• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
CG Panchayat News

CG Panchayat News

हमर पंचायत, डिजिटल पंचायत

चावल खरीदी बिक्री के नाम पर 170000/- रुपए की धोखाधड़ी करने वाला आरोपी चढ़ा कोतवाली पुलिस के हत्थे

  • शातिर आरोपी को बिहार से कोतवाली जांजगीर एवं सायबर टीम की सक्रियता से पकड़ने में मिली सफलता
  • आरोपी द्वारा शातिर तरीके से मोबाइल के माध्यम से सौदा करना एवं फोन पे से रकम लेने के बाद मोबाइल को बंद कर की गई ठगी
  • आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोबाइल, बैंक खाता तथा अन्य दस्तावेज किया गया जप्त
  • *गिरफ्तार आरोपी
  • * ओम प्रकाश शर्मा पिता दीप लाल शर्मा निवासी बिहार*
  • जिले के प्रभारी पुलिस अधीक्षक श्रीमती निवेदिता पॉल (रापुसे) के द्वारा आरोपी के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने के दिए गए थे निर्देश मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी बांके बिहारी अग्रवाल प्रोपराइटर सुलोचना फूड निवासी जांजगीर ने दिनांक 12.03.26 को रिपोर्ट दर्ज कराया था कि चावल ब्रोकर अंजनी अग्रवाल के जरिये आरोपी ओमप्रकाश शर्मा से मोबाइल से बात कर 900 क्विंटल चावल 2980/- रुपये प्रति क्वीटल के हिसाब से बिक्री करने का सौदा कर ट्रक भाडा एवं खर्च के नाम पर अलग- अलग किस्तों में मोबाईल फोन पे और खाता में दिनांक कुल 1,70,000 रूपये लिया गया तथा सौदा तय होने के उपरांत आरोपी के द्वारा प्रार्थी को माल का बिल भेजा व सौदा हुए चावल की गाडी नहीं भेजकर अपना मोबाइल को बंद कर आरोपी के द्वारा धोखाधड़ी कर छल करने पाये जाने से मोबाइल धारक के विरूद्ध अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया है। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कुमार कश्यप के कुशल मार्गदर्शन में सायबर तकनीकी के माध्यम से पता चला कि आरोपी जिला अररिया बिहार का होना पाया जाने से आरोपी की धरपकड़ हेतु CSP कोतवाली योगिता बाली खापर्डे के नेतृत्व में साइबर थाना से एक संयुक्त टीम बिहार के लिए रवाना किया गया जो टीम के द्वारा मालद्वार जिला अररिया बिहार से आरोपी ओम प्रकाश शर्मा निवासी बिहार को पकड़ा जिसको घटना के संबंध में पूछताछ करने पर प्रारंभिक तौर पर पुलिस टीम की गुमराह करता रहा परंतु बारकी से पूछताछ करने पर प्रार्थी के साथ चावल खरीदी बिक्री के नाम पर 170000/- रुपए रकम लेकर धोखाधड़ी करने का अपराध घटित करना जुर्म स्वीकार किया तथा स्वयं के मोबाइल से बात कर चावल ट्रेडिंग के नाम से रकम लेना बताया व धोखाधड़ी में उपयोग किए मोबाइल एवं बैंक खाता को आरोपी के कब्जे से जप्त किया जाकर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक जय प्रकाश गुप्ता थाना प्रभारी कोतवाली, सहायक उप निरीक्षक मुकेश कुमार पांडेय, साइबर थाना से निरीक्षक सागर पाठक, प्रधान आरक्षक राजकुमार चंद्रा, आरक्षक माखन साहू का विशेष योगदान रहा

Related Posts:

  • ad8cb321-a84c-44c1-bf12-cc45bd0f5a96
    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज सक्ती जिला के…
  • ऑनलाईन सायबर फांड के अवैध लेन-देन आऊ उपलब्द्ध कराये गये फर्जी बैंक अकाउंट (म्यूल अकाउंट) धारक म  सायबर पुलिस के सख्त कारवाही
    ऑनलाईन सायबर फांड के अवैध लेन-देन आऊ उपलब्द्ध कराये…
  • e290eb9f-485e-47fe-a059-01f1ba64204e
    ठगी के मास्टरमाइंड गिरफ्तार, कई जिला म एसबीआई के…
  • WhatsApp Image 2025-04-17 at 7.38.28 PM
    जमीन खरीददारी बेचोईया अऊ शेयर ट्रेडिंग म मुनाफा के…
  • WhatsApp Image 2026-07-18 at 1.31.02 PM
    म्यूल अकाउंट गिरोह का पर्दाफाश, साइबर थाना जांजगीर…
  • WhatsApp Image 2026-04-18 at 6.12.13 PM
    थाना सायबर जांजगीर की सक्रियता के अंतरराज्यीय चोर…

Primary Sidebar

Latest News

रक्तदान शिविर ….

श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की 166वीं महाआरती में पंडित श्रीकांत शर्मा हुए शामिल

चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि…

गुप्त नवरात्रि 2026 : नवमीं तिथि पर चांपा अग्रवाल ऐरन परिवार परम सौभाग्य गौमाता के दर्शन लाभ

शेयर मार्केट में पैसा दोगुना करने का झांसा, ₹2.04 करोड़ की ठगी करने वाले पति-पत्नी गिरफ्तार

डीजल चोरी का फरार ड्राइवर पंजाब से गिरफ्तार

National Flag Adoption Day पर खास आलेख…

डीजल चोरी का फरार ड्राइवर पंजाब से गिरफ्तार

“अब शराब पीकर वाहन चलाना पड़ेगा भारी — माननीय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट जांजगीर कोर्ट ने सुनाई अनोखी सजा”

19 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ अलग अलग जगहों से 02 आरोपी गिरफ्तार

Footer

Categories

Facebook WhatsApp Twitter Instagram LinkedIn

शेयर जरूर करें...

© 2026 · cgpanchayat · Log in