• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
CG Panchayat News

CG Panchayat News

हमर पंचायत, डिजिटल पंचायत

कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी आमजनों की विभिन्न समस्याएं*

जनदर्शन में कुल 20 आवेदन हुए प्राप्त*

जिला संवाददाता डॉ. राम कुमार मनहर

  सक्ती/बेलादुला 19 मई 2026// जिला कार्यालय में आयोजित हुए कलेक्टर जनदर्शन में आज कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री अमृत विकास तोपनो द्वारा जिले के दूर दराज के इलाकों से आए विभिन्न लोगों की समस्याएं सुनी गई। जनदर्शन में आज अलग-अलग समस्याओं के निराकरण हेतु कुल 20 आवेदन प्राप्त हुए। जिस पर कलेक्टर ने प्राप्त आवेदनों को कलेक्ट्रेट परिसर सभाकक्ष में उपस्थित संबंधित अधिकारियों को तत्काल देकर यथाशीघ्र नियमानुसार त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए है। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ श्री वासु जैन, अपर कलेक्टर श्री बीरेंद्र लकड़ा सहित सभी संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।


         जनदर्शन में आज तहसील सक्ती अंतर्गत ग्राम रीवापाली निवासी श्री श्याम कुमार उरांव ने विकलांग के आधार पर अनुदान प्रदान करने के सम्बन्ध में, तहसील बाराद्वार अंतर्गत ग्राम किरारी निवासी श्री सुरेन्द्र दास महंत ने अपने मिटटी के घर आंधी बरसात से क्षतिग्रस्त होने एवं मकान धसकने के कारण शासन से सहायता राशि दिलाए जाने के संबंध, तहसील मालखरौदा अंतर्गत ग्राम अमेराडीह निवासी श्री घनश्याम कुर्रे ने मुख्यमंत्री राहत कोष अंतर्गत गंभीर मेडिकल इमरजेंसी एवं आर्थिक सहायता हेतु निवेदन के संबंध में, तहसील डभरा अंतर्गत ग्राम चुरतेला निवासी श्री सुकलाल सिदार ने सीमांकन करवाने के संबंध में, तहसील बाराद्वार अंतर्गत ग्राम जर्वे निवासी श्रीमती पुष्पांजलि सोनवानी ने ने ग्राम पंचायत जर्वे में बोर खनन एवं नलकूप स्थापना की स्वीकृति प्रदान करने के संबंध में, तहसील बाराद्वार अंतर्गत ग्राम रानीगांव निवासी श्री गनेश राम ने मनरेगा रोजगार गारंटी में नाम जोड़ने के संबंध में, तहसील बाराद्वार अंतर्गत ग्राम नया बाराद्वार निवासी श्री रामबाबू राठौर ने ग्राम जर्वे स्थित अपनी जमीन का मूल नक्शा बटांकन करने के संबंध में सहित अन्य विभिन्न आवेदको द्वारा साप्ताहिक जनदर्शन में आवेदन दिया गया।

उल्लेखनीय है कि आमजनों की समस्याओं का प्राथमिकता के साथ तथा शीघ्र निराकरण करने के उद्देश्य से कलेक्ट्रेट कार्यालय में प्रत्येक सप्ताह के मंगलवार को जिला स्तरीय जनदर्शन का आयोजन किया जा रहा है।

Related Posts:

  • जनदर्शन में कलेक्टर को अपनी समस्याएं बताने दूर-दूर के गांव से पहुंच रहे ग्रामीण  जनदर्शन में आज कुल 26 आवेदन हुए प्राप्त
    जनदर्शन में कलेक्टर को अपनी समस्याएं बताने दूर-दूर…
  • 3e2b0f83-d3d2-489a-8a99-0490ded147a2
    कलेक्टर जनदर्शन म आमजन के सुनीन हे समस्या, समय सीमा…
  • WhatsApp-Image-2024-04-15-at-5.58.14-PM-1
    कलेक्टर के निर्देशन म शत प्रतिशत मतदान कराये सेती…
  • 29b63420-8ce1-4bd4-945d-fe0b01881028
    कलेक्टर जनदर्शन म आमजन के सुनीन समस्या, जनदर्शन म…
  • जनदर्शन में आमलोगों की सुनी गई समस्याएं  जनदर्शन में आज कुल 74 आवेदन हुए प्राप्त
    जनदर्शन में आमलोगों की सुनी गई समस्याएं जनदर्शन में…
  • WhatsApp Image 2026-03-25 at 9.20.19 AM
    कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी आमजनों की विभिन्न समस्याएं

Primary Sidebar

Latest News

रक्तदान शिविर ….

श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की 166वीं महाआरती में पंडित श्रीकांत शर्मा हुए शामिल

चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि…

गुप्त नवरात्रि 2026 : नवमीं तिथि पर चांपा अग्रवाल ऐरन परिवार परम सौभाग्य गौमाता के दर्शन लाभ

शेयर मार्केट में पैसा दोगुना करने का झांसा, ₹2.04 करोड़ की ठगी करने वाले पति-पत्नी गिरफ्तार

डीजल चोरी का फरार ड्राइवर पंजाब से गिरफ्तार

National Flag Adoption Day पर खास आलेख…

डीजल चोरी का फरार ड्राइवर पंजाब से गिरफ्तार

“अब शराब पीकर वाहन चलाना पड़ेगा भारी — माननीय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट जांजगीर कोर्ट ने सुनाई अनोखी सजा”

19 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ अलग अलग जगहों से 02 आरोपी गिरफ्तार

Footer

Categories

Facebook WhatsApp Twitter Instagram LinkedIn

शेयर जरूर करें...

© 2026 · cgpanchayat · Log in