• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
CG Panchayat News

CG Panchayat News

हमर पंचायत, डिजिटल पंचायत

कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी आमजनों की विभिन्न समस्याएं

आज जनदर्शन में कुल 22 आवेदन हुए प्राप्त

           सक्ती, 24 मार्च 2026// जिला कार्यालय में आयोजित हुए कलेक्टर जनदर्शन में आज कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री अमृत विकास तोपनो द्वारा जिले के दूर दराज के इलाकों से आए विभिन्न लोगों की समस्याएं सुनी गई। जनदर्शन में आज अलग-अलग समस्याओं के निराकरण हेतु कुल 22 आवेदन प्राप्त हुए। जिस पर कलेक्टर ने प्राप्त आवेदनों को कलेक्ट्रेट परिसर सभाकक्ष में उपस्थित संबंधित अधिकारियों को तत्काल देकर यथाशीघ्र नियमानुसार त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए है। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ श्री वासु जैन, अपर कलेक्टर श्री बीरेंद्र लकड़ा सहित सभी संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।


         जनदर्शन में आज तहसील बाराद्वार अंतर्गत ग्राम पलाड़ी खुर्द निवासी श्रीमती सीमा सहिस ने निर्धन कन्या विवाह सहायता हेतु आवेदन पत्र के सबंध में, तहसील अड़भार अंतर्गत ग्राम बंदोरा निवासी श्रीमती सुन्दर बाई ने दस किलो प्रमाणिकता राशन कार्ड निरस्त कर 35 किलो राशन कार्ड जारी करने के सम्बन्ध में, तहसील जैजैपुर अंतर्गत ग्राम बेलादुला निवासी श्री कुंजराम पिता रामाधार ने कुंजराम के हक व स्वामित्व की भूमि पर तहसीलदार जैजैपुर के द्वारा श्री दरसराम भारद्वाज का गलत एवं फर्जी तरीके से नाम दर्ज किए जाने के खिलाफ आपत्ति दर्ज करने के संबंध में, तहसील सक्ती अंतर्गत ग्राम नवापारा कला निवासी श्री अशोक सिंह कंवर ने पीएम किसान सम्मान निधि की राशि प्रदान कराने के संबंध में, तहसील मालखरौदा अंतर्गत ग्राम सतगढ़ निवासी श्री छतराम चंद्रा ने ग्राम पंचायत अमेराडीह आश्रित ग्राम सतगढ़ से सेवा सहकारी समिति अलग कर नया सेवा सहकारी समिति बनाने के सम्बन्ध में सहित अन्य विभिन्न आवेदको द्वारा साप्ताहिक जनदर्शन में आवेदन दिया गया। उल्लेखनीय है कि आमजनों की समस्याओं का प्राथमिकता के साथ तथा शीघ्र निराकरण करने के उद्देश्य से कलेक्ट्रेट कार्यालय में प्रत्येक सप्ताह के मंगलवार को जिला स्तरीय जनदर्शन का आयोजन किया जा रहा है।

Related Posts:

  • जनदर्शन में कलेक्टर को अपनी समस्याएं बताने दूर-दूर के गांव से पहुंच रहे ग्रामीण  जनदर्शन में आज कुल 26 आवेदन हुए प्राप्त
    जनदर्शन में कलेक्टर को अपनी समस्याएं बताने दूर-दूर…
  • 3e2b0f83-d3d2-489a-8a99-0490ded147a2
    कलेक्टर जनदर्शन म आमजन के सुनीन हे समस्या, समय सीमा…
  • WhatsApp-Image-2024-04-15-at-5.58.14-PM-1
    कलेक्टर के निर्देशन म शत प्रतिशत मतदान कराये सेती…
  • जनदर्शन में आमलोगों की सुनी गई समस्याएं  जनदर्शन में आज कुल 74 आवेदन हुए प्राप्त
    जनदर्शन में आमलोगों की सुनी गई समस्याएं जनदर्शन में…
  • 8a76a906-a7c1-4eff-85d9-6f95771d3656
    कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय सीमा की बैठक
  • 29b63420-8ce1-4bd4-945d-fe0b01881028
    कलेक्टर जनदर्शन म आमजन के सुनीन समस्या, जनदर्शन म…

Primary Sidebar

Latest News

रक्तदान शिविर ….

श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की 166वीं महाआरती में पंडित श्रीकांत शर्मा हुए शामिल

चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि…

गुप्त नवरात्रि 2026 : नवमीं तिथि पर चांपा अग्रवाल ऐरन परिवार परम सौभाग्य गौमाता के दर्शन लाभ

शेयर मार्केट में पैसा दोगुना करने का झांसा, ₹2.04 करोड़ की ठगी करने वाले पति-पत्नी गिरफ्तार

डीजल चोरी का फरार ड्राइवर पंजाब से गिरफ्तार

National Flag Adoption Day पर खास आलेख…

डीजल चोरी का फरार ड्राइवर पंजाब से गिरफ्तार

“अब शराब पीकर वाहन चलाना पड़ेगा भारी — माननीय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट जांजगीर कोर्ट ने सुनाई अनोखी सजा”

19 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ अलग अलग जगहों से 02 आरोपी गिरफ्तार

Footer

Categories

Facebook WhatsApp Twitter Instagram LinkedIn

शेयर जरूर करें...

© 2026 · cgpanchayat · Log in