• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
CG Panchayat News

CG Panchayat News

हमर पंचायत, डिजिटल पंचायत

कलेक्टर जनदर्शन म सुनीन हे आमजन के सब समस्या

जनदर्शन म कुल 29 आवेदन मिलीस

जिला संवाददाता राम कुमार मनहर जिला शक्ति

सक्ती/बेलादुला 10 जून 2025 // जिला कार्यालय में आयोजित हुए कलेक्टर जनदर्शन में आज कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री अमृत विकास तोपनो द्वारा जिले के दूर दराज के इलाकों से आए विभिन्न लोगों की समस्याएं सुनी गई । जनदर्शन में आज अलग-अलग समस्याओं के निराकरण हेतु कुल 29 आवेदन प्राप्त हुए। जिस पर कलेक्टर ने प्राप्त आवेदनों को कलेक्ट्रेट परिसर सभाकक्ष में उपस्थित संबंधित अधिकारियों को तत्काल देकर यथाशीघ्र नियमानुसार त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए है। इस दौरान अपर कलेक्टर श्री बीरेंद्र लकड़ा और सभी संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
जनदर्शन में आज तहसील हसौद अंतर्गत ग्राम धमनी निवासी शंभूलाल ने सीमांकन करवाने के सम्बन्ध में, तहसील बाराद्वार अंतर्गत ग्राम सकरेली निवासी कस्तूरी बाई राठौर ने लोन का समय बढ़ाने के सम्बन्ध में, तहसील अड़भार अंतर्गत ग्राम अड़भार निवासी पदुमलाल कर्ष (पूर्व सैनिक) रिटायरमेंट के बाद जीवन बीमा एवं छुट्टी का पैसा दिलवाने के सम्बन्ध में, तहसील डभरा अंतर्गत ग्राम गांड़ापाली के समस्त ग्रामवासियों ने ग्रामीण सड़क को चंद्रपुर डभरा मुख्य सड़क मार्ग में जोड़ने के सम्बन्ध में, तहसील अड़भार अंतर्गत ग्राम मंद्रागोड़ी निवासी माधोराम सतनामी ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि राशि दिलाने के सम्बन्ध में, तहसील जैजैपुर अंतर्गत ग्राम कारीभांवर निवासी गोविंदा खान ने ग्राम को पृथक राजस्व ग्राम बनाने के सम्बन्ध में, तहसील चंद्रपुर अंतर्गत ग्राम बिनौधा के समस्त ग्रामवासियों ने माध्यमिक शाला भवन स्वीकृति करने के सम्बन्ध में, जनपद पंचायत डभरा अंतर्गत ग्राम बिनौधा निवासी ओमप्रकाश पटेल ने पंचायत भवन स्वीकृत करवाने के सम्बन्ध में, तहसील डभरा अंतर्गत ग्राम तेंदुमुड़ी निवासी अमृत लाल चंद्रा ने मुआवजा दिलवाने के सम्बन्ध में, तहसील हसौद अंतर्गत ग्राम भातमाहुल निवासी फिरत यादव ने अवैध कब्जा पर स्थगन आदेश जारी करने के सम्बन्ध में, विकासखण्ड सक्ती अंतर्गत ग्राम किरारी निवासी सुमित्रा ने प्रधानमंत्री आवास दिलाने के सम्बन्ध में सहित विभिन्न आवेदको द्वारा साप्ताहिक जनदर्शन में आवेदन दिया गया l उल्लेखनीय है कि आमजनों की समस्याओं का प्राथमिकता के साथ तथा शीघ्र निराकरण करने के उद्देश्य से कलेक्ट्रेट कार्यालय में प्रत्येक सप्ताह के मंगलवार को जिला स्तरीय जनदर्शन का आयोजन किया जा रहा है।

Related Posts:

  • जनदर्शन में आमलोगों की सुनी गई समस्याएं  जनदर्शन में आज कुल 74 आवेदन हुए प्राप्त
    जनदर्शन में आमलोगों की सुनी गई समस्याएं जनदर्शन में…
  • जनदर्शन में कलेक्टर को अपनी समस्याएं बताने दूर-दूर के गांव से पहुंच रहे ग्रामीण  जनदर्शन में आज कुल 26 आवेदन हुए प्राप्त
    जनदर्शन में कलेक्टर को अपनी समस्याएं बताने दूर-दूर…
  • 3e2b0f83-d3d2-489a-8a99-0490ded147a2
    कलेक्टर जनदर्शन म आमजन के सुनीन हे समस्या, समय सीमा…
  • WhatsApp-Image-2024-04-15-at-5.58.14-PM-1
    कलेक्टर के निर्देशन म शत प्रतिशत मतदान कराये सेती…
  • 29b63420-8ce1-4bd4-945d-fe0b01881028
    कलेक्टर जनदर्शन म आमजन के सुनीन समस्या, जनदर्शन म…
  • WhatsApp Image 2026-06-10 at 10.13.29 AM
    *कलेक्टर जनदर्शन म सुनीन हे आमजन के सबो समस्या,…

Primary Sidebar

Latest News

रक्तदान शिविर ….

श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की 166वीं महाआरती में पंडित श्रीकांत शर्मा हुए शामिल

चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि…

गुप्त नवरात्रि 2026 : नवमीं तिथि पर चांपा अग्रवाल ऐरन परिवार परम सौभाग्य गौमाता के दर्शन लाभ

शेयर मार्केट में पैसा दोगुना करने का झांसा, ₹2.04 करोड़ की ठगी करने वाले पति-पत्नी गिरफ्तार

डीजल चोरी का फरार ड्राइवर पंजाब से गिरफ्तार

National Flag Adoption Day पर खास आलेख…

डीजल चोरी का फरार ड्राइवर पंजाब से गिरफ्तार

“अब शराब पीकर वाहन चलाना पड़ेगा भारी — माननीय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट जांजगीर कोर्ट ने सुनाई अनोखी सजा”

19 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ अलग अलग जगहों से 02 आरोपी गिरफ्तार

Footer

Categories

Facebook WhatsApp Twitter Instagram LinkedIn

शेयर जरूर करें...

© 2026 · cgpanchayat · Log in