवस्था हो, बच्चों तथा उनके परिजनों को स्वच्छता के लिए प्रेरित करें। इस मीटिंग के दौरान सभी ब्लॉक के सीडीपीओ और सुपरवाईज़र्स उपस्थित थे।

http://cgpanchayatnews.com/wp-content/uploads/2023/02/WhatsApp-Video-2023-02-06-at-4.55.29-PM.mp4
http://cgpanchayatnews.com/wp-content/uploads/2023/02/WhatsApp-Video-2023-02-06-at-4.55.31-PM.mp4
http://cgpanchayatnews.com/wp-content/uploads/2023/02/WhatsApp-Video-2023-02-06-at-4.55.42-PM.mp4

Related Posts:

  • e46f5785-2b15-4134-8128-9b0e37cf9086
    कलेक्टर लीन हे साप्ताहिक समय सीमा के बईठक ,…
  • 8a76a906-a7c1-4eff-85d9-6f95771d3656
    कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय सीमा की बैठक
  • WhatsApp Image 2026-03-25 at 9.20.56 AM
    कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय सीमा की बैठक
  • img-20260324-wa0045281295624070397258009838
    कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय सीमा की बैठक,दुर्घटना…
  • जनदर्शन में कलेक्टर को अपनी समस्याएं बताने दूर-दूर के गांव से पहुंच रहे ग्रामीण  जनदर्शन में आज कुल 26 आवेदन हुए प्राप्त
    जनदर्शन में कलेक्टर को अपनी समस्याएं बताने दूर-दूर…
  • कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय सीमा की बैठक कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय सीमा की बैठक कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय सीमा की बैठक कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय सीमा की बैठक
    कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय सीमा की बैठक कलेक्टर ने…

Primary Sidebar

Latest News

रक्तदान शिविर ….

श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की 166वीं महाआरती में पंडित श्रीकांत शर्मा हुए शामिल

चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि…

गुप्त नवरात्रि 2026 : नवमीं तिथि पर चांपा अग्रवाल ऐरन परिवार परम सौभाग्य गौमाता के दर्शन लाभ

शेयर मार्केट में पैसा दोगुना करने का झांसा, ₹2.04 करोड़ की ठगी करने वाले पति-पत्नी गिरफ्तार

डीजल चोरी का फरार ड्राइवर पंजाब से गिरफ्तार

National Flag Adoption Day पर खास आलेख…

डीजल चोरी का फरार ड्राइवर पंजाब से गिरफ्तार

“अब शराब पीकर वाहन चलाना पड़ेगा भारी — माननीय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट जांजगीर कोर्ट ने सुनाई अनोखी सजा”

19 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ अलग अलग जगहों से 02 आरोपी गिरफ्तार

Footer

Categories

Facebook WhatsApp Twitter Instagram LinkedIn

शेयर जरूर करें...

© 2026 · cgpanchayat · Log in