• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
CG Panchayat News

CG Panchayat News

हमर पंचायत, डिजिटल पंचायत

चांपा में चोरी की वारदात, पुलिस के साथ जांच के लिए पहुंची एफएसएल टीम

चांपा में चोरी की वारदात, पुलिस के साथ जांच के लिए पहुंची एफएसएल टीम

चांपा। नगर में दो दिन पूर्व हुई चोरी की बड़ी वारदात की जांच अब वैज्ञानिक तरीके से शुरू कर दी गई है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम के साथ फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (एफएसएल) की टीम भी मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाने की कार्रवाई की।

जानकारी के अनुसार चौपाटी के पास के रहवासी अशोक स्वर्णकार के घर में चोरों ने एक सूने मकान का फायदा उठा कर निशाना बनाते हुए चोरी की घटना को अंजाम दिया। पीड़ित परिवार के मुताबिक अज्ञात चोर घर में रखे महंगे सामान और सोने-चांदी के जेवरात एवं नगदी रकम लेकर फरार हो गए। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार चोरी से लगभग 5 से 6 लाख रुपये का नुकसान हुआ है।

जिले का पहला मामला

बताया जा रहा है कि छत्तीसगढ़ शासन द्वारा जिले को एफएसएल वाहन उपलब्ध कराए जाने के बाद यह पहला मामला है, जिसमें घटना स्थल पर पुलिस के साथ फॉरेंसिक टीम ने पहुंचकर जांच की है। एफएसएल अधिकारियों ने मौके से विभिन्न साक्ष्य एकत्रित किए और सामानों पर फिंगरप्रिंट सहित अन्य तकनीकी साक्ष्यों की तलाश की।

टीम घटना से जुड़े विभिन्न पहलुओं का वैज्ञानिक विश्लेषण कर रही है, जिससे आरोपियों तक पहुंचने में मदद मिल सके। पुलिस का मानना है कि फॉरेंसिक जांच से चोरी की इस वारदात के खुलासे में महत्वपूर्ण सुराग मिल सकते हैं।

मौके पर चांपा एसडीओपी योगिता बाली खापर्डे, fsl की प्रभारी सृष्टि राय ,थाना प्रभारी अशोक वैष्णव सहित पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है तथा आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है।

Related Posts:

  • IMG_20260511_150038-1024x740
    लक्ष्य ज्वेलर्स में करोड़ों की चोरी, देर रात दुकान…
  • WhatsApp Image 2026-04-29 at 1.39.47 PM
    हत्या के प्रकरणों के अनुसंधान पर पुलिस अधिकारियों का…
  • WhatsApp Image 2025-09-06 at 13.04.55_62d5a543
    जगीर चांपा पुलिस ब्रेकिंग न्यूज़👉 खड़े ट्रकों से…
  • WhatsApp Image 2026-04-18 at 6.12.13 PM
    थाना सायबर जांजगीर की सक्रियता के अंतरराज्यीय चोर…
  • WhatsApp Image 2026-06-10 at 11.56.54 AM
    -ःः मालखरौदा थाना क्षेत्र के सेंदुरस गांव में हुये…
  • विडंबना/एक नही तीन तीन बार आवेदन देने के बाद भी नही मिला आवास,आवेदन फार्म मिला, कूड़े के ढेर में
    विडंबना/एक नही तीन तीन बार आवेदन देने के बाद भी नही…

Primary Sidebar

Latest News

रक्तदान शिविर ….

श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की 166वीं महाआरती में पंडित श्रीकांत शर्मा हुए शामिल

चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि…

गुप्त नवरात्रि 2026 : नवमीं तिथि पर चांपा अग्रवाल ऐरन परिवार परम सौभाग्य गौमाता के दर्शन लाभ

शेयर मार्केट में पैसा दोगुना करने का झांसा, ₹2.04 करोड़ की ठगी करने वाले पति-पत्नी गिरफ्तार

डीजल चोरी का फरार ड्राइवर पंजाब से गिरफ्तार

National Flag Adoption Day पर खास आलेख…

डीजल चोरी का फरार ड्राइवर पंजाब से गिरफ्तार

“अब शराब पीकर वाहन चलाना पड़ेगा भारी — माननीय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट जांजगीर कोर्ट ने सुनाई अनोखी सजा”

19 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ अलग अलग जगहों से 02 आरोपी गिरफ्तार

Footer

Categories

Facebook WhatsApp Twitter Instagram LinkedIn

शेयर जरूर करें...

© 2026 · cgpanchayat · Log in