• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
CG Panchayat News

CG Panchayat News

हमर पंचायत, डिजिटल पंचायत

कलेक्टर लीना कमलेश मंडावी कृषि आऊ उद्यानिकी विभाग के समीक्षा बैठक लीन हे

प्रमोद कुमार सोनवानी

गौरेला पेंड्रा मरवाही। किसानों का आय बढ़ाने के लिए रबी मौसम में दलहन, तिलहन एवं नगदी फसलों का रकबा बढ़ाने कलेक्टर लीना कमलेश मंडावी ने कृषि एवं उद्यानिकी विभाग को निर्देश दिए हैं। उन्होंने कलेक्ट्रेट के अरपा सभा कक्ष में कृषि और उद्यानिकी विभाग के जिला एवं मैदानी अधिकारियों की बैठक लेकर विभागीय योजनाओं, गतिविधियों एवं उपलब्धियों आदि की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि रबी सीजन 2025-26 में धान के फसल में कमी लाना है और रबी का क्षेत्राच्छादन बढ़ाना है। इसके लिए किसानों को चना, मसूर, उड़द, मूंग, राई, तोरिया, सरसों, अलसी और उद्यानिकी फसलों के लिए प्रेरित करना है, जिससे कम लागत और कम मेहनत में उन्हें उनकी उपज का अच्छी दाम मिल सके। बैठक में उप संचालक कृषि ने बताया कि जिले में रबी फसलों के लिए मौसम अनुकूल है। पिछले वर्ष रबी फसलों के लिए 9092 हेक्टेयर क्षेत्र का लक्ष्य था, जिसे बढ़ाकर इस वर्ष 10996 हेक्टेयर कर दिया गया है।

कलेक्टर ने किसानों को वितरित किए जा रहे बीजों का सही उपयोग हो, इसके लिए लगातार मॉनीटरिंग करने के निर्देश दिए। उन्होंने अल्पकालीन ऋण वितरण, लक्ष्य के अनुरूप उपलब्धि प्राप्त करने, केसीसी, एग्रीस्टैक पंजीयन, पीएम सम्मान निधि, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, ऑयल पाम, फेंसिंग, मिट्टी परीक्षण, फलदार पौधे लगाने, मसाला क्षेत्र विस्तार, राष्ट्रीय बागवानी मिशन के अंतर्गत पुष्प क्षेत्र विस्तार, शेडनेट, पॉलीहाउस, माली प्रशिक्षण, जिला स्तरीय सेमिनार के आयोजन आदि की समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिए। कलेक्टर ने जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए वर्मी कम्पोस्ट बनाने के लिए टांके का निर्माण करने और प्रत्येक ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारियों को अपने कार्य क्षेत्र में एक मॉडल किसान बनाने कहा, जिससे अन्य किसान उनसे प्रेरित हो सके। बैठक में जिला पंचायत सीईओ मुकेश रावटे, उप संचालक कृषि सत्यजीत कंवर, उप संचालक उद्यानिकी कमलेश दीवान सहित कृषि एवं उद्यानिकी विभाग के सभी मैदानी अधिकारी उपस्थित थे।

Related Posts:

  • नूपुर राशि पन्ना
    लाभप्रद लघु धान्य (मिलेट्स) फसलो की पैदावार में…
  • WhatsApp-Image-2023-12-06-at-18.05.07
    फसल बीमा जागरूकता रथ ला अपर कलेक्टर हरी झंडी दिखाके…
  • e46f5785-2b15-4134-8128-9b0e37cf9086
    कलेक्टर लीन हे साप्ताहिक समय सीमा के बईठक ,…
  • 8a76a906-a7c1-4eff-85d9-6f95771d3656
    कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय सीमा की बैठक
  • WhatsApp Image 2026-03-25 at 9.20.56 AM
    कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय सीमा की बैठक
  • img-20260324-wa0045281295624070397258009838
    कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय सीमा की बैठक,दुर्घटना…

Primary Sidebar

Latest News

रक्तदान शिविर ….

श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की 166वीं महाआरती में पंडित श्रीकांत शर्मा हुए शामिल

चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि…

गुप्त नवरात्रि 2026 : नवमीं तिथि पर चांपा अग्रवाल ऐरन परिवार परम सौभाग्य गौमाता के दर्शन लाभ

शेयर मार्केट में पैसा दोगुना करने का झांसा, ₹2.04 करोड़ की ठगी करने वाले पति-पत्नी गिरफ्तार

डीजल चोरी का फरार ड्राइवर पंजाब से गिरफ्तार

National Flag Adoption Day पर खास आलेख…

डीजल चोरी का फरार ड्राइवर पंजाब से गिरफ्तार

“अब शराब पीकर वाहन चलाना पड़ेगा भारी — माननीय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट जांजगीर कोर्ट ने सुनाई अनोखी सजा”

19 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ अलग अलग जगहों से 02 आरोपी गिरफ्तार

Footer

Categories

Facebook WhatsApp Twitter Instagram LinkedIn

शेयर जरूर करें...

© 2026 · cgpanchayat · Log in