• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
CG Panchayat News

CG Panchayat News

हमर पंचायत, डिजिटल पंचायत

छत्तीसगढ़ बोर्ड परीक्षा के विद्यार्थियों के लिए हेल्पलाइन सेवा शुरू कॉल पर मिलेगा समस्या का समाधान

रायपुर। CG NEWS : छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिम) 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा को लेकर विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों की सहायता के लिए 15 फरवरी से हेल्पलाइन सेवा शुरू कर रहा है। इस पहल के तहत परीक्षा और विषय संबंधी समस्याओं का समाधान विशेषज्ञों द्वारा किया जाएगा।
मंडल की अध्यक्ष रेणु जी. पिल्ले और सचिव पुष्पा साहू के निर्देश पर इस हेल्पलाइन का संचालन किया जा रहा है। छात्र सुबह 10:30 बजे से शाम 05:00 बजे तक टोल-फ्री नंबर 1800-2334363 पर कॉल कर अपनी समस्याओं का समाधान प्राप्त कर सकते हैं। 15 से 27 फरवरी तक, अंग्रेजी, गणित, भौतिक शास्त्र, रसायन शास्त्र, जीव विज्ञान और लेखाशास्त्र के विषय विशेषज्ञों द्वारा विद्यार्थियों की कठिनाइयों को दूर किया जाएगा। इसके साथ ही, मनोचिकित्सक, मनोवैज्ञानिक और शैक्षिक अभिप्रेरक परीक्षा-भय और तनाव जैसी समस्याओं के समाधान हेतु परामर्श देंगे।पहले चरण के बाद, दूसरा चरण 28 फरवरी से 27 मार्च तक चलेगा, जिसमें विषय विशेषज्ञ और मंडल के अधिकारी आगामी परीक्षाओं से संबंधित समस्याओं का समाधान करेंगे। इस हेल्पलाइन सेवा से विद्यार्थियों को न केवल विषयों की जटिलताओं को हल करने में मदद मिलेगी, बल्कि मानसिक तनाव को कम करने के लिए परामर्श भी उपलब्ध कराया जाएगा।

Related Posts:

  • ro2acfv8_mmm_625x300_10_December_24
    छत्तीसगढ़ म 1 मार्च ले 12वीं आऊ 3 मार्च ले 10वीं के…
  • वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू की स्मृति में प्रतिभा सम्मान समारोह, छात्र-छात्राओं में दिखा उत्साह - जैजैपुर विधायक और कलेक्टर समेत अन्य अतिथि रहे मौजूद, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय घिवरा में हुआ आयोजन
    वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू की स्मृति में प्रतिभा…
  • WhatsApp Image 2026-07-08 at 4.53.48 PM
    जेठा टोल बैरियर हटाने लोग हुए लामबंद…
  • Untitled-x
    नशा मुक्त समाज और युवा थीम के साथ सात दिवसीय विशेष…
  • सम्मान मिलने से छात्र-छात्राओं का बढ़ेगा उत्साह : डॉ. झा, वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू की स्मृति में शासकीय टीसीएल स्नातकोत्तर महाविद्यालय के 22 प्रतिभावान छात्र-छात्राओं का हुआ सम्मान, अतिथियों एवं छात्र-छात्राओं ने की आयोजन की सराहना, कॉलेज के वार्षिकोत्सव में छात्र-छात्राओं का दिखा उत्साह
    सम्मान मिलने से छात्र-छात्राओं का बढ़ेगा उत्साह :…
  • c8b1d2c3-a0f5-4682-a2b2-28132324529d
    युक्तियुक्तकरण ले शिक्षा व्यवस्था होही मजबूत-…

Primary Sidebar

Latest News

रक्तदान शिविर ….

श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की 166वीं महाआरती में पंडित श्रीकांत शर्मा हुए शामिल

चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि…

गुप्त नवरात्रि 2026 : नवमीं तिथि पर चांपा अग्रवाल ऐरन परिवार परम सौभाग्य गौमाता के दर्शन लाभ

शेयर मार्केट में पैसा दोगुना करने का झांसा, ₹2.04 करोड़ की ठगी करने वाले पति-पत्नी गिरफ्तार

डीजल चोरी का फरार ड्राइवर पंजाब से गिरफ्तार

National Flag Adoption Day पर खास आलेख…

डीजल चोरी का फरार ड्राइवर पंजाब से गिरफ्तार

“अब शराब पीकर वाहन चलाना पड़ेगा भारी — माननीय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट जांजगीर कोर्ट ने सुनाई अनोखी सजा”

19 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ अलग अलग जगहों से 02 आरोपी गिरफ्तार

Footer

Categories

Facebook WhatsApp Twitter Instagram LinkedIn

शेयर जरूर करें...

© 2026 · cgpanchayat · Log in