मजदूरों एवं जमादार के ऊपर शोषण का मामला, जान से मार देने की धमकी
संवाददाता राम कुमार मनहर , मो. – 9977109155

जैजैपुर / बेलादुला – सक्ति जिला के जैजैपुर थाना के अंतर्गत ग्राम पंचायत चोरभट्ठी निवासी शत्रुहन यादव, पिता श्री फिरत यादव द्वारा गाँव व आसपास के मजदूरों को दिगर राज्य कश्मीर काम कराने ले जाया जाता है मजदूरों व जमादारों को उचित दाम ना देकर अपनी मनमर्जी से कम दाम मे मजदूरों को कश्मीर ले जाता है | जिस पर हमारी संस्था छत्तीसगढ़ राज्य प्रवासी मजदूर यूनियन द्वारा आपत्ति किया गया | तो शत्रुहन यादव द्वारा कश्मीर के भट्ठा मालिकों के साथ मिलकर मजदूरों एवं जमादारो का शोषण किया जा रहा है |

मजदूरों एवं जमादारों को उनका सही राशि नहीं मिल पा रहा है | जिस पर हमारे संस्था के सदस्यों एवं शत्रुहन यादव से बात की, तो हमारे संस्था के सदस्यों को जान से मार देने की धमकी देते हुए, और अपनी मर्जी से मजदूरों को कश्मीर ले जाने की तैयारी किया जा रहा है | तथा अपनी मन मर्जी से मजदूरों को कम दाम पर ले जाता है | जिस पर शत्रुहन यादव के खिलाफ मजदूरों व अन्य जमादारों के द्वारा उचित कार्यवाही करने की जैजैपुर थाना मे लिखित शिकायत पत्र देकर कार्यवाही की मांग की है |

लिखित शिकायत दर्ज कराने वाले मे छत्तीसगढ़ राज्य प्रवासी मजदूर यूनियन अध्यक्ष, सचिव, डलेश्वर, राजू, अशोक, रामदयाल, बिहारीलाल, मोहन लाल, सुनील, होरीलाल, गणेश राम, गोपाल, कौशल सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे |











